एक्सप्लोरर

Sun Transit 2021: वृश्चिक राशि में 'सूर्य का राशि परिवर्तन', आपकी राशि पर क्या होगा असर, जानें राशिफल

Sun Transit in Scorpio 2021 : आज सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. सूर्य का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों को प्रभावित करने जा रहा है. आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल (Horoscope)

Sun Transit 2021, Surya Gochar 2021, Rashifal, Surya Rashi Parivartan November 2021 : आज मंगलवार को  सूर्य राशि बदल रहे हैं. सूर्य अब वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे. सूर्य के इस राशि परिवर्तन को वृश्चिक संक्रांति (vrishchik sankranti 2021) भी कहा जाता है. आज 16 नवंबर, 2021 को अपरान्ह 12 बजकर 49 मिनट पर सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि में गोचर होगा. सूर्य वृश्चिक राशि में 16 दिसंबर 2021 तक रहेंगे. 

  • मेष राशिफल (Aries Horoscope)- सूर्य का यह परिवर्तन धन के मामले में कम शुभ रहेगा. इस दौरान अचानक हानि भी हो सकती है. इसलिए धन के मामले में सावधानी बरते. सेहत का भी ध्यान रखना होगा. प्रतिद्वंदी हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं. इसलिए सतर्क रहें.
  • वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- जीवन साथी पर ध्यान देना होगा. विवाद और तनाव की स्थिति न बनने दें. जॉब में सफलता मिल सकती है, ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा. प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए उचित मंच और अवसर प्राप्त हो सकते हैं. इन अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें. दूसरों की निंदा करने से बचें.
  • मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- सूर्य का गोचर आपके लिए कुछ मामलों में शुभ हो सकता है. इस गोचर काल में धन के मामले में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं. किसी को दिया हुआ धन वापिस मिल सकता है. लोन आदि का प्रयास कर रहे हैं तो इसमें भी सफलता मिल सकती है. महत्वपूर्ण कार्यों को आरंभ करने से पहले जीवन साथी की सलाह अवश्य लें. जॉब और व्यापार में लक्ष्य को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम करना पड़ सकता है. 
  • कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- शिक्षा के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है. प्रेम संबंध में बाधा और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान अहंकार, क्रोध और गलत फहमी की स्थिति से बचना होगा. धन से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त करने के लिए रणनीति बनाकर कार्य करना होगा. वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त हो सकता है. इसका लाभ उठाने का प्रयास करें. 
  • सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- सूर्य का गोचर आपके लिए महत्वपूर्ण है. इस दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा. सूर्य का गोचर आपके तीसरे भाव में होने जा रहा है. इस गोचर काल में ऊर्जा की कमी महसूस कर सकते हैं. किसी जिम्मेदारी के पद पर हैं तो सहयोगियों के साथ शालीनता से पेश आएं. अधिकारों का दुरुपयोग न करें, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. टारगेट को पूरा करने में दिक्कत आ सकती है. धैर्य बनाए रखें. क्रोध और अहंकार से दूर रहने का प्रयास करें. छवि को बेहतर बनाने का प्रयास करें. सेहत का ध्यान रखें.
  • कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- धन की बचत के मामले में सूर्य का गोचर कुछ परेशानी दे सकता है. सूर्य का राशि परिवर्तन आपके खर्चों में वृद्धि कर सकता है. इस दौरान खर्चों पर ध्यान देना होगा. आय से अधिक धन का व्यय मानसिक परेशानी का कारण बन सकता है. धैर्य बनाए रखें. इस दौरान किसी की बुराई न करें, इसके चलते हानि भी उठानी पड़ सकती है. वाणी को मधुर बनाने की कोशिश करें. विवाद की स्थिति से बचें.
  • तुला राशिफल (Libra Horoscope)- कार्य की अधिकता रहेगी. सूर्य का राशि परिवर्तन कुछ मामलों में अच्छे परिणाम दे सकता है. इस दौरान धन के मामले में सफलता मिल सकती है. यदि किसी नए प्रोजेक्ट का आरंभ करना चाहते हैं तो इसमें सफलता मिल सकती है, लेकिन जल्दबाजी की स्थिति से बचें. महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले जानकार लोगों की सलाह अवश्य लें. लेनदेन में सावधानी बरतें. 
  • वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- सूर्य का गोचर आपकी राशि में हो रहा है, इस कारण इस गोचर का सबसे अधिक प्रभाव आपकी राशि पर देखने को मिलेगा. सूर्य का राशि परिवर्तन आपको साहसी बनायेगा. इस दौरान बड़े निर्णय ले सकते हैं. वृश्चिक राशि में केतु पहले से ही विराजमान है. सूर्य और केतु की युति जीवन में अचानक होने वाली घटनाओं का कारण भी बन सकती है. जॉब को लेकर कोई जोखिम न उठाएं. गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश न करें. गलत संगत का भी त्याग करें.
  • धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- सूर्य का गोचर आपके लिए कुछ मामलों में विशेष होने जा रहा है. सूर्य का राशि परिवर्तन यात्राओं का योग बना रहा है. लंबी यात्राएं करने का अवसर प्राप्त हो सकता है. आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. सेहत के मामले में विशेष सावधानी बरतनी होगा. आय से अधिक धन का व्यय परेशानी और चिंता का कारण बन सकता है. सूर्य का गोचर स्वयं पर ध्यान देने के लिए भी प्रेरित करेगा. 
  • मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए कुछ चीजों में शुभ होने जा रहा है. मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है. प्रमोशन की स्थिति का निर्माण होगा. लोगों को आकर्षित करने में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नए कार्यों को आरंभ कर सकते हैं. शिक्षा, करियर के क्षेत्र में अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं. प्रेम संबंध प्रभावित हो सकते हैं.
  • कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें. जॉब और करियर को लेकर अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं. नौकरी की तलाश में है तो इस दौरान नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है. कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की स्थिति बनेगी. जॉब और व्यापार में लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. लक्ष्य प्राप्त करने में आसानी होगी.
  • मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- कार्य को पूरा करने में बाधा आ सकती है. इस दौरान धैर्य बनाए रखें. आलस आदि से दूर रहे हैं. लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है. जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा. घर के किसी सदस्य की सेहत परेशान कर सकती है. इस दौरान यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें
Shani Dev: शनि देव की पूजा से इन 5 राशियों को शनि की साढ़ेसाती और ढैया से मिल सकती है राहत

