एक्सप्लोरर

Super Blue Moon 2023: आज सावन पूर्णिमा पर दिखेगा सबसे बड़ा और चमकीला चांद, वैज्ञानिक कहते हैं इसे 'ब्लू मून'

Super Blue Moon 2023: बुधवार 30 अगस्त 2023 को सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन पर आसमान में 'सुपर ब्लू मून' (Super Blue Moon) का दुर्लभ चांद नजर आया. जोकि अन्य दिनों की तुलना से अधिक बड़ा और चमकदार है.

Super Blue Moon August 2023: रक्षाबंधन और सावन पूर्णिमा के दिन आज बुधवार 30 अगस्त 2023 की रात आसमान में अद्भुत आकाशीय घटना देखने को मिली. जिसमें अन्य दिनों की अपेक्षा चांद अधिक बड़ा और चमकीला नजर आया. इसे सुपर ब्लू मून (Super Blue Moon) कहा जा रहा है. ऐसे लोग जो खगोलीय घटना में दिलचस्पी रखते हैं, उनके लिए आज की रात बहुत खास है. 

खास बात तो यह है कि, इस साल सुपर ब्लू मून की यह अद्भुत घटना भारत के चंद्रयान-3 की चांद पर मौजूदगी में होगी. बता दें कि, इस साल दिखाई देने वाले सुपर ब्लू मून में यह तीसरा सबसे बड़ा चंद्रमा होगा. आइए जानते हैं कैसे और कब देख सकेंगे सुपर ब्लू मून का खूबसूरत नजारा.

किसे कहते हैं सुपर ब्लू मून (Whai is Super Blue Moon)

आमतौर पर पूर्णिमा हर माह में एक ही बार पड़ती है. लेकिन जब ब्लू मून होता है तो पूर्णिमा होती है. इस तरह से साल के 12 माह या 365 दिन में 12 पूर्णिमा होती है. लेकिन हर 2.5 वर्षों में एक अतिरिक्त पूर्णिमा भी होती है, जो 13वां पूर्णिमा है. इसी 13वें पूर्णिमा की चांद को सुपर ब्लू मून कहा जाता है.

हम सभी जानते हैं कि चंद्रमा धरती के चक्कर लगाता है और इसी दौरान चंद्रमा से धरती की दूर कम और अधिक भी होती रहती है. लेकिन जब पूर्णिमा पड़ती है तो इस समय चांद धरती के करीब आ जाता है, जिसे सुपरमून कहते हैं.

धरती के करीब होने के कारण ही चांद अधिक दिनों की अपेक्षा बड़ा और चमकीला नजर आता है. 30 अगस्त की पूर्णिमा को भी सुपरमून कहेंगे और साथ ही यह ब्लू मून होगा. इसलिए इसे सुपर ब्लू मून कहा जाता है. जोकि सामान्य दिनों की तुलना में 40 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी चमकदार हो सकता है.

रंग से नहीं सुपर ब्लू मून का कनेक्शन

30 अगस्त को नजर आने वाला चांद सुपर ब्लू मून कहलाएगा. लेकिन ब्लू मून होने के बावजूद भी इसका रंग से कोई कनेक्शन नहीं है. आज चांद आपको सफेद, नारंगी या पीले रंग का ही नजर आएगा. तो फिर सवाल यह है कि जब सुपर ब्लू मून नीले रंग का नहीं होगा तो इसे ब्लू मून क्यों कहा जाता है.

दरअसल इसे सुपर ब्लू मून इसलिए कहा गया है, क्योंकि यह इस महीने का दूसरा फुल मून यानी दूसरी पूर्णिमा है, जोकि 2-3 साल में ही नजर आता है. अगर नासा की माने तो, चांद ऐसी स्थिति में नीला नजर आ सकता है, जब हवा में ऐसे कण हों जो लाल रोशनी को फिल्टर करने के लिए सही आकार में हों. 

कब और कहां दिखाई देगा सुपर ब्लू मून

30 अगस्त को सूर्यास्त के बाद ब्लू मून देखा जा सकता है. इस बार जिस समय ब्लू मून निकलेगा उस वक्त भारत में दिन होगा. क्योंकि यह अमेरिका में दिखेगा. ऐसे में भारतीयों को इंटरनेट या फिर अपने फोन पर सुपर ब्लू मून का दीदार करना पड़ेगा. आप 30 अगस्त की रात 8 बजकर 37 मिनट (EDT) पर ब्लू मून का नजारा देख सकते हैं. यह नजारा दिलचस्प होगा. क्योंकि इसके बाद अब तीन साल बाद 2026 में ब्लू मून दिखाई देगा. कभी-कभी तो सुपर ब्लू मून 10-20 सालों में एक बार दिखाई देता है .

