एक्सप्लोरर

Mangal Gochar 2024: मंगल अब अमंगल करेंगे? दुनिया के नक्शे पर गरजेंगी तोपें मचेगी तबाही!

Mangal Gochar 2024: मंगल और शनि एक दूसरे से छठे आठवें भाव में होकर षडाष्टक योग बनाएंगे. ऐसे में मंगल शनि के योग से दुनिया के विभिन्न देशों में हिंसक घटनाओ के होने की आशंका है.

Mangal Gochar 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 20 अक्तूबर को मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. कर्क चंद्रमा की राशि है और यह मंगल देव की नीच राशि मानी जाती है. जबकि मकर राशि में ये उच्च के माने जाते हैं. मंगल ग्रह कर्क और सिंह राशि में अधिक शुभ फल देते हैं. मंगल ग्रह जिन्हें मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह माना गया है, वह 20 अक्तूबर को कर्क राशि में गोचर करेंगे.

इस दौरान मंगल और शनि एक दूसरे से छठे आठवें भाव में होकर षडाष्टक योग बनाएंगे. ऐसे में मंगल शनि के योग से दुनिया के विभिन्न देशों में हिंसक घटनाओ के होने की आशंका है. दुनिया के कई देशों के बीच चल रहे युद्ध से हाल और बेहाल होंगे. मंगल ग्रह भूमि, जमीन-जायदाद, प्रापर्टी, युद्ध, सेना, रक्त और क्रोध के कारक ग्रह माने जाते हैं. जब भी मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तो इनका विशेष प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है. कर्क राशि में मंगल ग्रह का गोचर करने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं. भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और धन लाभ के मौके बनेंगे. 

वैदिक ज्योतिष में भूमि पुत्र मंगल को अग्नि का कारक कहा गया है इसलिए चन्द्रमा की राशि कर्क में जाकर वो नीच के हो जाते हैं. चन्द्रमा जल का कारक है और अग्नि जल का कोई मेल नहीं है इसलिए मंगल पूर्ण बलहीन होकर अपना कोई भी शुभ प्रभाव यहां नहीं देते हैं. मंगल के लिए कर्क राशि नीच राशि कहलाती है इसलिए मंगल का यह गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 

नवग्रहों में सेनापति का दर्जा मंगल को प्राप्त है. यह गोचर शीघ्रता से परिणाम देने वाला साबित होगा और देश और दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में गति आएगी. मंगल के कारण प्राकृतिक आपदा के साथ अग्नि कांड भूकंप गैस दुर्घटना वायुयान दुर्घटना होने की संभावना. पूरे विश्व में राजनीतिक अस्थिरता यानि राजनीतिक माहौल उच्च होगा. पूरे विश्व में सीमा पर तनाव शुरू हो जायेगा. मंगल की वजह से दुर्घटना होने की आशंका है. देश के कुछ हिस्सों में हवा के साथ बारिश रहेगी. भूकंप या अन्य तरह से प्राकृतिक आपदा आने की भी आशंका है.

ग्रहों के सेनापति हैं मंगल
ज्योतिष शास्त्र में मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति होने का दर्जा प्राप्त है. मंगल मेष राशि और वृश्चिक राशि के स्वामी माने गए हैं. मकर राशि में मंगल उच्च के हो जाते हैं वहीं कर्क राशि में मंगल को नीच का माना जाता है. सूर्य, चंद्रमा और बृहस्पति से इनकी मित्रता है. बुध से मंगल की नहीं बनती है. जबकि शुक्र और शनि इनके सम संबंध हैं. मंगल देव पराक्रम, स्फूर्ति, साहस, आत्मविश्वास, धैर्य, देश प्रेम, बल, रक्त, महत्वकांक्षा एवं शस्त्र विद्या के अधिपति माने गए है. यहां आपको विशेष रूप से बताना चाहता हूं कि अग्नि तत्व होने से मंगल सभी प्राणियों को जीवन शक्ति देता है. यह प्रेरण, उत्साह एवं साहस का प्रेरक होता है. 

शुभ-अशुभ प्रभाव
प्राकृतिक आपदा के साथ अग्नि कांड, भूकंप, गैस दुर्घटना, वायुयान दुर्घटना होने की संभावना.  पूरे विश्व में राजनीतिक अस्थिरता यानि राजनीतिक माहौल उच्च होगा. पूरे विश्व में सीमा पर तनाव शुरू हो जायेगा. रोजगार के क्षेत्रों में वृद्धि होगी. आय में बढ़ोतरी होगी. देश की अर्थव्यवस्था के लिए शुभ रहेगा. खाने की चीजों की कीमतें सामान्य रहेंगी. मंगल-शनि षडाष्टक योग के कारण दुर्घटनाएं, आगजनी, आतंक और तनाव होने की संभावना. आंदोलन, धरना प्रदर्शन, हड़ताल, बैंक घोटाला, वायुयान दुर्घटना, विमान में खराबी, शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव होगा.

