एक्सप्लोरर

Lakshmi ji: दिवाली से पहले एकादशी पर लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का बन रहा है शुभ संयोग, ऐसे उठाएं लाभ

Lakshmi ji: 21 अक्टूबर 2022, शुक्रवार का दिन बहुत ही शुभ है. दिवाली से पहले इस दिन लक्ष्मी जी के साथ भगवान विष्णु की पूजा का उत्तम संयोग बना है.

Special Days in October 2022 in India: पंचांग के अनुसार 21 अक्टूबर का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत ही शुभ है. धनतेरस (Dhanteras 2022) और दिवाली (Diwali 2022) से पहले इस दिन बनने वाले उत्तम संयोग का लाभ उठाकर, भाग्य में वृद्धि कर सकते हैं. 

एकादशी तिथि का महत्व (Ekadashi Tithi October 2022)
एकादशी की तिथि को सभी तिथियों में शुभ माना गया है. इस दिन एकादशी का व्रत रखा जाता है, जो सभी व्रतों में श्रेष्ठ माना गया है. कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रमा एकादशी (Rama Ekadashi 2022) कहा जाता है. एकादशी व्रत का वर्णन पौराणिक ग्रंथों और महाभारत (Mahabharat) की कथा में भी मिलता है. कहते हैं भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं धर्मराज युधिष्ठिर और अर्जुन को एकादशी व्रत के महामात्य के बारे में बताया था. भीम ने भी निर्जला व्रत रखकर भगवान की आराधना की थी. 

लक्ष्मी पूजा का शुभ संयोग (Lakshmi Pujan 2022)
एकादशी की तिथि जहां भगवान विष्णु को समर्पित है, वहीं शुक्रवार का दिन लक्ष्मी पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना गया है. विष्णु जी को लक्ष्मपति भी कहा जाता है. कार्तिक मास (Kartik 2022) को उत्तम मास भी कहा जाता है. इसी मास में धनतेरस, दिवाली जैसे महत्वपूर्ण पर्व पड़ते है. मान्यता है कि कार्तिक मास में जो भी सच्चे मन से लक्ष्मी जी और भगवान विष्णु की पूजा करता है, उसके सभी कष्ट मिट जाते हैं, जीवन में सुख समृद्धि आती है और मान सम्मान में वृद्धि होती है. इतना ही नहीं आर्थिक संकटों से भी निजात मिलती है.


Lakshmi ji: दिवाली से पहले एकादशी पर लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का बन रहा है शुभ संयोग, ऐसे उठाएं लाभ

एकादशी, शुक्रवार और मघा नक्षत्र का संयोग (21 October 2022 Panchang)
पंचांग के अनुसार 21 अक्टूबर 2022 को शुक्रवार के दिन एकादशी की तिथि रहेगी. इस दिन दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा, इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा. ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का स्वामी शुक्र है. शुक्र का संबंध लग्जरी लाइफ, प्रेम, रोमांस, सुख सुविधाओं से भी है. पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र को 11वां नक्षत्र माना गया है. इन सब चीजों को जोड़कर देखा जाए तो शुक्रवार को एकादशी तिथि पर बेहद शुभ संयोग की स्थापना हो रही है. जो पूजा पाठ और धार्मिक कार्यों के महत्व में वृद्धि कर रहा है.


Lakshmi ji: दिवाली से पहले एकादशी पर लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का बन रहा है शुभ संयोग, ऐसे उठाएं लाभ

लक्ष्मी पूजा शुक्रवार (Shukrawar Lakshmi Puja Vidhi)
शुक्रवार के दिन सुबह और शाम दोनों समय में लक्ष्मी जी की पूजा कर सकते हैं. कार्तिक मास में लक्ष्मी जी की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि शाम के समय लक्ष्मी जी पृथ्वी का भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं. इसी के चलते घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने की परंपरा है. मान्यता है जिस घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलता हुए देखती हैं उसे लक्ष्मी जी विशेष आशीर्वाद प्रदान करती हैं. इस दिन लक्ष्मी जी की आरती और मंत्रों का जाप उत्तम फल प्रदान करने वाला माना गया है.


