एक्सप्लोरर

Surya Gochar 2023: सौर मंडल के राजा सूर्य 15 जून को बुध की राशि मिथुन में करेंगे प्रवेश, जानें उपाय- प्रभाव

Surya Gochar 2023, Surya Rashi Parivartan 2023: सूर्य ग्रह का 15 जून 2023 को मिथुन राशि में गोचर होगा, इसका शुभ-अशुभ फल देखने को मिलेगा, जानें एस्ट्रोलॉजर डॉ अनीस व्यास से इसका प्रभाव.

Surya Gochar 2023, Sun Transit 2023: ज्योतिष में सौर मंडल के राजा सूर्य 15 जून को बुध की राशि मिथुन में प्रवेश कर रहे हैं. सूर्य का गोचर 15 जून को सुबह 6: 17 मिनट पर होगा. इस राशि में ये 16 जुलाई तक विद्यमान रहेंगे, उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे. सूर्य ग्रह के इस राशि परिवर्तन का शुभ-अशुभ असर सभी राशियों पर पड़ेगा. सूर्य 15 जून  को वृषभ राशि से निकल कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे.

मिथुन राशि में सूर्य 16 जुलाई 2023 तक रहेंगे उसके बाद कर्क में प्रवेश करेंगे. इस प्रकार होने वाला सूर्य का राशि परिवर्तन सभी राशियों के लोगों को प्रभावित करेगा. सूर्य देव जगत की आत्मा के कारक हैं. धरती पर ऊर्जा का सबसे बड़ा प्राकृतिक स्रोत भी सूर्य है. ज्योतिष में सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा बताया गया है. सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी है.

ज्योतिष में सूर्य को तेज, मान-सम्मान और यश, उच्च पद-प्रतिष्ठा, आदि का कारक ग्रह माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है.  जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है. सिंह राशि के स्वामी सूर्य तुला राशि में नीचराशि तथा मेष राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं. उच्च भाव में ग्रह अधिक मजबूत और बलशाली होते हैं. जबकि नीच राशि में ये कमजोर हो जाते हैं.

शुभ-अशुभ प्रभाव (Sun Transit 2023 Effects)

  • सूर्य के शुभ प्रभाव से जॉब और बिजनेस में तरक्की के योग बनते हैं और लीडरशीप करने का मौका भी मिलता है. 
  • सूर्य को आत्माकारक ग्रह कहा गया है. इसके प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ता है. पिता, अधिकारी और शासकिय मामलों में सफलता भी सूर्य के शुभ प्रभाव से मिलती है. 
  • सूर्य का अशुभ प्रभाव असफलता देता है. जिसके कारण कामकाज में रुकावटें और परेशानियां बढ़ती हैं. 
  • धन हानि और स्थान परिवर्तन भी सूर्य के कारण होता है. सूर्य के अशुभ प्रभाव से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी होती है.  

उपाय (Sun Transit 2023 Upay)

  • भगवान श्री विष्णु की उपासना करें. बंदर, पहाड़ी गाय या कपिला गाय को भोजन कराएं. 
  • रोज उगते सूर्य को अर्घ्य देना शुरू करें. रविवार के दिन उपवास रखे. 
  • रोज गुढ़ या मिश्री खाकर पानी पीकर ही घर से निकलें. 
  • जन्मदाता पिता का सम्मान करें, प्रतिदिन उनके चरण छुकर आशीर्वाद लें.
  • भगवान सूर्य की स्तुति आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

ये भी पढ़ें: Success Mantra: अंबानी जैसा धनवान बनाती हैं ये काम की बातें, आप भी जान लें सफलता के ये 5 मंत्र

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mangal Gochar 2026: मंगल का मीन राशि में गोचर, शनि के साथ युति बढ़ाएगी वैश्विक हलचल, जानें राशियों पर असर
Mangal Gochar 2026: मंगल का मीन राशि में गोचर, शनि के साथ युति बढ़ाएगी वैश्विक हलचल, जानें राशियों पर असर
Shukra Gochar 2026: मेष राशि में आए शुक्र, 19 अप्रैल तक 5 राशियों के शुभ और अन्य पर मिलाजुला असर
Shukra Gochar 2026: मेष राशि में आए शुक्र, 19 अप्रैल तक 5 राशियों के शुभ और अन्य पर मिलाजुला असर
Surya Shani Yuti 2026: 30 साल बाद दुर्लभ संयोग, 30 दिनों तक मीन राशि में रहेंगे सूर्य-शनि, क्या होगा असर!
30 साल बाद दुर्लभ संयोग, 30 दिनों तक मीन राशि में रहेंगे सूर्य-शनि, क्या होगा असर!
Surya Gochar 2026: मीन राशि में आए सूर्य, जानें किन राशियों पर होंगे मेहरबान और किन्हें रहना होगा सतर्क
Surya Gochar 2026: मीन राशि में आए सूर्य, जानें किन राशियों पर होंगे मेहरबान और किन्हें रहना होगा सतर्क

वीडियोज

Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update
Amit Shah On Naxalite: 'हथियार उठाओगे तो भुगतोगे...', अमित शाह की चेतावनी | BJP | Bastar
Chitra Tripathi: जंग पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | America | Donald Trump | War Update
Iran US Israel War: खत्म होगा युद्ध? जंग के बीच Trump का चौंकाने वाला दावा! | Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPPCS Result 2026: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
यूपीपीएससी रिजल्ट: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
Middle East Conflict: ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
US VS Iran Military: अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Floaters And Flashes In Eyes: क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
Embed widget