एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2024: साल के पहले सूर्य ग्रहण से अमेरिका में टेंशन, भारत में इसका क्या प्रभाव होगा? जानें

Solar Eclipse 2024: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) 8 अप्रैल को लगेगा. यह ग्रहण भारत (India) में दिखाई नहीं देगा वहीं अमेरिका (USA) में इसका सबसे ज्यादा प्रभाव दिखने वाला है.

Solar Eclipse 2024: सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) एक खगोलीय घटना है लेकिन धर्म और ज्योतिष शास्त्र में इसका बहुत महत्व है. साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, 2024 को लगने वाला है. 

यह है ग्रहण एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जो अब तक के 50 सालों में सबसे लम्बी अवधि का होगा. यह सूर्य ग्रहण कुल 4 घंटे 25 मिनट का होगा. यह ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगेगा.

कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse Visibility 2024)

वैसे तो इस सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) को कई देशों में देखा जा सकेगा लेकिन सबसे ज्यादा साफ यह अमेरिका में दिखाई देगा. खास तौर से अमेरिका के उत्तरी हिस्से में यह पूर्ण सूर्य ग्रहण बिल्कुल साफ दिखाई देगा. इसके लिए वहां विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं.

इसके अलावा यह सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप पेसिफिक,अटलांटिक,आर्कटिक मेक्सिको,कनाडा,मध्य अमेरिका,दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में दिखाई देगा.

भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा. भारत में दिखाई ना देने की वजह से ना तो इसका धार्मिक महत्व होगा और न ही इसका सूतक काल माना जाएगा.

सूर्य ग्रहण का समय (Solar Eclipse Time 2024)

8 अप्रैल 2024, सोमवार के दिन को लगने वाला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) बहुत लंबा रहने वाला है. भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल की रात में 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा और मध्य रात्रि 01 बजकर 25 मिनट पर खत्म होगा. 

वहीं अमेरिका के हिसाब से उस समय दोपहर के 2 बजकर 15 मिनट हो रहे होंगे. पूर्ण सूर्य ग्रहण के कुल 4 घंटे 25 मिनट में लगभग 7 मिनट का समय ऐसा रहेगा, जब पूरी धरती पर अंधेरा छा जाएगा. 

सूर्य ग्रहण को लेकर टेंशन में अमेरिका

अमेरिका में दिखने वाले पूर्ण सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) के लिए खास इंतजाम शुरू कर दिए हैं. ग्रहण के मद्देनजर वहां सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है. इसके लिए वहां के कई राज्यों में 8 अप्रैल को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

अमेरिका सरकार ने अपने नागरिकों से इस दिन घर में ही रहने की अपील की है ताकि सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाव हो सके. सरकार ने लोगों से खाना और गैस जैसी जरूरी चीजों का स्टॉक करने को कहा है ताकि उस समय घर से बाहर न निकलना पड़े.

अमेरिका के जिन राज्यों में पूर्ण सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) दिखाई देगा वहां लाखों लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि दिन ढलने के साथ-साथ यह सूर्य ग्रहण और खतरनाक हो सकता है. ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

भूलकर भी सूर्य की ओर सीधे देखने से बचें क्योंकि इससे हमेशा के लिए आंखे खराब हो सकती हैं.

अमेरिका के विशेषज्ञों का कहना है कि सूर्य ग्रहण के कारण सौर ऊर्जा उत्पादन को नुकसान हो सकता है. सूर्य ग्रहण को लेकर जहां अमेरिका में डर का माहौल है, वहीं भारत के लोगों को इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है.

8 अप्रैल को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए यहां इस सूर्य ग्रहण का कोई असर नहीं होगा.

ये भी पढ़ें

इस मूलांक के लोगों पर होती है मंगल की खास कृपा, जोखिम लेने के लिए हमेशा रहते हैं तैयार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Holi 2026 Upay: होली पर बदलें अपनी किस्मत! शादी में देरी, ग्रह पीड़ा और बीमारी दूर करने के अचूक उपाय
Holi 2026 Upay: होली पर बदलें अपनी किस्मत! शादी में देरी, ग्रह पीड़ा और बीमारी दूर करने के अचूक उपाय
Monthly Tarot Rashifal March 2026: मार्च में किन राशियों को मिलेगी सफलता, किसका होगा घाटा, मेष से मीन टैरो कार्ड राशिफल
मार्च में किन राशियों को मिलेगी सफलता, किसका होगा घाटा, मेष से मीन टैरो कार्ड राशिफल
PM Modi in Israel: महाशक्ति बनने की राह पर भारत! पीएम मोदी की इज़राइल यात्रा और ग्रहों का वो संयोग जो दुश्मनों के होश उड़ा देगा
महाशक्ति बनने की राह पर भारत! पीएम मोदी की इज़राइल यात्रा और ग्रहों का वो संयोग जो दुश्मनों के होश उड़ा देगा
Mobile Numerology: मोबाइल नंबर की ऊर्जा कैसे जानें? न्यूमरोलॉजी से समझें पूरा गणित
Mobile Numerology: मोबाइल नंबर की ऊर्जा कैसे जानें? न्यूमरोलॉजी से समझें पूरा गणित

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 1.5 से 1.9 के बीच सिमटे टॉप शोज़, क्या क्रिकेट ने छीन ली टीवी की रेटिंग?
Income Tax Act 2025: HRA, Foreign Income, PAN और Audit Rules में बड़े Changes | Paisa Live
Bollywood News:14 साल बाद अक्की-प्रियदर्शन की वापसी, ‘राम जी आकर भला करेंगे’ ने मचाया धमाल
Cabinet का बड़ा Infra Push | Railway, Airport, MSP और Metro Projects Approved| Paisa Live
कम उम्र में बढ़ रहा Heart Risk, महंगा हो रहा Health Insurance | New Tax Regime Explained| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AI Summit Protest: 'इन्हें कानून का कोई डर नहीं', अदालत में बोली दिल्ली पुलिस, पांचों आरोपियों की मिली कस्टडी
'इन्हें कानून का कोई डर नहीं', अदालत में बोली दिल्ली पुलिस, पांचों आरोपियों की मिली कस्टडी
राज्यसभा चुनाव: MVA में खींचतान, उद्धव गुट के बाद अब कांग्रेस ने एक सीट पर ठोका दावा
राज्यसभा चुनाव: MVA में खींचतान, उद्धव गुट के बाद अब कांग्रेस ने एक सीट पर ठोका दावा
IND vs ZIM: सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका, लेकिन अभिषेक बाहर नहीं, टीम इंडिया ने किए 2 बहुत बड़े बदलाव
सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका, लेकिन अभिषेक बाहर नहीं, टीम इंडिया ने किए 2 बहुत बड़े बदलाव
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
एपस्टीन फाइल्स में आया नाम तो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानें क्या लगे थे आरोप?
एपस्टीन फाइल्स में आया नाम तो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानें क्या लगे थे आरोप?
Ideal Age Gap In Relationships: लॉन्ग लास्टिंग रिलेशनशिप के लिए पार्टनर में कितना ऐज गैप जरूरी? साइंस के हिसाब से जानें सबकुछ
लॉन्ग लास्टिंग रिलेशनशिप के लिए पार्टनर में कितना ऐज गैप जरूरी? साइंस के हिसाब से जानें सबकुछ
जामिया में उर्दू सीखने का मौका, एक साल के कोर्स के लिए आवेदन शुरू; जानें डिटेल्स
जामिया में उर्दू सीखने का मौका, एक साल के कोर्स के लिए आवेदन शुरू; जानें डिटेल्स
Embed widget