एक्सप्लोरर

Surya Mangal Yog: सूर्य का असली नाम क्या है?, मंगल के साथ कुंडली में हो तो ये क्या गुल खिलाता है, जानें

Mars-Sun conjunction: ज्योतिष में सूर्य और मंगल दोनों को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है. सूर्य-मंगल की युति का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. यह दो ग्रहों की एकता और समानता का प्रतीक है.

Surya Dev: वेदों में सूर्य को जगत की आत्मा कहा गया है. सूर्य से ही इस पृथ्वी पर जीवन है. देवताओं में भी सूर्य देव का महत्वपूर्ण स्थान है. पूरी सृष्टि का पालन सूर्य ही करते है. वैदिक काल से ही सूर्य की उपासना होती रही है. धार्मिक शास्त्रों में सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. सूर्य देव तेज, यश, वैभव और सकारात्मक शक्ति के देवता के प्रतीक हैं, इसलिए उनकी पूजा से मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होती है. रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है.

सूर्य देव का असली नाम

पौराणिक कथाओं के अनुसार, असुरों के अत्‍याचार से तंग आकर देवमाता अदिति ने सूर्यदेव की तपस्‍या की और उनको अपने गर्भ से जन्‍म लेने की विनती. सूर्यदेव ने उनके गर्भ से जन्‍म लिया और देवताओं के नायक बनकर असुरों का संहार दिया. अदिति के गर्भ से जन्म लेने के कारण इन्हें आदित्य कहा जाने लगा. इसके अलावा भी सूर्य के अन्य नाम जैसे कि दिनकर, रश्मि मते, भुवनेश्वर, प्रभाकर,सविता,भानू ,दिवाकर,आदिदेव,रवि  और सप्तसती हैं.

मंगल के साथ आने पर सूर्य की स्थिति

सूर्य समय-समय पर अपने स्थान में परिवर्तन करता रहता है, जिसके कारण युति, ग्रहण, गोचर आदि जैसी घटनाएं घटित होती रहती है. मंगल के साथ आने पर सूर्य की स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव होते हैं. ज्योतिष शास्त्र में मंगल प्रमुख और शक्तिशाली ग्रह माना गया है. यह एक क्रूर ग्रह है, जो आक्रामकता, साहस और ऊर्जा का कारक माना जाता है. वहीं सूर्य ग्रह मान-सम्मान, यश, बल, गौरव का प्रतीक हैं. जब सूर्य-मंगल की युति होती है, तो जातक के जीवन पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव पड़ता हैं.

ज्योतिष में सूर्य और मंगल की युति का महत्व

सूर्य और मंगल दोनों ग्रहों को ज्योतिष में महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है. सूर्य व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, स्वास्थ्य और जीवन के उद्देश्य का प्रतिनिधित्व करता है. वहीं मंगल शक्ति, उत्तेजना, अभिरुचि, संघर्ष और सफलता के लिए जाना जाता है. जब इन दोनों ग्रह की युति होती है, तो व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आते हैं. कुंडली में सूर्य-मंगल की युति कुंडली में होने पर जातक अत्यधिक ऊर्जावान और महत्वकांक्षी बनता है. 

सूर्य और मंगल की युति का प्रभाव

सूर्य स्वयं एक बहुत शक्तिशाली ग्रह है और मंगल भी एक अत्यधिक ऊर्जावान ग्रह है. इसलिए कुंडली में इन दोनों ग्रहों की युति से व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है. सूर्य-मंगल की युति व्यक्ति अपने जीवन में बड़ी सफलता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध होता है. इस युति के प्रभाव से लोग ऊर्जा को जागृत करने के लिए अपनी भावनाओं को बाहर लाते हैं और खुले दिमाग से नई चुनौतियों का सामना करते हैं. 

इस युति के कारण व्यक्ति का व्यवहार अक्सर संवेदनशील और उत्तेजनापूर्ण होता है. वे हर तरह की चुनौतियों को स्वीकार कर लेते हैं. सूर्य-मंगल के एक साथ आने पर व्यक्ति करियर में खूब तरक्की करता है. सूर्य और मंगल की युति से कार्यक्षेत्र में कई नए अवसर मिलते हैं. हालांकि प्रेम संबंधों के लिए यह युति अच्छी नहीं होती है. जब सूर्य और मंगल एक साथ युति में होते हैं, तो इससे प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आता है. सेहत पर भी युति का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

ये भी पढ़ें

राधा कैसे हो गईं थी कृष्ण की दिवानी, जानें उनके अमर प्रेम की ये कहानी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Politics: सच हुई भविष्यवाणी! 3 महीने बाद ही Nitish Kumar ने लिया सीएम कुर्सी छोड़ने का फैसला
Bihar Politics: सच हुई भविष्यवाणी! 3 महीने बाद ही Nitish Kumar ने लिया सीएम कुर्सी छोड़ने का फैसला
इजराइल में लाल बछिया का जन्म, क्या यह दुनिया के अंत का संकेत है! जानिए बाइबल की भविष्यवाणी?
इजराइल में लाल बछिया का जन्म, क्या यह दुनिया के अंत का संकेत है! जानिए बाइबल की भविष्यवाणी?
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
Aaj Ka Rashifal 6 March 2026: शुक्रवार का महायोग! हस्त नक्षत्र खोलेगा इन राशियों की बंद किस्मत के ताले, क्या आज आप होंगे मालामाल?
Aaj Ka Rashifal 6 March 2026: शुक्रवार का महायोग! हस्त नक्षत्र खोलेगा इन राशियों की बंद किस्मत के ताले, क्या आज आप होंगे मालामाल?

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nepal Election Results Live: नेपाल में दिख रही RSP की लहर, Gen Z के चहेते बालेन शाह सबसे आगे, गायब हुए वामपंथी
Nepal Election Results Live: नेपाल में दिख रही RSP की लहर, Gen Z के चहेते बालेन शाह सबसे आगे, गायब हुए वामपंथी
Gurdaspur News: हथियार दिखाकर जौहरी के परिवार को बनाया बंधक, 3 करोड़ रुपये लूटे
पंजाब के गुरदासपुर में जौहरी के परिवार को बंधक बनाया, 3 करोड़ रुपये लूटे
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
पहले एंथम पर चुप, फिर मिलिट्री सलाम! US-Israel स्ट्राइक के बीच ईरान फुटबॉल टीम ने क्या किया जिससे स्टेडियम में मचा बवाल
पहले एंथम पर चुप, फिर मिलिट्री सलाम! US-Israel स्ट्राइक के बीच ईरान फुटबॉल टीम ने क्या किया जिससे स्टेडियम में मचा बवाल
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
US Israel Iran War: भारत पर मेहरबान ट्रंप! ईरान से जंग के बीच रूसी तेल खरीद को लेकर चौंकाने वाला ऐलान, कैसे होगा फायदा
भारत पर मेहरबान ट्रंप! ईरान से जंग के बीच रूसी तेल खरीद को लेकर चौंकाने वाला ऐलान, कैसे होगा फायदा
ONGC में निकली भर्ती, 12 लाख होगी सैलरी; इस डेट तक करना होगा अप्लाई
ONGC में निकली भर्ती, 12 लाख होगी सैलरी; इस डेट तक करना होगा अप्लाई
नारी शक्ति को सलाम! विमेंस डे पर महिलाओं को भेजें ये शानदार मैसेज, जमकर करेंगी आपकी तारीफ
नारी शक्ति को सलाम! विमेंस डे पर महिलाओं को भेजें ये शानदार मैसेज, जमकर करेंगी आपकी तारीफ
Embed widget