एक्सप्लोरर

May Grah Gochar 2024: मई में होगा ग्रहों का महागोचर, जानें किस दिन बदलेगी किस ग्रह की चाल

May Grah Gochar 2024: मई में कई ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं. ग्रहों का ये गोचर शुभ परिणाम लेकर आएगा. जानते हैं कि अगले महीने कौन से ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं.

May Grah Gochar 2024: जल्द ही मई महीने की शुरुआत होने वाली है. मई का महीना व्रत-त्योहार के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस महीने कई ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करने वाले हैं. जानते हैं कि मई में किस दिन किस ग्रह का गोचर होने वाला है.

1 मई को गुरु का गोचर (Jupiter Transit May 2024)

मई में कई बड़े ग्रहों को गोचर होने जा रहा है जिसमें सबसे प्रमुख गुरु का गोचर है. 1 मई को गुरु वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. वृषभ राशि में गुरु का ये गोचर 18 साल बाद होने जा रहा है. इसकी वजह से यह गोचर बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है.

गुरु ग्रह को विस्तार, प्रगति और ज्ञान का कारक ग्रह माना जाता है. गुरु वृषभ राशि में स्थिरता लेकर आते हैं. देवताओं के गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति देव का राशि परिवर्तन काफी प्रभावी और शक्तिशाली रहने वाला है. यह गोचर कई लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा. 

खास बात यह है कि गुरु वृषभ राशि में आने के बाद गुरु 3 मई को इसी राशि में अस्त हो जाएंगे. गुरु अस्त होकर  सूर्य के करीब आ जाएगा. अस्त होने पर ग्रह की स्वाभाविक प्रवृत्ति शक्तिहीन हो जाती है. गुरु की अस्त अवस्था शुभ नहीं मानी जाती है.

10 मई को बुध का गोचर (Mercury Transit May 2024)

10 मई को ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि के कारक बुध का गोचर होने वाला है. इस दिन बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत हो तो जीवन में सभी तरह की सुख-सुविधाएं मिलती हैं. 

बुद्ध तेज बुद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद देते हैं. राशि परिवर्तन करने पर बुध महाराज व्यक्ति को हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम भी देते हैं. 10 मई को होने वाला यह गोचर कई राशियों को अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा.

14 मई को सूर्य का गोचर (Sun Transit May 2024)

सूर्य हर माह में अपनी राशि बदलते हैं. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है. सूर्य 14 मई, 2024 को वृषभ राशि में गोचर करेंगे और 14 जून तक इसी राशि में रहेंगे. सूर्य ग्रह सरकारी नौकरी और करियर में मजबूत पदों की स्थिरता प्राप्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

सूर्य देव अधिकार और शासन का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह सिद्धांतों को भी दर्शाते हैं. पुरुषों की कुंडली में यह पिता का जबकि किसी महिला की कुंडली में सूर्य उसके पति के जीवन के बारे में बताते हैं.  वृषभ राशि में सूर्य की स्थिति दृढ़ता लाती है. 

19 मई को शुक्र का गोचर (Venus Transit May 2024)

19 मई को शुक्र मेष राशि से निकल कर अपनी स्वयं की राशि वृषभ में चले जाएंगे. 19 मई को 12 साल बाद वृष राशि में गुरु-शुक्र की युति देखने को मिलेगी. वृषभ राशि में आकर शुक्र गुरु और सूर्य एकसाथ मिलकर त्रिग्रही योग बनाएंगे.

ज्योतिष में शुक्र ग्रह को बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है क्योंकि यह जीवन में सभी तरह की सुख-सुविधाएं प्रदान करते हैं. शुक्र प्रेम, भोग, विलास, सुख-समृद्धि और संसाधनों के स्वामी ग्रह हैं. शुक्र का यह गोचर और इस गोचर से बनने वाले शुभ योग बेहत सकारात्मक परिणाम देंगें.


ये भी पढ़ें

मेष राशि में अस्त हुए शुक्र, इन लोगों के रिश्ते में आएंगी दूरियां, पार्टनर के साथ बढ़ सकता है वाद-विवाद

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Planetary Parade 2026: आज शाम सूर्यास्त के बाद आसमान में प्लेनेटरी परेड, बुध-शुक्र समेत 6 ग्रह एक कतार में दिखेंगे
Planetary Parade 2026: आज शाम सूर्यास्त के बाद आसमान में प्लेनेटरी परेड, बुध-शुक्र समेत 6 ग्रह एक कतार में दिखेंगे
बुधवार विशेष: गणेश पूजा से मजबूत होगा बुध, बिजनेस में मिलेगी बड़ी सफलता
बुधवार विशेष: गणेश पूजा से मजबूत होगा बुध, बिजनेस में मिलेगी बड़ी सफलता
2026 Real Estate: क्या Gen Z कभी अपना घर खरीद पाएगा? जानें शनि की चाल और मार्केट का कड़वा सच
Gen Z Home Crisis: क्या आपकी कुंडली में 'अपनी छत' का योग ही नहीं है या बाज़ार आपको घुमा कर रहा है?
Shukra Gochar February 2026: शुक्र मार्च में चार बार बदलेंगे चाल, इन 2 राशियों को कमाई में होगा सबसे ज्यादा फायदा
शुक्र मार्च में चार बार बदलेंगे चाल, इन 2 राशियों को कमाई में होगा सबसे ज्यादा फायदा

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: डिबेट के बीच किस मुद्दे पर भड़के फडणवीस? । Ideas Of India Summit
Delhi पुलिस पर भड़के JNU छात्र, कैंपस के बाहर भारी सुरक्षा तैनात! | Breaking | Santishree Pandit
Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
Prayagraj News: कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
Embed widget