एक्सप्लोरर

Vastu Tips: किराए पर न दें इस दिशा का कमरा, हो सकती है हानि, जानें वास्तु के नियम

Vastu Tips: कभी भी घर का उत्तर पूर्वी भाग ऊंचा नहीं होना चाहिए. साथ ही इस दिशा में शौचालय का निर्माण किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए. ऐसा होने से धन की बड़ी हानि होती है.

Vastu Dosh at Home: सपनों का घर हर कोई चाहता है, लेकिन कभी कभी हम सपनों के चक्कर में घर के दरवाजे या खिड़कियों को ऐसे लगाते हैं जो वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ नहीं माना जाता.  वास्‍तु के अनुसार हम सभी के घरों में कुछ न कुछ ऐसी कमियां रह जाती हैं, जिन्हें वास्तु दोष माना जाता है. इन कमियों की वजह से घर में अक्सर कलह का माहौल बना रहता है. परिवार के लोगों के बीच में तकरार बनी रहती है. पति-पत्नी के संबंधों में प्यार नहीं रहता. आइए जानते हैं कौन से हैं ये वास्तु दोष.

तस्वीर वास्तु दोष: घर की दीवारों पर तस्वीर आप बना सकते हैं, लेकिन तस्वीर और मूर्तियों को चिपकाना नहीं चाहिए. इससे भयंकर वास्तु दोष बनता है. घर में भगवान की प्रतिमा रखते हैं तो बहुत बड़ी प्रतिमा को नहीं रखें.

किराए पर न दें इस दिशा का कमरा: कभी भी घर का उत्तर पूर्वी भाग ऊंचा नहीं होना चाहिए. साथ ही इस दिशा में शौचालय का निर्माण किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए. ऐसा होने से धन हानि होती है. लोग गरीब होने लगते हैं. परिवार में अशुभ घटनाएं घट सकती हैं. इस दिशा का बाकी दिशा से नीचे होना और इस दिशा में मंदिर का होना शुभ माना गया है. अगर कोई कमरा रहने के लिए बनाया है तो कभी भी उत्तर पूर्व का कमरा किराए पर ना दें.

अंदर की तरफ खुले खिड़कियां: घर या खिड़कियों के दरवाजे बाहर की ओर खुलना अच्छा नहीं माना जाता है. दरवाजा अंदर की ओर खुलना चाहिए. साथ ही दरवाजा खुलते बंद होते समय आवाज करना शुभ नहीं होता है. इस दोष की वजह से भय और मानसिक कष्ट होता है. घर के मुखिया को जीवन में कष्ट भोगना पड़ता है.

किचन वास्तु दोष: रसोई घर कभी भी ऐसा नहीं होना चाहिए कि द्वार के सामने से ही चूल्हा दिखे. ऐसा होने से घर से बरकत चली जाती है. खाना बनाते समय गृहणी का मुख पूर्व की ओर होना बेहद अच्छा माना जाता है. इससे आरोग्य की प्राप्ति होती है. घर में लोग कम बीमार होते हैं. रात में भोजन बनाने के बाद चूल्हा और प्लेटफार्म साफ कर लेना चाहिए. जूठा बर्तन रात में सिंक में ना रहने दें.

ये भी पढ़ें- Kitchen Vastu Tips: महिलाओं का स्वास्थ बिगाड़ता है किचन का वास्तु दोष, बिना तोड़-फोड़ के 4 तरीकों से सुधारें वास्तु

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

काशी विश्वनाथ मंदिर में महिला दिवस पर विशेष दर्शन, मिलेगा फ्री प्रवेश!
काशी विश्वनाथ मंदिर में महिला दिवस पर विशेष दर्शन, मिलेगा फ्री प्रवेश!
Hajj 2026: हज यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू! जानें बुकिंग प्रक्रिया, नियम और ज़रूरी बातें?
Hajj 2026: हज यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू! जानें बुकिंग प्रक्रिया, नियम और ज़रूरी बातें?
Kal Ka Rashifal: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मेष और कर्क राशि की महिलाओं के लिए बन रहे हैं विशेष शुभ योग, जानें 8 मार्च 2026 का भाग्यफल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मेष और कर्क राशि की महिलाओं के लिए बन रहे हैं विशेष शुभ योग, जानें 8 मार्च 2026 का भाग्यफल
Planetary doshas: ग्रह दोष क्या होते हैं? जानिए जीवन पर इनका असर और ज्योतिष में बताए गए उपाय!
Planetary doshas: ग्रह दोष क्या होते हैं? जानिए जीवन पर इनका असर और ज्योतिष में बताए गए उपाय!

वीडियोज

Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका
Iran Israel War: ईरान की मिसाइल फैक्ट्री को कर देंगे बर्बाद- बेसेंट | Trump | Netanyahu | Tehran
Bollywood news: धुरंधर की एंट्री, एक शक्तिशाली किरदार की वापसी जो पूरी बाजी पलटने का दम रखता है (07-03-2026)
Jagadhatri: 😮Shivay की खुशियों को लगी नजर! पिता का आशीर्वाद मिला पर Gunjan की जान पर बनी #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कितना खतरनाक है B-1 लांसर बॉम्बर, जिसे अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस पर उतारा, इसे रोक पाना ईरान के लिए कितना मुश्किल?
कितना खतरनाक है B-1 लांसर बॉम्बर, जिसे अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस पर उतारा, इसे रोक पाना ईरान के लिए कितना मुश्किल?
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
Nepal Election Results Live: नेपाल में लेफ्ट पार्टियों की छुट्टी! बालेन शाह से चुनाव हारे केपी शर्मा ओली, PM मोदी ने दी बधाई
Live: नेपाल में लेफ्ट पार्टियों की छुट्टी! बालेन शाह से चुनाव हारे केपी ओली, PM मोदी ने दी बधाई
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? नए प्रोजेक्ट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? सामने आई बड़ी अपडेट
क्या फाइनल में भी बनेंगे 250? भारत या न्यूजीलैंड किसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगी अहमदाबाद की पिच, जान लीजिए सबकुछ
क्या फाइनल में भी बनेंगे 250? भारत या न्यूजीलैंड किसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगी अहमदाबाद की पिच
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट
मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
Embed widget