एक्सप्लोरर

Vastu Shastra: मृत्यु शय्या का प्रतीक है यह दिशा, भूलकर भी सोते समय इस ओर न करें सिर

Vastu Shastra:वास्तु के अनुसार, गलत दिशा में सोने से वास्तु दोष होता है और नकारात्मक ऊर्जा तेजी से बढ़ती है, जिसका असर जीवन पर पड़ता है.वास्तु शास्त्र में सोने की दिशा व नियम के बारे में बताया गया है.

Vastu Shastra for Sleeping Direction: दिन भर की दिनचर्या और कामकाज से थक जाने के बाद सभी लोग रात में आराम करते हैं. बिस्तर पर लेटते ही दिनभर की थकान के साथ तनाव भी कम हो जाता है. लेकिन आमतौर पर लोग सोते समय दिशा का ध्यान नहीं रखते और किसी भी दिशा में सिर या पैर करके सो जाते हैं.

लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे गलत बताया गया है. अगर आप भी सोते समय दिशा का ध्यान नहीं रखते तो इससे वास्तु दोष हो सकता है और इसका नकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है. वास्तु शास्त्र में घर के रख-रखाव के साथ ही रहन-सहन को लेकर भी दिशा को महत्वपूर्ण माना गया है. इसलिए सोने के लिए भी वास्तु शास्त्र में दिशा के बारे में बताया गया है. गलत दिशा में सोने को वास्तु और हिंदू धर्म में मृत्यु शय्या की निशानी माना जाता है

मृत्यु शय्या का प्रतीक है इस दिशा मे सिर करके सोना

हिंदू धर्म शास्त्रों में पौराणिक काल से विश्राम करने यानी सोने को लेकर नियम व सिद्धांत बनाए गए हैं. इसके अनुसार, सोते समय आपका सिर कभी भी उत्तर दिशा की ओर नहीं होना चाहिए. हिंदू धर्म में उत्तर दिशा सिर करके केवल मृतक को सुलाया जाता है. मान्यता है कि, उत्तर दिशा में सिर और दक्षिण दिशा की ओर पैर रखने से आत्मा को शरीर त्यागने में आसानी होती है. इसलिए उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोना मृत्यु शय्या का प्रतीक माना जाता है.

क्या है वैज्ञानिक कारण

हिंदू धर्म शास्त्र और वास्तु शास्त्र के निमयों व सिद्धांतों की पुष्टि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी की जाती है. इसी तरह साइंस में भी उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोने को गलत बताया गया है. विज्ञान के अनुसार, दक्षिण दिशा से उत्तर दिशा की ओर लगातार चुंबकीय धारा प्रवाहित होती रहती है. ऐसे में उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोने से चुंबकीय तरंगों से होते हुए सिर में प्रवेश कर जाता है और इससे व्यक्ति को मानसिक तनाव, सिर दर्द और मस्तिष्क संबंधी कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है.

किस दिशा में सिर करके सोना है सही

वास्तु शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को सोते समय अपना सिर हमेशा पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए. क्योंकि सूर्य का उदय भी पूर्व दिशा से होता और सूर्य देव की ओर सिर करके सोने से मानसिक और स्वास्थ्य लाभ मिलता है. इसके अलावा आप दक्षिण दिशा की ओर भी सिर करके सो सकते हैं. लेकिन किसी भी स्थिति में उत्तर दिशा की ओर सिर करके न सोएं.

ये भी पढ़ें: Genda Phool in Puja: पूजा-पाठ में क्यों सबसे अधिक गेंदा फूल का होता है प्रयोग, जानिए इसका महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
UP Weather: यूपी में होली पर बदलने वाला है मौसम? IMD ने दिया बारिश का अलर्ट, इन जिलों में चढ़ेगा पारा
यूपी में होली पर बदलने वाला है मौसम? IMD ने दिया बारिश का अलर्ट, इन जिलों में चढ़ेगा पारा
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
O Romeo Box Office Day 18: तीसरे मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई
तीसरे मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
UP Weather: यूपी में होली पर बदलने वाला है मौसम? IMD ने दिया बारिश का अलर्ट, इन जिलों में चढ़ेगा पारा
यूपी में होली पर बदलने वाला है मौसम? IMD ने दिया बारिश का अलर्ट, इन जिलों में चढ़ेगा पारा
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
O Romeo Box Office Day 18: तीसरे मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई
तीसरे मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई
अली खामेनेई की मौत पर कश्मीर में बवाल, महबूबा मुफ्ती ने किया महिलाओं को रिहा करने का आग्रह
अली खामेनेई की मौत पर कश्मीर में बवाल, महबूबा मुफ्ती ने किया महिलाओं को रिहा करने का आग्रह
भोजपुरिया माटी ही अलग है... दुबई में बम गिरा तो डरने की जगह कमेंट्री करने लगे बिहारी, वीडियो वायरल
भोजपुरिया माटी ही अलग है... दुबई में बम गिरा तो डरने की जगह कमेंट्री करने लगे बिहारी, वीडियो वायरल
बिना UAN नंबर के कैसे पता लगा सकते हैं PF बैलेंस? जान लीजिए तरीका
बिना UAN नंबर के कैसे पता लगा सकते हैं PF बैलेंस? जान लीजिए तरीका
हरियाणा में पत्नी-बेटी या मां के नाम लीजिए गाड़ी, रजिस्ट्रेशन में मिलेगी स्पेशल छूट; हुआ ऐलान
हरियाणा में पत्नी-बेटी या मां के नाम लीजिए गाड़ी, रजिस्ट्रेशन में मिलेगी स्पेशल छूट; हुआ ऐलान
Embed widget