एक्सप्लोरर

Astro Remedies: असफलता कर रही है आपको परेशान, तो सफलता पाने के लिए अपनाएं ये ज्योतिषीय उपाय

Success Mantra:हर व्यक्ति को जीवन में सफलता नहीं मिल पाती, इसके पीछे कई कारण हो सकते है, पर यदि मेहनत करने के बाद भी ऐसा बार-बार होने लगे तो बहुत जरूरी है कि इन उपायों को अपनाएं. 

Astro Remedies: यह बात सच है कि जो मेहनत करता है सफलता उसके ही कदम चूमती है पर कई बार लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी वो सफलता हासिल नहीं होती, जिसके वो हकदार होते. लाख कोशिशों के बावजूद भी लगातार जी तोड़ मेहनत करने के बाद असफलताओं का सामना करना पड़ता है तो व्यक्ति पूरी तरह से टूट जाता है.ऐसी परिस्थिति से बाहर निकलने के लिए ज्योतिष में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जो हमारी असफलता को सफलता में बदल देगें. आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में.

उपाय नंबर 1
अगर आप किसी ऐसे कार्य पर जा रहें हैं जिसका पूरा होना आपके लिए बहुत आवश्यक है तो घर से बाहर जाते समय घर के मुख्य द्वार पर काली मिर्च के कुछ दाने बिखेर दें, और उन पर पैर रखकर निकल जाएं. पीछे मुड़कर भूलकर भी ना देखें.ऐसा करने से कार्य बिना बाधा के पूरा हो जाता है.

उपाय नंबर 2
किसी भी कार्य को करने से पहले गणेश जी की आराधना करना ना भूलें. क्योंकि उनकी आराधना के बिना कोई भी कार्य पूरा नहीं होता. यदि आप किसी विशेष कार्य के लिए जा रहें हैं तो श्री गणेशाय मंत्र का जाप जरूर करें. ऐसा करने से कार्य में सफलता मिलती है.

उपाय नंबर 3
जब भी घर से किसी कार्य के लिए बाहर निकले तो निकलने से पहले तुलसी का पत्ता जरूर खाएं. ऐसा करने से कार्य में सफलता प्राप्त होती है.

उपाय नंबर 4
किसी भी कार्य के लिए घर से जब भी निकले तो एक नींबू लें और उसमें चार लौंग गाड़ दें. फिर इसके बाद हनुमान जी का 21 बार नाम लें और उस नींबू को अपने साथ रख लें. कहा जाता है कि ऐसा करने से कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं.

उपाय नंबर 5
कार्य में सफलता मिले इसके लिए घर से बाहर निकलते समय एक रोटी साथ में लेकर निकलें. रास्ते में आपको जहां भी कौआ नज़र आए वहां इस रोटी को डाल दें. ऐसा करने से जिस कार्य के लिए आप जा रहें हैं वो जल्दी पूरा होता है.

उपाय नंबर 6
रोज सुबह स्नान के बाद तुलसी में जल अर्पित करें और ग्यारह बार तुलसी की परिक्रमा करें. इसके अलावा ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें. ऐसा रोज सुबह करने से सफलता मिलती है.

उपाय नंबर 7
एक काले रंग के सूती धागे में उतनी गांठें बांधें जितनी आपकी उम्र है. अब इन गाठों पर तुलसी, केले का अर्क और पीला सिंदूर लगाएं और इसे मंदिर में चढ़ाएं. चढ़ाने के बाद इस धागे को अपने दाहिने कंधे पर बांधे. इसे इसे 21 दिन तक दाहिने कंधे बांध कर रखें. ऐसा करने से सफलता के बंद रास्ते खुल जाते हैं.

उपाय नंबर 8
जब भी कार्य के लिए निकले तो मीठा जरूर खा कर निकले. ऐसा करना शुभ माना जाता है. मीठे में आप दही चीनी, गुड़ और मिठाई के अलावा भी कुछ भी खा सकते हैं, बस वो मीठा होना चाहिए.

उपाय नंबर 9
मेहनत के बाद भी अगर सफलता आपको नहीं बल्कि किसी और को मिल रही है तो तो पंचमुखी हनुमान की पूजा जरूर करें. पूजा में एक नारियल में मौली को लपेट लें और फिर चावल, सिंदूर और पुष्प आदि हनुमान जी को चढ़ाएं. ऐसा करने से सफलता जरूर मिलती है.

उपाय नंबर 10
कार्य में सफलता हासिल करने के लिए नियमित रूप से काले कुत्ते की सेवा करें और उसे भोजन कराएं. सिर्फ इतना ही नहीं अपने पूर्वजों से क्षमायाचना भी करें. इस तरह से अगर आप रोज करेंगे तो आपका भाग्य आपका साथ देगा और सफलता कदम चूमेगी.

ये भी पढ़ें:- Dream About Tooth: सपने में दांत का टूटना, देता है इस बात का संकेत, हो जाएं सतर्क 

Vastu Tips: घर के कौन से कोनों में छिपी होती है कंगाली, जानें और करें ये उपाय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Navratri 2 Day Maa Brahmacharini: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से पाएं तप, ज्ञान और मनोवांछित फल! जानें विधि, मंत्र और आरती
Navratri 2 Day Maa Brahmacharini: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से पाएं तप, ज्ञान और मनोवांछित फल! जानें विधि, मंत्र और आरती
Tarot Rashifal 20 March 2026: टैरो कार्ड रीडिंग, भारी ग्रहों के बीच किसे संभलना होगा और किसे मिलेगी सफलता?
20 मार्च का टैरो कार्ड रीडिंग, बुध की उल्टी चाल और मीन में ग्रहों का जमघट, आपकी राशि पर क्या होगा असर?
मैहर शारदा मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन आस्था का सैलाब, दर्शन के लिए जुटे लाखों श्रद्धालु!
मैहर शारदा मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन आस्था का सैलाब, दर्शन के लिए जुटे लाखों श्रद्धालु!
चैत्र नवरात्रि में काशी सबसे शक्तिशाली क्यों होती है? जानिए इसके पीछे का आध्यात्मिक कारण?
चैत्र नवरात्रि में काशी सबसे शक्तिशाली क्यों होती है? जानिए इसके पीछे का आध्यात्मिक कारण?

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह हस्तक्षेप...
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह...
UP News: यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget