एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2024: कल लगने वाला सूर्य ग्रहण इन राशि वालों के लिए नहीं है शुभ, बढ़ जाएंगी मुश्किलें

Solar Eclipse Effects 2024: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा. यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है. जानते हैं इन राशियों के बारे में.

Solar Eclipse 2024: कल यानी 8 अप्रैल को 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जो बहुत ज्यादा प्रभावी होगा. धर्म और ज्योतिष शास्त्र मे सूर्य ग्रहण को बहुत अशुभ माना जाता है. साल का पहला सूर्य ग्रहण कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ाने वाला है.

मेष राशि (Aries)

कल लगने वाला सूर्य ग्रहण मेष राशि वालों की मुश्किलें बढ़ाने वाला है. इस राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव झेलने पड़ेंगे. यह ग्रहण आपके लिए कोई अशुभ सूचना ला सकता है. करियर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं.

सूर्य का नकारात्मक प्रभाव आपके मान-सम्मान को नुकसान पहुंचाने का काम करेगा. इस राशि के लोगों के जीवन में एकसाथ कई सारी मुश्किलें आ सकती हैं. आपको धन का भारी नुकसान हो सकता है.

कन्‍या राशि (Virgo)

कन्या राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण अशुभ परिणाम लेकर आने वाला है. इसके नकारात्मक प्रभाव से आपका बजट बिगड़ सकता है. धन-कारोबार के मामले में आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. आपके खर्चों में तेजी से बढ़ोतरी होगी.

पार्टनर के साथ आपके संबंधों में दरार आ सकती है. इस राशि के लोगों को हर काम में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है. सूर्य देव के नकारात्मक प्रभाव से  आपके पिता के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं.

मीन राशि (Pisces)

साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि में ही लगने वाला है. ऐसे में सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव आप पर ही पड़ने वाला है. आपके जीवन की परेशानियां बहुत बढ़ जाएंगी. सूर्य देव पीड़ित अवस्था में आपको हर क्षेत्र में हानि कराएंगे.

ग्रहण के अशुभ प्रभाव से आपको नौकरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. मीन राशि वालों की सेहत बिगड़ सकती है. आपको धन की हानि उठानी पड़ सकती है. ग्रहण काल से लेकर अगले 15 दिनों तक आपको हर काम बहुत सावधानी के साथ करना चाहिए.

ये भी पढ़ें

सूर्य ग्रहण विश्व में कहां-कहां दिखाई देगा, भारतीयों को घबराना चाहिए या नहीं?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वृश्चिक राशिफल 1 मार्च 2026: भाग्य में हल्की रुकावट, पर अवसर भी! जानें क्या करें? पढ़ें राशिफल
वृश्चिक राशिफल 1 मार्च 2026: भाग्य में हल्की रुकावट, पर अवसर भी! जानें क्या करें? पढ़ें राशिफल
तुला राशि 1 मार्च 2026: करियर में बड़े बदलाव! क्या प्रमोशन मिलेगा? जानें भाग्य, प्रेम और धन का हाल
तुला राशि 1 मार्च 2026: करियर में बड़े बदलाव! क्या प्रमोशन मिलेगा? जानें भाग्य, प्रेम और धन का हाल
कन्या राशिफल 1 मार्च 2026: धन, करियर और रिश्तों में बड़े बदलाव! जानें आज का भाग्य?
कन्या राशिफल 1 मार्च 2026: धन, करियर और रिश्तों में बड़े बदलाव! जानें आज का भाग्य?
सिंह राशिफल 1 मार्च 2026: सावधान! आज नुकसान का दिन, धैर्य ही बचाव! पढ़ें राशिफल
सिंह राशिफल 1 मार्च 2026: सावधान! आज नुकसान का दिन, धैर्य ही बचाव! पढ़ें राशिफल

वीडियोज

Mayank Agarwal : 'नए वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की चांदी' । Ideas Of India Summit
Ganga Sambhaji Kadam : गंगा संभाजी कदम की कहानी रुला देगी ! । Ideas Of India Summit
Pankaj Tripathi : बोले पंकज त्रिपाठी...अब मैं घमंडी बनूंगा । Ideas Of India Summit
A.S. Dulat And Asad Durrani : कैसे सुलझेगी भारत-पाक की लड़ाई ? । Ideas Of India Summit
Siddhant Chaturvedi : बलियाब्वॉय सिद्धांत का शानदार इंटरव्यू । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget