एक्सप्लोरर

Mangal Vakri 2024: कर्क राशि में मंगल हुए वक्री, 80 दिनों तक इन राशियों की बढ़ाने जा रहे टेंशन

Mangal Vakri 2024: ऊर्जा, साहस और पराक्रम के कारक ग्रह मंगल आज 7 दिसंबर 2024 को कर्क राशि (Kark Rashi) में वक्री हुए हैं, जहां वे 80 दिनों तक रहेंगे. इस दौरान कुछ राशियों की परेशानी भी बढ़ सकती है.

Mangal Vakri 2024 in Cancer: ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shastra) में मंगल को महत्वपूर्ण ग्रह के रूप में देखा जाता है, जोकि साहस, ऊर्जा, पराक्रम, युद्ध, रक्त, क्रोध और अक्रामकता आदि के कारक हैं. मंगल को नवग्रहों में ग्रहों के सेनापति की उपाधि प्राप्त है. ये मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी कहलाते हैं.

अन्य ग्रहों की तरह मंगल भी एक निश्चित समयावधि पर राशि परिवर्तन करते हैं. मंगल का गोचर, राशि परिवर्तन और चाल में बदलाव का असर राशियों के साथ ही देश-दुनिया पर भी पड़ता है. फिलहाल मंगलदेव कर्क राशि में वक्री हो चुके हैं.

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि मंगल आज यानी शनिवार 7 दिसंबर 2024 को सुबह कर्क राशि में वक्री हुए हैं और 24 फरवरी 2025 तक इसी अवस्था में रहेंगे. यानी 80 दिनों मंगल कर्क राशि में रहकर उल्टी चाल चलेंगे.

कर्क राशि में मंगल का वक्री होना क्यों अशुभ (Mars retrograde in Cancer)

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की वक्री अवस्था को शुभ नहीं माना जाता है. क्योंकि इस दौरान ग्रह उल्टी चाल चलते हैं. वहीं कर्क राशि में मंगल की वक्री अवस्था इसलिए भी अशुभ मानी जा रही है क्योंकि कर्क राशि में मंगल नीच के होते हैं. ऐसे में जब मंगल इसी राशि में वक्री हुए हैं तो यह समय कुछ राशियों के लिए कष्टदायी हो सकता है. आइये जानते हैं अपनी नीच राशि कर्क में रहकर मंगल 80 दिनों तक किन राशियों का करेंगे अमंगल.

मंगल का वक्री होना किन राशियों के लिए अशुभ (Mars retrograde Negative Effect)

कर्क राशि (Cancer): मंगल आज अपनी नीच राशि कर्क के लग्न भाव में वक्री हुए हैं, जिससे कि कर्क राशि वालों की मानसिक, आर्थिक और शारीरिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. साथ ही इस दौरान आपमें आत्मविश्वास की कमी रहेगी और हो सकता है कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन भी हो. इस समय आपको अपने वाणी-व्यवहार में संयम रखने की जरूरत है.

मकर राशि (Capricorn): मंगल आपकी राशि के लिए चौथे और ग्यारहवें घर के स्वामी हैं और सातवें घर में वक्री हुए हैं. ऐसे में इस समय आपके जीवन में प्रेम की कमी रहेगी. विवाहित लोगों का जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है. इसलिए अक्रामक स्वभाव के बजाय नम्रता रखें. साथ ही नौकरीपेशा वालों को भी अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

कुंभ राशि (Aquarius): आने वाले 80 दिनों तक मंगल कुंभ राशि वालों के लिए भी अमंगलकारी साबित होंगे. इस दौरान मन में भटकाव और अज्ञात भय जैसी स्थिति रहेगी. आर्थिक संकट भी झेलना पड़ सकता है. इस समय क्रोध और आवेश में आकर कोई भी काम करने से बचें.

ये भी पढ़ें: Dadi-Nani Ki Baatein: जल्दी-जल्दी मत खाओ खाना, क्यों कहती है दादी-नानी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Margi 2026: 11 मार्च को बृहस्पति मिथुन राशि में चलेंगे सीधी चाल, जानें 12 राशियों पर इसका असर?
Guru Margi 2026: 11 मार्च को बृहस्पति मिथुन राशि में चलेंगे सीधी चाल, जानें 12 राशियों पर इसका असर?
Guru Margi 2026: 11 मार्च से गुरु होंगे मार्गी, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर-पैसे में जबरदस्त लाभ
Guru Margi 2026: 11 मार्च से गुरु होंगे मार्गी, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर-पैसे में जबरदस्त लाभ
Shukra Peyarchi 2026: 26 मार्च की सुबह शुक्र का मीन से मेष राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत!
Shukra Peyarchi 2026: 26 मार्च की सुबह शुक्र का मीन से मेष राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत!
Budhaditya Yog 2026: आज जीरो डिग्री पर होंगे सूर्य-बुध, बनेगा बुधादित्य योग, इन राशियों की लगेगी लॉटरी
Budhaditya Yog 2026: आज जीरो डिग्री पर होंगे सूर्य-बुध, बनेगा बुधादित्य योग, इन राशियों की लगेगी लॉटरी

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget