एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2024: अमेरिका में शुरू हुई तैयारियां, आज सूर्य ग्रहण लगते ही छा जाएगा दिन में अंधेरा, भारत में क्या होगा?

Total Solar Eclipse 2024: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा वहीं अमेरिका में इसका सबसे ज्यादा प्रभाव दिखेगा.

Solar Eclipse 2024: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण कल यानी 8 अप्रैल को लगने वाला है. साल का पहला सूर्य ग्रहण बहुत विशेष रहने वाला है. यह सूर्य ग्रहण कुल 4 घंटे 25 मिनट का होगा, जो अब तक के 50 सालों में सबसे लंबीअवधि का होगा. इस सूर्य ग्रहण को लेकर पूरी दुनिया में उत्साह का माहौल है. जानते हैं इस सूर्य ग्रहण से जुड़ी खास बातें.

8 अप्रैल को दिन में छा जाएगा अंधेरा

भारतीय समय के अनुसार 8 अप्रैल की रात में 9 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगा और देर रात 2 बजकर 23 मिनट पर खत्म होगा. अमेरिका के टेक्सास में  दोपहर 1:27 बजे पूर्ण सूर्य ग्रहण की छाया शुरू होगी और 3:35 बजे समाप्त होगी. इसमें लगभग 7 मिनट का समय ऐसा रहेगा, जब दिन में अंधेरा छा जाएगा.

सूर्य ग्रहण को लेकर अमेरिका में उत्साह

कल लगने वाला यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा लेकिन अमेरिका में इसे बिल्कुल स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा. इस सूर्य ग्रहण को लेकर अमेरिका में कई विशेष इंतजाम किए गए हैं. यहां की सरकार सूर्य ग्रहण की हानिकारक किरणों को लेकर चिंतित है. यहां लोगों में एक डर का भी माहौल है. 

अमेरिका के कई क्षेत्रों में आपातकाल का ऐलान कर दिया गया है. सूर्य ग्रहण के प्रभाव को लेकर हवाई यातायात और हवाई अड्डों पर भी चेतावनी जारी कर दी गई है. ग्रहण के मद्देनजर अमेरिका में सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है. बच्चों की सुरक्षा के लिए कई राज्यों में 8 अप्रैल को स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है. 

लोगों से घरों में रहने की अपील

सूर्य ग्रहण के हानिकारक प्रभाव से बचने के लिए  अमेरिका सरकार ने अपने नागरिकों से इस दिन घर में ही रहने की अपील की है. सरकार ने लोगों से खाना और गैस जैसी जरूरी चीजों को पहले से ही इकट्ठा कर लेने को कहा है ताकि उस समय घर से बाहर न निकलना पड़े. 

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, जैसे-जैसे दिन ढलेगा यह सूर्य ग्रहण और भी खतरनाक होता जाएगा. इसलिए लोगों को लापरवाही नहीं करनी चाहिए और भूलकर भी सूर्य की ओर सीधे नहीं देखना चाहिए वरना सूर्य की हानिकारक किरणों से आंखे खराब हो सकती हैं.

भारत पर क्या होगा असर?

8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए यहां इसके नकारात्मक प्रभाव नहीं झेलने पड़ेंगे. यहां सूर्य ग्रहण दिखाई न देने की वजह से इसका सूतक काल भी यहां नहीं माना जाएगा. इसलिए यहां किसी भी शुभ कार्यों पर रोक नहीं होगी.

ग्रहण के समय रखें इन बातों का ध्यान

सूर्य ग्रहण के दौरान न तो भोजन पकाना चाहिए और न ही इसे खाना चाहिए. माना जाता है कि सूर्य की हानिकारक किरणों से भोजन दूषित हो जाता है जिसका सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. ग्रहण काल के समय भूलकर भी भगवान की प्रतिमा को न तो स्पर्श करना चाहिए और न ही इसकी पूजा करनी चाहिए. 

गर्भवती महिलाओं को इस समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. उन्हें किसी भी नुकीली चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.  इस दौरान तुलसी, पीपल और बरगद के पेड़ को स्पर्श नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें

कल लगने वाला सूर्य ग्रहण इन राशि वालों के लिए नहीं है शुभ, बढ़ जाएंगी मुश्किलें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नजर लगने से कैसे बचें? इस्लाम में बचाव के आसान तरीके, जानें दुआएं और तारीफ का सही तरीका!
नजर लगने से कैसे बचें? इस्लाम में बचाव के आसान तरीके, जानें दुआएं और तारीफ का सही तरीका!
Kal Ka Rashifal 2 March 2026: ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें कैसा रहेगा सोमवार का दिन
Kal Ka Rashifal 2 March 2026: ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें कैसा रहेगा सोमवार का दिन
Love Horoscope March 2026: मार्च में किस राशि के प्यार में आएगा बड़ा ट्विस्ट! रिश्तों में मिठास, नयापन और सरप्राइज
Love Horoscope March 2026: मार्च में किस राशि के प्यार में आएगा बड़ा ट्विस्ट! रिश्तों में मिठास, नयापन और सरप्राइज
Chandra Grahan 2026: 4 राशियों पर ब्लड मून का गहरा असर! क्या आपकी राशियां भी हैं प्रभावित? जानें ज्योतिषीय प्रभाव!
Chandra Grahan 2026: 4 राशियों पर ब्लड मून का गहरा असर! क्या आपकी राशियां भी हैं प्रभावित? जानें ज्योतिषीय प्रभाव!

वीडियोज

SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
US-Israel Iran War: 'सबसे बड़ा हमला करेंगे..', ईरान को Trump ने फिर दी धमकी | Khamenai | Netnyahu
SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
Iran Israel War: कौन देश किसके साथ? खामेनेई की मौत होते ही बंट गई दुनिया | Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: अमेरिका से इंतकाम...कतर में ईरान का कोहराम ! | Netnyahu | Trump | Pakistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की मौत से पाकिस्तान में बवाल, कराची से PoK तक हिंसा, पुलिस और सेना की फायरिंग में 19 की मौत
खामेनेई की मौत से पाकिस्तान में बवाल, कराची से PoK तक हिंसा, पुलिस-सेना की फायरिंग में 19 की मौत
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ODI से लिया संन्यास, भारत के खिलाफ रिटायरमेंट मैच में जड़ा शतक
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ODI से लिया संन्यास, भारत के खिलाफ रिटायरमेंट मैच में जड़ा शतक
अमेरिका और इजरायल के हमले में खामेनेई की मौत, शहबाज शरीफ का आया पहला रिएक्शन, कहा- पाकिस्तान...
अमेरिका और इजरायल के हमले में खामेनेई की मौत, शहबाज शरीफ का आया पहला रिएक्शन, कहा- पाकिस्तान...
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
Israle-Iran War: इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
बेहोशी का ड्रामा कर बच्चों ने प्रिंसिपल को दिया बर्थडे सरप्राइज, छात्रों का प्यार देख मुस्कुराने लगे माड़साब, वीडियो वायरल
बेहोशी का ड्रामा कर बच्चों ने प्रिंसिपल को दिया बर्थडे सरप्राइज, छात्रों का प्यार देख मुस्कुराने लगे माड़साब, वीडियो वायरल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच CBSE का बड़ा फैसला, 2 मार्च को होने वाला बोर्ड एग्जाम स्थगित
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच CBSE का बड़ा फैसला, 2 मार्च को होने वाला बोर्ड एग्जाम स्थगित
Embed widget