एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण को न लें हल्के में, अमेरिका में हो रही विशेष तैयारियां, छा जाएगा दिन में अंधेरा!

Total Solar Eclipse 2024: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा वहीं अमेरिका में इसका सबसे ज्यादा प्रभाव दिखेगा.

Solar Eclipse 2024: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, 2024 को लगने वाला है. धर्म और ज्योतिष में सूर्य ग्रहण से जुड़ी कई मान्यताएं हैं लेकिन विज्ञान में इस खगोलीय घटना को लेकर हमेशा उत्साह रहता है. साल का पहला सूर्य ग्रहण कई मायनों में खास रहने वाला है.

यह सूर्य ग्रहण कुल 4 घंटे 25 मिनट का होगा, जो अब तक के 50 सालों में सबसे लंबी अवधि का होगा. यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. वैसे तो यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा लेकिन अमेरिका में इसे बिल्कुल स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा. इस सूर्य ग्रहण को लेकर अमेरिका में विशेष तैयारियां की जा रही हैं.

8 अप्रैल को दिन में छा जाएगा अंधेरा

भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल की रात में 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा और मध्य रात्रि 01 बजकर 25 मिनट पर खत्म होगा. वहीं अमेरिका के हिसाब से दोपहर के 2 बजकर 15 मिनट पर यह ग्रहण शुरू होगा. पूर्ण सूर्य ग्रहण के कुल 4 घंटे 25 मिनट में लगभग 8 मिनट का समय ऐसा होगा जब पूरी धरती पर अंधेरा छा जाएगा. 

वैसे तो इस सूर्य ग्रहण को कई देशों में देखा जा सकेगा लेकिन अमेरिका के उत्तरी हिस्से में यह पूर्ण सूर्य ग्रहण बिल्कुल साफ दिखाई देगा. इसके लिए वहां विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. 

सूर्य ग्रहण को लेकर अमेरिका में हो रही विशेष तैयारियां

अमेरिका में 8 अप्रैल को लगने वाले सूर्य ग्रहण को लेकर उत्साह के साथ-साथ एक डर का भी माहौल है. यहां के कई क्षेत्रों में आपातकाल का ऐलान कर दिया गया है. सूर्य ग्रहण के प्रभाव को लेकर हवाई यातायात और हवाई अड्डों पर भी चेतावनी जारी कर दी गई है. 

ग्रहण के मद्देनजर अमेरिका में सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है. वहां के कई राज्यों में 8 अप्रैल को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है. अमेरिका सरकार ने अपने नागरिकों से इस दिन घर में ही रहने की अपील की है ताकि सूर्य की हानिकारक किरणों से बचा जा सके.

अमेरिका की सरकार ने लोगों से खाना और गैस जैसी जरूरी चीजों का स्टॉक करने को कहा है ताकि उस समय घर से बाहर न निकलना पड़े. अधिकारियों के अनुसार, दिन ढलने के साथ-साथ यह सूर्य ग्रहण और खतरनाक हो सकता है. इसलिए लोगों को लापरवाही नहीं करनी चाहिए और भूलकर भी सूर्य की ओर सीधे नहीं देखना चाहिए वरना सूर्य की हानिकारक किरणों से आंखे खराब हो सकती हैं.

ग्रहण के समय रखें इन बातों का ध्यान

सूर्य ग्रहण के दौरान न तो भोजन पकाना चाहिए और न ही इसे खाना चाहिए. माना जाता है कि सूर्य की हानिकारक किरणों से भोजन दूषित हो जाता है जिसका सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.
ग्रहण काल के समय भूलकर भी भगवान की प्रतिमा को न तो स्पर्श करना चाहिए और न ही इसकी पूजा करनी चाहिए. 

गर्भवती महिलाओं को इस समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. उन्हें किसी भी नुकीली चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.  इस दौरान तुलसी, पीपल और बरगद के पेड़ को स्पर्श नहीं करना चाहिए.

सूर्य ग्रहण को कभी भी नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए. इसे आप टेलीस्कोप से देख सकते हैं. इसे धूपी चश्मे के सहारे भी देख सकते हैं. ग्रहण के दौरान भगवान का नाम लेना चाहिए और मंत्रों का जाप करना चाहिए.

ये भी पढ़ें

चैत्र नवरात्रि शुरु होने से पहले कर लें ये जरूरी काम, तभी मिलेगा पूजा का फल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi in Israel: मोदी-नेतन्याहू, जब दो 'परम मित्र' मिलते हैं तो केवल हाथ नहीं बल्कि भारत-इजरायल का भाग्य मिलता है!
मोदी-नेतन्याहू: जब दो 'परम मित्र' मिलते हैं, तो केवल हाथ नहीं बल्कि भारत-इजरायल का भाग्य मिलता है!
Mobile Numerology: मोबाइल नंबर की ऊर्जा कैसे जानें? न्यूमरोलॉजी से समझें पूरा गणित
Mobile Numerology: मोबाइल नंबर की ऊर्जा कैसे जानें? न्यूमरोलॉजी से समझें पूरा गणित
Kal Ka Rashifal 27 Feb 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क, एक छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी! पढ़े कल का राशिफल
27 फरवरी 2026, को इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क, एक छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी! पढ़े कल का राशिफल
UAE से Indonesia तक, जानें मुस्लिम देशों में रमजान मनाने के अनोखे तरीके! देखें फोटो
UAE से Indonesia तक, जानें मुस्लिम देशों में रमजान मनाने के अनोखे तरीके! देखें फोटो

वीडियोज

IPO Alert: Omnitech Engineering IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band |Paisa Live
ABP Network Presents | Ideas of India 2026 | 27 - 28 Feb | Anil Kapoor
ABP Network Presents | Ideas of India 2026 | 27 - 28 Feb | Shreya Ghoshal
Ajit Pawar Case: DGCA पर FIR के लिए थाने में भारी हंगामा Rohit Pawar ने पुलिस को घेरा! | Baramati
AI, Cyber, Green-Tech: Israel के साथ Future Alliance | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Telangana Salary Pension: इस राज्य में सफाईकर्मी को 2 लाख, इंजीनियर को 7 लाख, ड्राइवर को 1 लाख सैलरी, सुनकर चकरा जाएगा दिमाग
इस राज्य में सफाईकर्मी को 2 लाख, इंजीनियर को 7 लाख, ड्राइवर को 1 लाख सैलरी, सुनकर चकरा जाएगा दिमाग
मठ के अंदर सीक्रेट रूम और स्वीमिंग पूल? अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'किसी कमरे में...'
मठ के अंदर सीक्रेट रूम और स्वीमिंग पूल? अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने साफ की तस्वीर
बिहार, बंगाल, झारखंड में बड़े बदलाव की आहट! डेमोग्राफी चेंज के बीच अमित शाह ने बता दिया सरकार का क्या है प्लान
बिहार, बंगाल, झारखंड में बड़े बदलाव की आहट! डेमोग्राफी चेंज के बीच अमित शाह ने बता दिया सरकार का क्या है प्लान
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
दक्षिण अफ्रीका की जीत की दुआ कर रहा पूरा देश, ऐसा हुआ तो भारत का सेमीफाइनल पक्का! ये समीकरण चौंका देगा
दक्षिण अफ्रीका की जीत की दुआ कर रहा पूरा देश, ऐसा हुआ तो भारत का सेमीफाइनल पक्का!
'कश्मीर का बजट IMF की खैरात से भी ज्यादा...', UN में भारतीय डिप्लोमैट ने PAK-OIC की निकाल दी हेकड़ी
'कश्मीर का बजट IMF की खैरात से भी ज्यादा...', UN में भारतीय डिप्लोमैट ने PAK-OIC की निकाल दी हेकड़ी
जापान में CM योगी को बच्चे ने किया दंडवत प्रणाम, संस्कृत में सुनाया श्लोक; वीडियो वायरल
जापान में CM योगी को बच्चे ने किया दंडवत प्रणाम, संस्कृत में सुनाया श्लोक; वीडियो वायरल
आपके पास एक करोड़ रुपये हैं तो उसे कैसे करेंगे डिवाइड, कितना पैसा करेंगे खर्च और कितना इनवेस्ट?
आपके पास एक करोड़ रुपये हैं तो उसे कैसे करेंगे डिवाइड, कितना पैसा करेंगे खर्च और कितना इनवेस्ट?
Embed widget