चंद्रयान-3 की मौजूदगी में निकलेगा ब्लू मून

इस बार सुपर ब्लू मून की यह खगोलीय घटना इसलिए भी खास होगी. क्योंकि भारत का चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) अभी चांद है. इसलिए आज का सुपर ब्लू मून खासकर भातवासियों के लिए और भी खास रहेगा.

ये भी पढ़ें: Lord Ram: सूर्यवंशी राम को क्यों कहा जाता है रामचंद्र, चंद्रमा से जुड़ा है संबंध

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 2 April 2026: मेष से मीन तक 2 अप्रैल का राशिफल, इन 3 राशियों को मिल सकता है नया कॉन्ट्रेक्ट, हनुमान जी रहेंगे प्रसन्न
मेष से मीन तक 2 अप्रैल का राशिफल, इन 3 राशियों को मिल सकता है नया कॉन्ट्रेक्ट, हनुमान जी रहेंगे प्रसन्न
PM मोदी के बाद कौन? संभावित दावेदारों को लेकर क्या कहते हैं राजनीतिक और ज्योतिषीय आकलन
PM मोदी के बाद कौन? संभावित दावेदारों को लेकर क्या कहते हैं राजनीतिक और ज्योतिषीय आकलन
कल का राशिफल 2 अप्रैल 2026: मेष राशि वाले जल्दबाजी से बचें, वहीं वृषभ और तुला राशि वालों के लिए आ रहे हैं बड़े बदलाव!
कल का राशिफल 2 अप्रैल 2026: गुरुवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, क्या आपकी राशि में है धन लाभ के योग?
हनुमान जयंती 2026 पर राशिफल से जानें अपनी राशि का भाग्य, नई पीढ़ी के लिए डिजिटल दुनिया में सफलता के संकेत!
हनुमान जयंती 2026 पर राशिफल से जानें अपनी राशि का भाग्य, नई पीढ़ी के लिए डिजिटल दुनिया में सफलता के संकेत!

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युद्ध के बीच ईरान में सत्ता संघर्ष, IRGC ने अपने हाथों में लिया पूरा कंट्रोल, पेजेशकियान की पावर पर संकट?
युद्ध के बीच ईरान में सत्ता संघर्ष, IRGC ने अपने हाथों में लिया पूरा कंट्रोल, पेजेशकियान की पावर पर संकट?
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कल सजा का ऐलान
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कल सजा का ऐलान
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
'मैं IPL 2026 नहीं खेल रहा क्योंकि मुझे...', PSL में खेल रहे एडम जाम्पा ने दिया बड़ा बयान
'मैं IPL 2026 नहीं खेल रहा क्योंकि मुझे...', PSL में खेल रहे एडम जाम्पा ने दिया बड़ा बयान
'रामायण' के टीजर लॉन्च से पहले एयरपोर्ट पर दिखे रणबीर कपूर, एक्टर को देख पैप्स ने कहा- जय श्री राम
'रामायण' के टीजर लॉन्च से पहले एयरपोर्ट पर दिखे रणबीर कपूर, एक्टर को देख पैप्स ने कहा- जय श्री राम
पाकिस्तान का फाल्स फ्लैग नैरेटिव एक्टिव, अखबार-टीवी चैनल और सोशल मीडिया पर शुरू किया भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा
PAK का फाल्स फ्लैग नैरेटिव एक्टिव, अखबार-टीवी चैनल पर शुरू किया भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा
Viral Video : पहाड़ों पर घूमने गई थीं पापा की परियां, आपस में ही करने लगीं मार-कुटाई, देखें वायरल वीडियो
पहाड़ों पर घूमने गई थीं पापा की परियां, आपस में ही करने लगीं मार-कुटाई, देखें वायरल वीडियो
इन फूलों की रहती है भारी डिमांड, किसानों के लिए है तगड़े मुनाफे का सौदा
इन फूलों की रहती है भारी डिमांड, किसानों के लिए है तगड़े मुनाफे का सौदा
Embed widget