Chandra Grahan 2021: चंद्र ग्रहण कब है? जानें इस बार का चंद्र ग्रहण किन राशियों की बढ़ा सकता है मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hanuman Jayanti 2026 LIVE: हनुमान जयंती आज या कल, शुभ मुहूर्त, बजरंगबली की पूजा विधि, नियम जानें
Hanuman Jayanti 2026 LIVE: हनुमान जयंती आज या कल, शुभ मुहूर्त, बजरंगबली की पूजा विधि, नियम जानें
Fatty Liver Without Alcohol: बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
Pink Moon 2026: चैत्र पूर्णिमा पर आसमान में बिखरेगी गुलाबी चांद की छटा ! जानें पिंक मून को देखने का समय
Pink Moon 2026: चैत्र पूर्णिमा पर आसमान में बिखरेगी गुलाबी चांद की छटा ! जानें पिंक मून को देखने का समय
Hanuman Jayanti 2026 Wishes: संस्कृत में दें हनुमान जयंती की शुभकामनाएं कहें- हनुमंत जन्मोत्सवस्य शुभाशयाः।
Hanuman Jayanti 2026 Wishes: संस्कृत में दें हनुमान जयंती की शुभकामनाएं कहें- हनुमंत जन्मोत्सवस्य शुभाशयाः।

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युद्ध के बीच ईरान में सत्ता संघर्ष, IRGC ने अपने हाथों में लिया पूरा कंट्रोल, पेजेशकियान की पावर पर संकट?
युद्ध के बीच ईरान में सत्ता संघर्ष, IRGC ने अपने हाथों में लिया पूरा कंट्रोल, पेजेशकियान की पावर पर संकट?
'अखिलेश यादव ने दो चूल्हे खरीदे, मतलब डिंपल यादव से...', ओमप्रकाश राजभर का तंज
'अखिलेश यादव ने दो चूल्हे खरीदे, मतलब डिंपल यादव से...', ओमप्रकाश राजभर का तंज
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
'मैं IPL 2026 नहीं खेल रहा क्योंकि मुझे...', PSL में खेल रहे एडम जाम्पा ने दिया बड़ा बयान
'मैं IPL 2026 नहीं खेल रहा क्योंकि मुझे...', PSL में खेल रहे एडम जाम्पा ने दिया बड़ा बयान
'रामायण' के टीजर लॉन्च से पहले एयरपोर्ट पर दिखे रणबीर कपूर, एक्टर को देख पैप्स ने कहा- जय श्री राम
'रामायण' के टीजर लॉन्च से पहले एयरपोर्ट पर दिखे रणबीर कपूर, एक्टर को देख पैप्स ने कहा- जय श्री राम
पाकिस्तान का फाल्स फ्लैग नैरेटिव एक्टिव, अखबार-टीवी चैनल और सोशल मीडिया पर शुरू किया भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा
PAK का फाल्स फ्लैग नैरेटिव एक्टिव, अखबार-टीवी चैनल पर शुरू किया भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा
Viral Video : पहाड़ों पर घूमने गई थीं पापा की परियां, आपस में ही करने लगीं मार-कुटाई, देखें वायरल वीडियो
पहाड़ों पर घूमने गई थीं पापा की परियां, आपस में ही करने लगीं मार-कुटाई, देखें वायरल वीडियो
इन फूलों की रहती है भारी डिमांड, किसानों के लिए है तगड़े मुनाफे का सौदा
इन फूलों की रहती है भारी डिमांड, किसानों के लिए है तगड़े मुनाफे का सौदा
Embed widget