Lakshmi ji: दिवाली से पहले एकादशी पर लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का बन रहा है शुभ संयोग, ऐसे उठाएं लाभ

लक्ष्मी जी की आरती (Lakshmi Aarti in Hindi)

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥
           ॐ जय लक्ष्मी माता॥

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥
           ॐ जय लक्ष्मी माता॥

दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥
           ॐ जय लक्ष्मी माता॥

तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥
            ॐ जय लक्ष्मी माता॥

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥
           ॐ जय लक्ष्मी माता॥

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥
           ॐ जय लक्ष्मी माता॥

शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥
           ॐ जय लक्ष्मी माता॥

महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥
           ॐ जय लक्ष्मी माता॥
सब बोलो लक्ष्मी माता की जय,लक्ष्मी नारायण की जय। 

लक्ष्मी जी का मंत्र (Lakshmi Mantra)
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:

Diwali Laxmi Puja: लक्ष्मी जी का आशीर्वाद ऐसे लोगों को कभी नहीं मिलता है, घेरे रहती है दरिद्रता, बनी रहती है पैसों की कमी

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह ,  वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य | मीडिया रणनीतिकार | डिजिटल कंटेंट विशेषज्ञ

हृदेश कुमार सिंह 25 वर्षों से वैदिक ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय एक बहुआयामी विशेषज्ञ हैं. वर्तमान में वे ABP Live में Astro और Religion सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं, जहां वे ग्रहों की चाल को केवल पारंपरिक भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रखते, बल्कि उन्हें आज की जिंदगी, समाज, मीडिया, बाजार और वैश्विक घटनाओं को समझने का एक महत्वपूर्ण संकेत मानते हैं.

हृदेश कुमार सिंह एक सम्मानित और अनुभवी ज्योतिषाचार्य हैं, जिनका काम पारंपरिक विद्या और आज के समय की समझ को जोड़ने के लिए जाना जाता है. उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी ज्योतिष सलाहकार के रूप में कार्य किया है. वे मीडिया रणनीति, कंटेंट लीडरशिप, धार्मिक ब्रांडिंग और डिजिटल पब्लिशिंग के गहरे जानकार हैं.

प्रमुख भविष्यवाणियां

हृदेश कुमार सिंह की कई भविष्यवाणियां समय के साथ चर्चा में रहीं और उल्लेखनीय रूप से सटीक सिद्ध हुईं. इनमें IPL 2025 के विजेता की पूर्व घोषणा, Yo Yo Honey Singh की वापसी और संगीत सफलता, भारत में AI नीति बदलाव के संकेत, Donald Trump की पुनः राष्ट्रपति पद पर वापसी और उसके बाद के निर्णय, Pushpa 2: The Rule की बॉक्स ऑफिस सफलता और Allu Arjun के करियर ग्राफ, Dhurandhar की संभावित बॉक्स ऑफिस सफलता, ईरान-इजराइल तनाव, शेयर बाजार क्रैश 2025, दिल्ली की मुख्यमंत्री को लेकर भविष्यवाणी, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई का पूर्वानुमान और क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू व लोकप्रियता का संकेत शामिल हैं. ये सभी विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, दशा-अंतरदशा और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित रहे हैं.

विशेषज्ञता के क्षेत्र

हृदेश कुमार सिंह (Astro Guy) वैदिक ज्योतिष, संहिता शास्त्र, होरा शास्त्र, अंक ज्योतिष और वास्तु के अनुभवी शोधकर्ता व विश्लेषक हैं. वे ग्रहों की स्थिति, दशा-गोचर और मनोवैज्ञानिक संकेतों के आधार पर करियर, विवाह, शिक्षा, प्रेम संबंध, बिजनेस और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर गहराई से मार्गदर्शन देते हैं.

ज्योतिष के पारंपरिक ज्ञान को आज के समय से जोड़ते हुए वे शेयर मार्केट ट्रेंड, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कॉर्पोरेट रणनीति, ब्रांड पोजिशनिंग और वैश्विक घटनाओं को समझने का प्रयास करते हैं. डिजिटल युग में धर्म और ज्योतिष को प्रामाणिक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए वे SEO-अनुकूल राशिफल, पंचांग आधारित भविष्यवाणी और गूगल रैंकिंग के अनुसार कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञ माने जाते हैं.