उपाय
मंगल के अशुभ असर से बचने के लिए हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. लाल चंदन या सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए. तांबे के बर्तन में गेहूं रखकर दान करने चाहिए. लाल कपड़ों का दान करें. मसूर की दाल का दान करें. शहद खाकर घर से निकलें. हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें. मंगलवार को बंदरों को गुड़ और चने खिलाएं.

यह भी पढ़ें- Mesh Rashifal 2025: मेष राशिफल 2025, शनि की रहेगी आप पर नजर, आ सकती हैं पूरे साल ये समस्याएं

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Gochar 2026: क्यों इस साल का नौतपा माना जा रहा है 'खंडित'? 27 वर्षों बाद बने त्रिग्रही योग से मौसम में बड़े उलटफेर की आशंका
कर्क राशि में गुरु का गोचर: 2 जून से मिलेगी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से राहत, पर मानसून को लेकर ज्योतिषाचार्य की बड़ी भविष्यवाणी
Heatwave 2026: जून में AC नहीं, बिजली बिल का 'करंट' डराएगा! जानें क्यों नौतपा के बाद भी नहीं मिलेगी राहत
Heatwave 2026: जून में AC नहीं, बिजली बिल का 'करंट' डराएगा! जानें क्यों नौतपा के बाद भी नहीं मिलेगी राहत
Guru Gochar 2026: 31 अक्टूबर तक गुरु गोचर से किस मूलांक को होगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क?
31 अक्टूबर तक गुरु गोचर से किस मूलांक को होगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क?
June 2026 Grah Gochar: जून में 5 बड़े ग्रहों की बदलेगी चाल, गजलक्ष्मी सहित बनेंगे 3 राजयोग; जानें देश और दुनिया पर असर
जून में 5 ग्रहों का महागोचर, भारी बारिश और बड़े राजनीतिक बदलाव के संकेत; जानें ज्योतिषाचार्य की बड़ी भविष्यवाणी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो जंग फिर से शुरू हो जाएगी', बेरूत पर हमले को लेकर ईरान भड़का, जानें पीस टॉक पर क्या बोले अराघची
'...तो जंग फिर से शुरू हो जाएगी', बेरूत पर हमले को लेकर ईरान भड़का, जानें पीस टॉक पर क्या बोले अराघची
कौन हैं खान सर से पंगा लेने वाले रोशन आनंद? खुद नहीं बन पाए पुलिस, आज कहलाते हैं 'दारोगा फैक्ट्री'
कौन हैं खान सर से पंगा लेने वाले रोशन आनंद? खुद नहीं बन पाए पुलिस, आज कहलाते हैं 'दारोगा फैक्ट्री'
सूर्यकुमार यादव से क्योंं छीनी गई कप्तानी, वजह आ गई सामने
सूर्यकुमार यादव से क्योंं छीनी गई कप्तानी, वजह आ गई सामने
Delhi Weather: दिल्ली की गर्मी से बरसात देगी राहत, तापमान में आएगी कमी, आज बारिश का अलर्ट जारी
दिल्ली की गर्मी से बरसात देगी राहत, तापमान में आएगी कमी, आज बारिश का अलर्ट जारी
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
इजरायल-लेबनान के बीच हो गया सीजफायर! ट्रंप ने नेतन्याहू को मनाया, जानें किस शर्त पर हुए राजी
इजरायल-लेबनान के बीच हो गया सीजफायर! ट्रंप ने नेतन्याहू को मनाया, जानें किस शर्त पर हुए राजी
Rajasthani Malai Pyaz: राजस्थान की वर्ल्ड फेमस 'मलाई प्याज' कैसे बनाते हैं? नोट कर लें रेसिपी
राजस्थान की वर्ल्ड फेमस 'मलाई प्याज' कैसे बनाते हैं? नोट कर लें रेसिपी
टेस्टिंग के दौरान नजर आई Hyundai i20 Facelift, जानिए पहले से कितनी बदल जाएगी गाड़ी?
टेस्टिंग के दौरान नजर आई Hyundai i20 Facelift, जानिए पहले से कितनी बदल जाएगी गाड़ी?
Embed widget