एक्सप्लोरर

मेष राशि के लिए गुरु मार्गी का प्रभाव? किन बातों पर देना होगा ध्यान, जानें राशिफल

Guru Margi 2025: मंगलवार 4 फरवरी 2025 को गुरु मिथुन राशि में मार्गी होंगे, जिसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा. मेष राशि के लिए गुरु मार्गी कैसा रहेगा? जानें राशिफल (Rashifal).

Guru Margi 2025: देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, विवाह, संतान, सुख और प्रगति का कारक ग्रह कहा जाता है. बृहस्पति यदि किसी की कुंडली में शुभ स्थान पर होता है तो उसे ग्रह धनवान बना देते है. बलवान बृहस्पति की दशा में भाग्य चमक जाता है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रह सीधी चाल चलते हैं उसे ग्रहों का मार्गी होना कहते हैं. मंगलवार 4 फरवरी को देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी हो रहे हैं. गुरु 9 अक्टूबर 2024 से वक्री थे और अब सीधी चाल से चलने वाले हैं. गुरु के मार्गी होने से इसका सीधा असर सभी राशियों पर पड़ेगा. इस बदलाव से कई राशियां धनवान भी बनेंगी तो कुछ को संघर्ष करना पड़ेगा. आइए जानते हैं गुरु का मिथुन में मार्गी होना मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा.

मेष राशि वालों पर गुरु मार्गी 2025 का प्रभाव (Jupiter Direct Effect on Aries)

  • मेष राशि में गुरु नौंवे और बारहवें भाव के देव हैं जो दूसरे भाव में मार्गी हो रहे हैं. इससे आपके बिजनेस में कोई बड़ी डील सरकारी नियम के कारण अटक रही थी वह अब क्लियर हो जाएगी.
  • नौकरी पेशा वाले जातकों के लिए गुरु का मार्गी काल आशा की नई किरण लेकर आएगा, जिससे कार्यों में गति आएगी. वहीं बेरोजगारों की मल्टीटास्किंग एबिलिटी, जॉब के नए अवसर प्रदान करेगी.
  • परिवार में आपसी कलह हो सकती है. रिश्तों को बनाए रखने के लिए आपको सही शब्दों का सही समय पर उपयोग करना बेहद जरूरी रहेगा. स्टूडेंट्स, खिलाड़ी और आर्टिस्ट के लिए गुरु मार्गी का समय अनुकूल साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Aries Weekly Horoscope (2-8 Feb 2025): मेष राशि साप्ताहिक राशिफल, गृहस्थ और पारिवारिक सुख में रहेगी कमी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Planetary Parade 2026: आज शाम सूर्यास्त के बाद आसमान में प्लेनेटरी परेड, बुध-शुक्र समेत 6 ग्रह एक कतार में दिखेंगे
Planetary Parade 2026: आज शाम सूर्यास्त के बाद आसमान में प्लेनेटरी परेड, बुध-शुक्र समेत 6 ग्रह एक कतार में दिखेंगे
बुधवार विशेष: गणेश पूजा से मजबूत होगा बुध, बिजनेस में मिलेगी बड़ी सफलता
बुधवार विशेष: गणेश पूजा से मजबूत होगा बुध, बिजनेस में मिलेगी बड़ी सफलता
2026 Real Estate: क्या Gen Z कभी अपना घर खरीद पाएगा? जानें शनि की चाल और मार्केट का कड़वा सच
Gen Z Home Crisis: क्या आपकी कुंडली में 'अपनी छत' का योग ही नहीं है या बाज़ार आपको घुमा कर रहा है?
Shukra Gochar February 2026: शुक्र मार्च में चार बार बदलेंगे चाल, इन 2 राशियों को कमाई में होगा सबसे ज्यादा फायदा
शुक्र मार्च में चार बार बदलेंगे चाल, इन 2 राशियों को कमाई में होगा सबसे ज्यादा फायदा

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: डिबेट के बीच किस मुद्दे पर भड़के फडणवीस? । Ideas Of India Summit
Delhi पुलिस पर भड़के JNU छात्र, कैंपस के बाहर भारी सुरक्षा तैनात! | Breaking | Santishree Pandit
Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
Prayagraj News: कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
Embed widget