एक्सप्लोरर

Shani Mahadasha: शनि की महादशा में किन कामों को करने से बचना चाहिए, ये वाकई में पीड़ादायक होती है

Shani Mahadasha: शनि की महादशा में व्यक्ति को बहुत सारे कष्ट उठाने पड़ते हैं. इसके नकारात्मक फल से जीवन मुश्किलों से भर जाता है. जानते हैं कि शनि की महादशा के दौरान कौन से काम नहीं करने चाहिए.

Shani Mahadasha: शनि देव न्याय के देवता हैं जो लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. शनि की महादशा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है. यह 19 वर्ष की होती है. यह नवग्रहों में सबसे लंबी महादशा है. माना जाता है कि शनि की महादशा के दौरान व्यक्ति को अपने कर्मों का फल मिलता है.

शनि की महादशा का प्रभाव व्यक्ति की जन्म कुंडली में शनि की स्थिति, अन्य ग्रहों के साथ उसकी युति और विभिन्न भावों पर आधारित होता है. शनि की महादशा में व्यक्ति को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती हैं. 

शनि की महादशा में व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी समस्या, नौकरी में बाधा, आर्थिक कठिनाई, पारिवारिक कलह, मानसिक तनाव, दुर्घटना, मुकदमेबाजी और शत्रुओं से परेशानी जैसी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं. शनि की महादशा में कुछ काम नहीं करने चाहिए वरना ये और पीड़ादायक बन सकती है.

शनि की महादशा हो तो न करें ये काम

  • शनि ग्रह कर्म और परिश्रम का प्रतीक हैं. शनि की महादशा के दौरान आलस्य और निष्क्रियता से बचना चाहिए. इस अवधि में आलस्य करने से कर्मों का नकारात्मक फल मिलता है. शनि की महादशा के दौरान आपको कड़ी मेहनत से  अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए.
  • शनि ग्रह सत्य और न्याय का प्रतीक हैं. शनि की महादशा के दौरान झूठ बोलना और धोखा देना आपके लिए हानिकारक हो सकता है. अगर आप हर बात पर झूठ बोलते हैं या दूसरों को धोखा देते हैं, तो आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. इस समय आपको ईमानदार रहते हुए नैतिक मूल्यों का पालन करना चाहिए.
  • शनि की महादशा के दौरान दूसरों को भूलकर भी नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए. यहाँ आपके लिए हानिकारक हो सकता है. यह समय दूसरों के प्रति दयालु रहने का है. अगर आप दूसरों को नुकसान पहुंचाते हैं, तो आपको इसका बुरा परिणाम भुगतना पड़ सकता है.
  • शनि की महादशा हो तो खुद को अहंकार और घमंड से दूर रखें. इस समय अहंकार आपका भारी नुकसान करा सकता है. इसलिए विनम्र रहें और दूसरों के प्रति पूरा सम्मान दिखाएं. इससे शनि की महादशा में राहत मिलेगी.
  • शनि देव न्यायदाता है जो नियमों और कानून के अनुसार फल देते हैं. शनि की महादशा के दौरान गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होना आपके लिए हानिकारक हो सकता है. गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने से आपको शनि के दण्ड का भागी बनना पड़ सकता है.
  • शनि को लापरवाही और अनुशासनहीनता नहीं पसंद है. शनि की महादशा के दौरान अनुशासित रहते हुए अपने जीवन को व्यवस्थित तरीके से जिएं. इस दौरान अत्यधिक भोग-विलास भी आपके लिए हानिकारक हो सकता है.

शनि की महादशा के उपाय

शनि की महादशा में शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय करें.  हर शनिवार के दिन भगवान शनि की पूजा करें. शनि के बुरे प्रभाव से बचने के लिए  हनुमान चालीसा पढ़ना भी बहुत उपयोगी माना जाता है. 

शनिवार और मंगलवार के दिन गरीबों और जरूरतमंद लोगों को भोजन करांए, उनकी सेवा करें और उन्हें वस्त्र दान करें. शनि की महादशा में हर दिन शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. शनिवार के दिन काले रंग के वस्त्र, काला तिल और तेल का दान करना चाहिए.

