एक्सप्लोरर

ट्रंप की ईरान को धमकी, म्यांमार और बैंकॉक में भूकंप से तबाही, क्या ग्रहों ने शुरू कर दिया अपना खेल!

Astrology: शनि गोचर, सूर्य ग्रहण और पिशाच योग का असर दिखने लगा! अमेरिका-ईरान की (Iran-US Tension) और भूकंप (Earthquake) जैसी भविष्यवाणियां सच हुईं. आगे क्या होगा ग्रहों की चाल से समझने की कोशिश करते हैं.

Astrology: 2025 की शुरुआत से ही दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है. ईरान-अमेरिका तनाव, ट्रंप-पुतिन के बीच जुबानी जंग, म्यांमार-थाईलैंड में विनाशकारी भूकंप और यूरोप का रॉकेट मिशन फेल होना-ये सभी घटनाएं क्या केवल संयोग हैं? एबीपी लाइव एस्ट्रो की भविष्यवाणियों को देखें, तो ऐसा लगता है कि ज्योतिष शास्त्र ने पहले ही इन संकेतों की ओर इशारा कर दिया था. आइए इन घटनाओं और खगोलीय प्रभावों के गहरे विश्लेषण पर एक नज़र डालते हैं-

भविष्यवाणी 1: वैश्विक राजनीति में तनाव और युद्ध के संकेत

भविष्यवाणी लेख: शनि-राहु पिशाच योग से मिल रहे संकेत: वैश्विक आर्थिक मंदी और व्यापार संकट
ये लेख 10 मार्च 2024 को पब्लिश कर आने वाले समय को लेकर संकेत दिए गए थे.

सच साबित हुआ: अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा, युद्ध की आशंका गहरी हुई

ताज़ा खबर: ईरानी राष्ट्रपति का अमेरिका से वार्ता से इनकार, ट्रंप ने दी बमबारी की धमकी

शनि और राहु का दुर्लभ योग राजनीतिक अस्थिरता को जन्म देता है. भविष्यवाणी में स्पष्ट कहा गया था कि 2025 में विश्व शक्ति संतुलन डगमगाएगा. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने इस भविष्यवाणी को सत्य सिद्ध कर दिया.

भविष्यवाणी 2: भूकंप और प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि

भविष्यवाणी लेख: 2025 में महाविनाशकारी घटनाओं के संकेत: शनि गोचर और सूर्य ग्रहण का प्रभाव

सच साबित हुआ: टोंगा द्वीप पर 7.0 तीव्रता का भूकंप

ताज़ा खबर: टोंगा द्वीप पर 7.0 तीव्रता का भूकंप, म्यांमार-थाईलैंड के बाद आई बड़ी प्राकृतिक आपदा

शनि गोचर और सूर्य ग्रहण के प्रभाव से पृथ्वी पर अस्थिरता बढ़ती है. भविष्यवाणी में कहा गया था कि साल 2025 में शक्तिशाली भूकंप आएंगे. टोंगा में 7.0 तीव्रता के भूकंप और हाल में म्यांमार-थाईलैंड में आई आपदा इस भविष्यवाणी को सही साबित करते हैं.

क्या यह केवल संयोग है या खगोलीय गणना की सटीकता?

2025 की इन प्रमुख घटनाओं को देखकर स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि एबीपी लाइव की भविष्यवाणियां एक बार फिर सच हुई हैं. ग्रहों की चाल को समझने और ज्योतिषीय विश्लेषण के आधार पर भविष्य की घटनाओं को जानना केवल आध्यात्मिक दृष्टिकोण नहीं, बल्कि एक वैज्ञानिक तथ्य भी है. जिसका एबीपी लाइव पूरा ध्यान रखता है.

आगे क्या हो सकता है?

राजनीतिक संकट गहराएगा: अमेरिका, चीन और रूस के बीच तनाव बढ़ सकता है. 3 अप्रैल 2025 को मंगल नीच राशि यानि कर्क में गोचर करेंगे. मंगल का नीच राशि में आना Geopolitics के लिए नई चुनौतियां ला सकता है. 7 जून 2025 तक का समय कुछ देशों के लिए बड़ी परेशानी लेकर आने वाला है. इसलिए बड़े राष्ट्राध्यक्षों को इस समय संयम बरतने की आवश्यकता है, गलत बयानों से दूरी बनाकर रखें. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. सलाहकारों की सलाह गलत होने की संभावना बढ़ जाती है.

भूकंप और सुनामी: अप्रैल-मई 2025 में और प्राकृतिक आपदाएं आ सकती हैं. ऐसे में संभावित क्षेत्रों की सरकारों को अधिक ध्यान देने की जरुरत है.

तकनीकी क्षेत्र में झटके: AI, स्पेस मिशन और साइबर सुरक्षा से जुड़े प्रोजेक्ट्स में असफलताएं आ सकती हैं. मंगल का नीच राशि में गोचर, बुध का राशि परिवर्तन और मीन राशि में पिशाच योग का बनना, इन क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है.

क्या आप आने वाले समय की बड़ी घटनाओं को पहले से जानना चाहते हैं? बने रहें ABP Live Astro के साथ और जानें कि ज्योतिष की भविष्यवाणियां कैसे सच होती हैं!

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह- वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य। मीडिया रणनीतिकार। डिजिटल कंटेंट विशेषज्ञ

हृदेश कुमार सिंह 25 वर्षों से वैदिक ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल पत्रकारिता पर कार्य कर रहे एक बहुआयामी विशेषज्ञ हैं. वर्तमान में वे ABPLive.com में Astro और Religion सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं, जहां वे ग्रहों की चाल को आधुनिक जीवन की दिशा में बदलने वाले संकेतों के रूप में प्रस्तुत करते हैं. हृदेश कुमार सिंह एक सम्मानित और अनुभव ज्योतिषी हैं.

