एक्सप्लोरर

Mangal Gochar Leo Rashifal 2025: सिंह राशि के लिए मंगल का गोचर कैसा रहेगा? किन बातों पर देना होगा ध्यान, जानें राशिफल

Mangal Gochar Leo Horoscope 2025: मंगल गोचर 21 जनवरी 2025 को मिथुन राशि में होगा, जिसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा. सिंह राशि के लिए मंगल का गोचर (Mars Transit) कैसा रहेगा? जानें राशिफल.

Mangal Gochar For Singh Rashi 2025: मंगल ग्रह अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए इसे अंगारक, भौम यानि भूमि पुत्र कहा जाता है. मंगल को युद्ध का देवता भी कहा जाता है. अन्य ग्रहों की तरह मंगल भी समय-समय पर अपनी चाल बदलते रहते हैं, कभी मार्गी तो कभी वक्री भी होते हैं. कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होने पर व्यक्ति हमेशा ऊर्जावान होता है. आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती.

ग्रहों के सेनापति और ऊर्जा, रक्त, उत्साह, साहस, पराक्रम के कारक मंगल 21 जनवरी को बुध की राशि मिथुन में गोचर करेंगे. मिथुन में मंगल ग्रह 2 अप्रैल तक रहेंगे. ऐसे में मंगल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर क्या रहेगा. आइये जानते हैं गोचर काल में पूरे 72 दिनों तक सिंह राशि वालों के जीवन में मंगल के राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव पड़ेगा.

सिंह राशि वालों पर मंगल गोचर का प्रभाव

  • मंगल आपकी राशि से चौथे और नौवें भाव के स्वामी होकर ग्यारहवें भाव में विराजित हैं. इससे मंगल गोचर का प्रभाव आपके लिए अच्छा रहेगा. आपको बड़ों का सहयोग हर कदम पर मिलेगा. साथ ही भाग्य भी आपका साथ देगा और तीर्थस्थल की यात्राओं से आपको लाभ होगा.
  • वर्कप्लेस में वरिष्ठों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा और ऐसे में आपको करियर में सफलता मिलने की संभावना प्रबल होगी. बिजनस करने वाले जातकों द्वारा बिजनस में जिन नीतियों को अपनाया जा रहा है, वह आपको अच्छा खासा लाभ करवा सकती है.
  • आर्थिक जीवन में आप पर्याप्त मात्रा में पैसा कमाएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. लव लाइफ में आपका पार्टनर जीवन के हर क्षेत्र में आपकी सहायता करेगा.

सिंह राशि के लिए उपाय- मंगलवार के दिन लाल त्रिकोणी ध्वजा हनुमान जी के मंदिर में चढ़ाएं इससे मंगल को मजबुती मिलती है.

ये भी पढ़ें: Mangal Gochar Cancer Rashifal 2025: कर्क राशि के लिए मंगल का गोचर कैसा रहेगा? किन बातों पर देना होगा ध्यान, जानें राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Planetary Parade 2026: आज शाम सूर्यास्त के बाद आसमान में प्लेनेटरी परेड, बुध-शुक्र समेत 6 ग्रह एक कतार में दिखेंगे
Planetary Parade 2026: आज शाम सूर्यास्त के बाद आसमान में प्लेनेटरी परेड, बुध-शुक्र समेत 6 ग्रह एक कतार में दिखेंगे
बुधवार विशेष: गणेश पूजा से मजबूत होगा बुध, बिजनेस में मिलेगी बड़ी सफलता
बुधवार विशेष: गणेश पूजा से मजबूत होगा बुध, बिजनेस में मिलेगी बड़ी सफलता
2026 Real Estate: क्या Gen Z कभी अपना घर खरीद पाएगा? जानें शनि की चाल और मार्केट का कड़वा सच
Gen Z Home Crisis: क्या आपकी कुंडली में 'अपनी छत' का योग ही नहीं है या बाज़ार आपको घुमा कर रहा है?
Shukra Gochar February 2026: शुक्र मार्च में चार बार बदलेंगे चाल, इन 2 राशियों को कमाई में होगा सबसे ज्यादा फायदा
शुक्र मार्च में चार बार बदलेंगे चाल, इन 2 राशियों को कमाई में होगा सबसे ज्यादा फायदा

वीडियोज

Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: भारत से अमेरिका अपना हाथ खींच रहा ? । Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: America के मूड के हिसाब से भारत को बदलना होगा ? । IOI

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
30 साल के हैं तो कितना लगेगा प्रीमियम, जानें सैलरी के हिसाब से टर्म इंश्योरेंस
30 साल के हैं तो कितना लगेगा प्रीमियम, जानें सैलरी के हिसाब से टर्म इंश्योरेंस
कॉमर्स से 12वीं करने के बाद आप कर सकते हैं ये डिप्लोमा कोर्स, जल्दी मिलेगी नौकरी
कॉमर्स से 12वीं करने के बाद आप कर सकते हैं ये डिप्लोमा कोर्स, जल्दी मिलेगी नौकरी
Embed widget