ये भी पढ़ें

सूर्य आज बदलेंगे अपनी राशि, 3 राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला, धन-दौलत और तरक्की के योग

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UAE से Indonesia तक, जानें मुस्लिम देशों में रमजान मनाने के अनोखे तरीके! देखें फोटो
UAE से Indonesia तक, जानें मुस्लिम देशों में रमजान मनाने के अनोखे तरीके! देखें फोटो
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण 3 मार्च को, जानें सूतक, समय, राशियों पर असर और प्राकृतिक संकेतों की भविष्यवाणी
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण 3 मार्च को, जानें सूतक, समय, राशियों पर असर और प्राकृतिक संकेतों की भविष्यवाणी
इंडोनेशिया से मॉरीशस तक 5 देश जहां हिंदू देवताओं की पूजा अलग तरीके से की जाती है! जानिए खासयित?
इंडोनेशिया से मॉरीशस तक 5 देश जहां हिंदू देवताओं की पूजा अलग तरीके से की जाती है! जानिए खासयित?
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल 26 फरवरी 2026 राहुकाल के 1.5 घंटे भारी! इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
Aaj Ka Rashifal 26 Feb 2026: गुरुवार का महासंयोग! इन राशियों की लग सकती है लॉटरी, जानें क्या आपकी राशि में है धन लाभ का योग?

वीडियोज

AI, Cyber, Green-Tech: Israel के साथ Future Alliance | Paisa Live
UP Politics : गाने पर भिड़े Manoj और Akhilesh — UP की सियासत में नया बवाल! |
Shimla News: दिल्ली ले जाने से पहले आरोपियों का पुलिस ने क्यों कराया चेकअप? | AI Summit | Breaking
Psycho Saiyaan रिव्यू: Tejasswi Prakash का जबरदस्त अभिनय, Ravi Kishan ने लगाई आग
Shimla News: शिमला से पकड़े गए आरोपियों का Ambala में कराया मेडिकल | AI Summit | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कश्मीर का बजट IMF की खैरात से भी ज्यादा...', UN में भारतीय डिप्लोमैट ने PAK-IOC की निकाल दी हेकड़ी
'कश्मीर का बजट IMF की खैरात से भी ज्यादा...', UN में भारतीय डिप्लोमैट ने PAK-IOC की निकाल दी हेकड़ी
Malegaon News: मालेगांव महापालिका ऑफिस में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद, 7 लोगों पर केस दर्ज
मालेगांव महापालिका ऑफिस में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद, 7 लोगों पर केस दर्ज
Venezuela Oil: भारत को सुपर टैंकरों के जरिए कच्चे तेल की सप्लाई करने वाला है वेनेजुएला! सस्ता या महंगा, कितनी होगी कीमत?
भारत को सुपर टैंकरों के जरिए कच्चे तेल की सप्लाई करने वाला है वेनेजुएला! सस्ता या महंगा, कितनी होगी कीमत?
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, नंबर 1 पर अब भी मौजूद ये भारतीय खिलाड़ी
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, नंबर 1 पर अब भी मौजूद ये भारतीय खिलाड़ी
कौन है वो डायरेक्टर जिसकी फिल्में कभी फ्लॉप नहीं होतीं? नाम ही हिट की गारंटी है
बॉलीवुड डायरेक्टर जिसकी हर फिल्म हुई है हिट, नाम ही है सक्सेज की गारंटी
'भारत ने चाबहार पोर्ट के 100 करोड़ रुपए...', ईरान का बड़ा बयान, क्या अटका PAK की हालत खराब करने वाला 'गोल्डन गेट'?
'भारत ने चाबहार पोर्ट के 100 करोड़ रुपए...', ईरान का बड़ा बयान, क्या अटका PAK की हालत खराब करने वाला 'गोल्डन गेट'?
HIV Cases In Bihar: बिहार के किस जिले में एड्स के सबसे ज्यादा मरीज, जानें यहां क्यों फैल रही यह महामारी?
बिहार के किस जिले में एड्स के सबसे ज्यादा मरीज, जानें यहां क्यों फैल रही यह महामारी?
ऑटो में आगे बैठी महिला तो भड़क गए यूजर्स, करने लगे ऐसी-ऐसी गंदी बातें
ऑटो में आगे बैठी महिला तो भड़क गए यूजर्स, करने लगे ऐसी-ऐसी गंदी बातें
Embed widget