इन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC, New Delhi) से पत्रकारिता में शिक्षा प्राप्त की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी ज्योतिष सलाहकार के रूप में कार्य किया है. वे मीडिया रणनीति, कंटेंट लीडरशिप और धार्मिक ब्रांडिंग के विशेषज्ञ हैं.

प्रसिद्ध भविष्यवाणियां जो समय के साथ सच साबित हुईं- IPL 2025 के विजेता की पूर्व घोषणा. हनी सिंह की वापसी और संगीत सफलता. भारत में AI नीति बदलाव की अग्रिम भविष्यवाणी. डोनाल्ड ट्रंप की पुनः राष्ट्रपति पद पर वापसी और उसके बाद के निर्णय. पुष्पा 2: द रूल की बॉक्स ऑफिस सफलता और अल्लू अर्जुन के करियर ग्राफ.

शेयर बाजार क्रैश 2025 और दिल्ली की मुख्यमंत्री को लेकर भविष्यवाणी. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई का सटीक पूर्वानुमान. क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू और लोकप्रियता का संकेत. ईरान-इजराइल जंग ये सभी भविष्यवाणियां शुद्ध वैदिक गणना, गोचर, दशा-अंतरदशा और मेदिनी ज्योतिषीय विश्लेषण पर आधारित थीं, जिन्हें समय ने सत्य सिद्ध किया और सच साबित हुईं.

विशेषज्ञता के क्षेत्र: वैदिक ज्योतिष, संहिता, होरा शास्त्र, अंक ज्योतिष और वास्तु. करियर, विवाह, शिक्षा, लव लाइफ, बिज़नेस, हेल्थ के लिए ग्रहों और मनोविज्ञान का समन्वित विश्लेषण. AI, कॉर्पोरेट नीति, ब्रांड रणनीति और मीडिया कंटेंट प्लानिंग में ज्योतिषीय हस्तक्षेप. डिजिटल धर्म पत्रकारिता और गूगल रैंकिंग के अनुकूल राशिफल, धार्मिक कंटेंट का निर्माण करने में ये निपुण हैं.

उद्देश्य: 'ज्योतिष को भय या भाग्य का उपकरण नहीं, बल्कि जीवन के लिए बौद्धिक और आध्यात्मिक सहारा बनाना' हृदेश कुमार सिंह का मानना है कि ज्योतिष केवल प्रश्नों का उत्तर नहीं देता, वह सही समय पर साहसिक निर्णय लेने की दिशा दिखाता है.

अन्य रुचियां: फिल्मों की संरचनात्मक समझ, संगीत की मनोवैज्ञानिक गहराई, साहित्यिक दर्शन, राजनीति की परख. बाजार की समझ और यात्राओं से अर्जित मानवीय अनुभव ये सभी उनके लेखन में एक बहुस्तरीय अंतर्दृष्टि जोड़ते हैं. उनकी रुचियां केवल विषयगत नहीं, बल्कि उनके हर लेख, भविष्यवाणी और रणनीति को संवेदनशीलता और संस्कृति से जोड़ने वाली ऊर्जा हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ruling Number and Planets: अंक ज्योतिष जन्मतिथि के अंकों में छिपा है आपकी सफलता का कोड, जानें अपना शुभ अंक
अंक ज्योतिष: मूलांक से जानें कौन सा ग्रह और कौन सा वार आपके लिये है शुभ
Tarot Card Reading 10 March 2026: कन्या राशि वालों पर आर्थिक संकट, उधार लेने की आ सकती है नौबत! जानें टैरो कार्ड्स की बड़ी चेतावनी
Tarot Card Reading: कन्या राशि वालों पर आर्थिक संकट, उधार लेने की आ सकती है नौबत! जानें टैरो कार्ड्स की बड़ी चेतावनी
Guru Margi 2026: 11 मार्च से गुरु होंगे मार्गी, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर-पैसे में जबरदस्त लाभ
Guru Margi 2026: 11 मार्च से गुरु होंगे मार्गी, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर-पैसे में जबरदस्त लाभ
Guru Margi 2026: 11 मार्च को बृहस्पति मिथुन राशि में चलेंगे सीधी चाल, जानें 12 राशियों पर इसका असर?
Guru Margi 2026: 11 मार्च को बृहस्पति मिथुन राशि में चलेंगे सीधी चाल, जानें 12 राशियों पर इसका असर?

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर का संकट, कल से होटल रहेंगे बंद
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर का संकट, कल से होटल रहेंगे बंद
दुबई की सड़कों पर एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी के साथ हुई बदसलूकी, शख्स ने मारा थप्पड़, रोते हुए वीडियो में सुनाई आपबीती
दुबई की सड़कों पर एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी के साथ हुई बदसलूकी, शख्स ने मारा थप्पड़, रोते हुए वीडियो में सुनाई आपबीती
भारत के चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन के साथ यह लड़की कौन? जानें 'मिस्ट्री गर्ल' के बारे में
भारत के चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन के साथ यह लड़की कौन? जानें 'मिस्ट्री गर्ल' के बारे में
लोक अदालत में कौन-कौन से मामले सुने जाते हैं, सबकुछ जान लें यहां
लोक अदालत में कौन-कौन से मामले सुने जाते हैं, सबकुछ जान लें यहां
Kidney Disease Symptoms: क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?
क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?
Israel-Iran War Live: खाड़ी देशों के बाद अब ईरान के निशाने पर यूरोप का ये देश? अमेरिका के एक्शन ने दिए संकेत
Live: खाड़ी देशों के बाद अब ईरान के निशाने पर यूरोप का ये देश? अमेरिका के एक्शन ने दिए संकेत
Embed widget