एक्सप्लोरर

Mangal Gochar Aries Rashifal 2025: मेष राशि के लिए मंगल का गोचर कैसा रहेगा ? 72 दिनों तक किन बातों पर देना होगा ध्यान, जानें राशिफल

Mangal Gochar Aries Horoscope 2025: मंगल गोचर 21 जनवरी 2025 को मिथुन राशि में होगा, जिसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा. मेष राशि के लिए मंगल का गोचर (Mars Transit) कैसा रहेगा? जानें राशिफल.

Mangal Gochar For Mesh Rashi 2025: मंगल ग्रह अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए इसे अंगारक, भौम यानि भूमि पुत्र कहा जाता है. मंगल को युद्ध का देवता भी कहा जाता है. अन्य ग्रहों की तरह मंगल भी समय-समय पर अपनी चाल बदलते रहते हैं, कभी मार्गी तो कभी वक्री भी होते हैं. कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होने पर व्यक्ति हमेशा ऊर्जावान होता है. आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती.

ग्रहों के सेनापति और ऊर्जा, रक्त, उत्साह, साहस, पराक्रम के कारक मंगल 21 जनवरी को बुध की राशि मिथुन में गोचर करेंगे. मिथुन में मंगल ग्रह 2 अप्रैल तक रहेंगे. ऐसे में मंगल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर क्या रहेगा. आइये जानते हैं गोचर काल में पूरे 72 दिनों तक मेष राशि वालों के जीवन में मंगल के राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव पड़ेगा.

मेष राशि वालों पर मंगल गोचर का प्रभाव

  • मंगल आपकी राशि व आठवें भाव के देव होकर तीसरे भाव में विराजित हैं. इससे आपको- अपने बिजनस पार्टनर का साथ न मिलने की संभावना है. साथ ही आपको मिलने वाला लाभ कम रह सकता है.
  • फाइनेंशियली आपको अपनी आय से लाभ कमाने की राह में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है और इस समय आपके हाथ से कुछ ऐसे अवसर भी निकल सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक बेहतर हो सकती थी. इस दौरान आमदनी भी कुछ ऐसी रहेगी, जिससे आप संतुष्ट नहीं रहेंगे.
  • लव लाइफ में आपके और पार्टनर के बीच बातचीत का अभाव होने के कारण आपके बीच आपसी तालमेल की कमी रह सकती है. ऐसे में आपके रिश्ते से प्रेम इस समय कुछ गायब रह सकता है. राइटिंग और लर्निग स्किल्स पर मेहनत करके स्टूडेंट्स परीक्षा में अच्छा परफॉर्म कर सकेंगे.

मेष राशि वालों के लिए उपाय- मंगलवार के दिन थोड़े भुने चने और थोड़ा गुड मिलाकर बंदरों को खिलाएं. इससे हनुमान जी प्रसन्न होंगे और वे शीघ्र ही आपको समस्याओं को दूर करेंगे.

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025 IIT Baba: महाकुंभ के IITian बाबा अभय सिंह की मोह माया वाली जिंदगी से वैराग्य तक की कहानी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी एक्टिव, दिल्ली में बड़ी बैठक, 6 महीने का रोडमैप होगा तैयार!
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी एक्टिव, दिल्ली में बड़ी बैठक, 6 महीने का रोडमैप होगा तैयार!
राजस्थान के माउंट आबू, कामां और जहाजपुर का नाम बदला, CM भजनलाल ने विधानसभा में किया ऐलान
राजस्थान के माउंट आबू, कामां और जहाजपुर का नाम बदला, CM भजनलाल ने विधानसभा में किया ऐलान
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर

वीडियोज

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: नोयना की साज़िश हुई बेपर्दा, अब तुलसी कैसे सिखाएगी नोयना को सबक?
Arvind Kejriwal Bail: फुट-फुट कर रोए केजरीवाल, PM मोदी को घेरते हुए क्या बोले? |ABPLIVE
कौन हैं Arvind Kejriwal को राहत देने वाले जज जितेंद्र सिंह? जानिए पूरा प्रोफाइल |ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: 133 की मौत, आधी रात महायुद्ध, ख्वाजा आसिफ भारत को सुनाने लगे! ABPLIVE
John Mearsheimer Full Interview : 'AI लीडर बनने से पहले उसे समझना बहुत जरूरी' । Shashi Tharoor

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी एक्टिव, दिल्ली में बड़ी बैठक, 6 महीने का रोडमैप होगा तैयार!
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी एक्टिव, दिल्ली में बड़ी बैठक, 6 महीने का रोडमैप होगा तैयार!
राजस्थान के माउंट आबू, कामां और जहाजपुर का नाम बदला, CM भजनलाल ने विधानसभा में किया ऐलान
राजस्थान के माउंट आबू, कामां और जहाजपुर का नाम बदला, CM भजनलाल ने विधानसभा में किया ऐलान
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
इस राज्य में निकली सिविल जज की भर्ती, जानें आवेदन का पूरा तरीका
इस राज्य में निकली सिविल जज की भर्ती, जानें आवेदन का पूरा तरीका
इंदौर में शराब के एक ठेके की कीमत 50 करोड़, जानें एक साल में कितनी हो जाती है कमाई?
इंदौर में शराब के एक ठेके की कीमत 50 करोड़, जानें एक साल में कितनी हो जाती है कमाई?
Embed widget