एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें किन देशों में देखा गया, भारत पर क्या होगा असर

Hybrid Solar Eclipse 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर लगा. यह दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त हुआ. यह ग्रहण अश्विनी नक्षत्र में मेष राशि में लगा था.

Solar Eclipse: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण आज सुबह-सुबह ही लग गया. यह ग्रहण सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर लगा. अब यह दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा. यह ग्रहण अश्विनी नक्षत्र में मेष राशि में लगा है.  वैज्ञानिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण को एक खगोलीय घटना माना गया है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है. जिस तरह से ग्रह-नक्षत्रों के बदलने का प्रभाव राशियों पर भी पड़ता है. ठीक उसी तरह सूर्य ग्रहण का भी सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है. आइए जानते हैं कि यह सूर्य ग्रहण कैसा होगा और यह कहां-कहां दिखाई देगा.

इन जगहों पर दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. ये ग्रहण  कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर, दक्षिण प्रशांत सागर, और न्यूजीलैंड में देखा जा सकेगा.

 

कैसा होगा सूर्य ग्रहण?

सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि को लगता है. आज साल का पहला सूर्य ग्रहण और वैशाख की अमावस्या है.  सूर्य ग्रहण के तीन रूप होते हैं. एक होता है पूर्ण सूर्य ग्रहण जिसे खग्रास सूर्यग्रहण भी कहते हैं. दूसरा आंशिक सूर्यग्रहण जिसे खंडग्रास सूर्यग्रहण कहते हैं और तीसरा होता है कंकणाकृति सूर्यग्रहण. इसे वलयाकार ग्रहण भी कहते हैं. आज लगने वाला सूर्य ग्रहण एक संकरित सूर्य ग्रहण है. विज्ञान की भाषा में इसे हाइब्रिड सूर्यग्रहण भी कहा जाता है. 

यह सूर्य ग्रहण विश्व की अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग रूपों में दिखाई देने वाला है. आज का हाइब्रिड सूर्य ग्रहण एक दुर्लभ सूर्य ग्रहण है क्योंकि यह बहुत कम देखने को मिलता है. इस दिन कुछ जगहों पर यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा तो कुछ जगह पर यह पूर्ण रूप से दिखाई देगा. वहीं कुछ जगहों पर यह 0कुंडलाकार सूर्यग्रहण के रूप में दिखाई देगा. इसलिए इसे हाइब्रिड सूर्यग्रहण कहा जाता है.

ये भी पढ़ें

इस साल भारत में कितने सूर्य ग्रहण लगेंगे? जानें सभी का दिन और समय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 1 March 2026: रविवार को बन रहे हैं खास योग, आर्थिक फैसलों में गलती पड़ सकती है भारी
Kal Ka Rashifal 1 March 2026: रविवार को बन रहे हैं खास योग, आर्थिक फैसलों में गलती पड़ सकती है भारी
हरिद्वार में रंगभरी एकादशी: साधु-संतों ने पंचगव्य से खेली होली, विश्व कल्याण की कामना!
हरिद्वार में रंगभरी एकादशी: साधु-संतों ने पंचगव्य से खेली होली, विश्व कल्याण की कामना!
Planetary Parade 2026: आज शाम सूर्यास्त के बाद आसमान में प्लेनेटरी परेड, बुध-शुक्र समेत 6 ग्रह एक कतार में दिखेंगे
Planetary Parade 2026: आज शाम सूर्यास्त के बाद आसमान में प्लेनेटरी परेड, बुध-शुक्र समेत 6 ग्रह एक कतार में दिखेंगे
Meen Weekly Rashifal 1 to 7 March 2026: मीन का वीकली राशिफल, क्रिएटिव काम दिलाएगा सम्मान और धन
मीन का वीकली राशिफल, क्रिएटिव काम दिलाएगा सम्मान और धन

वीडियोज

PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Trump on Iran War: ईरान में इजरायल के अटैक के बीच डोनाल्ड ट्रंप का पुराना ट्वीट वायरल, बराक ओबामा पर की थी भविष्यवाणी
ईरान में इजरायल के अटैक के बीच डोनाल्ड ट्रंप का पुराना ट्वीट वायरल, ओबामा पर की थी भविष्यवाणी
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटरनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटरनेट पर मिला सबूत!
बारिश से रद्द हुआ पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें किसे फायदा और किसे नुकसान
बारिश से रद्द हुआ पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें किसे फायदा और किसे नुकसान
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
आम आदमी घर पर कितना सोना रख सकता है, क्या है इसको लेकर नियम?
आम आदमी घर पर कितना सोना रख सकता है, क्या है इसको लेकर नियम?
Embed widget