डिजिटल युग में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए हृदेश कुमार सिंह उन अग्रणी ज्योतिषाचार्यों में शामिल हैं जिन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट को विकसित कर उसे मुख्यधारा में स्थापित किया. उन्होंने राशिफल को केवल पारंपरिक भविष्यवाणी तक सीमित न रखते हुए उसे आज की युवा सोच, करियर कन्फ्यूजन, रिलेशनशिप डायनामिक्स और रियल-लाइफ डिसीजन मेकिंग से जोड़ा.

यही कारण है कि उनका कंटेंट केवल जानकारी नहीं देता, बल्कि यूजर्स को यह महसूस कराता है कि ज्योतिष उनकी लाइफ से सीधे जुड़ा हुआ है,चाहे वह करियर का चुनाव हो, रिश्तों की समझ हो या सही समय पर सही कदम उठाने का फैसला.

उद्देश्य

हृदेश कुमार सिंह के अनुसार, ज्योतिष का मूल उद्देश्य व्यक्ति को सही समय की समझ देकर बेहतर और संतुलित निर्णय लेने में मदद करना है, न कि भय या भाग्यवाद फैलाना. वे ज्योतिष को एक ऐसे बौद्धिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के रूप में देखते हैं, जो जीवन की अनिश्चितताओं को समझने, अवसरों को पहचानने और चुनौतियों के बीच संतुलन बनाए रखने की दिशा देता है. यह केवल भविष्य बताने तक सीमित नहीं, बल्कि निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करता है.

उनका दृष्टिकोण विभिन्न आध्यात्मिक परंपराओं की मूल भावना से जुड़ा है, श्रीमद्भगवद्गीता का कर्म सिद्धांत, सूफी संत रूमी की आत्म-खोज, बाइबल और कुरान का विश्वास व धैर्य, तथा भगवान बुद्ध का संतुलन और जागरूकता का मार्ग. ज्योतिष इन मूल्यों को जीवन में Practical रूप से लागू करने की समझ देता है.

उनके अनुसार, चाहे करियर, रिश्ते, व्यापार या जीवन का कोई भी संघर्ष हो, ज्योतिष व्यक्ति को स्थिति समझने और सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद करता है. इसका सही उपयोग व्यक्ति को निर्भर नहीं, बल्कि आत्मविश्वासी और निर्णय लेने में सक्षम बनाता है.

अन्य रुचियां

फिल्मों की गहराई को समझना, संगीत की भावनात्मक ताकत, साहित्य, राजनीति और बाजार की समझ, पर्यावरण, कृषि, ग्राम्य विकास साथ ही यात्राओं से मिले अनुभव, ये सभी उनके विचारों और लेखन को एक अलग दृष्टि देते हैं. यही वजह है कि उनका काम केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और समझने के लिए प्रेरित करता है.

 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो साप्ताहिक राशिफल 22-28 मार्च 2026: इस हफ्ते किस्मत देगी साथ या लेगी परीक्षा? जानिए 12 राशियों का हाल
टैरो साप्ताहिक राशिफल 22-28 मार्च 2026: इस हफ्ते किस्मत देगी साथ या लेगी परीक्षा? जानिए 12 राशियों का हाल
Mangal Shukra Threat: युद्ध को मंगल और तेल-गैस को लगेगी शुक्र की नजर! क्या और गहराएगा संकट?
Mangal Shukra Threat: युद्ध को मंगल और तेल-गैस को लगेगी शुक्र की नजर! क्या और गहराएगा संकट?
Tarot Prediction 25 March 2026: बुधवार को मां कालरात्रि का प्रभाव, इन राशियों की चमकेगी किस्मत या आएगा संकट?
Tarot Prediction 25 March 2026: बुधवार को मां कालरात्रि का प्रभाव, इन राशियों की चमकेगी किस्मत या आएगा संकट?
Kal Ka Rashifal 25 March 2026: नवरात्रि के सप्तम दिन मां कालरात्रि का आशीर्वाद किस राशि के साथ? पढ़ें कल का राशिफल
Kal Ka Rashifal 25 March 2026: नवरात्रि के सप्तम दिन मां कालरात्रि का आशीर्वाद किस राशि के साथ? पढ़ें कल का राशिफल

वीडियोज

इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!
युद्धविराम या 'ट्रंप' का चक्रव्यूह? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget