एक्सप्लोरर

Kitchen Vastu Tips: ऐसी कौन-सी चीज है जिसके रसोई घर में खत्म होते ही चली जाती है घर की बरकत

Vastu Tips: वास्तु अनुसार रसोई घर में कुछ चीजें कभी भी खत्म नहीं होनी चाहिए, नहीं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा चली जाती है और नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

Vastu Tips for Kitchen: घर के वास्‍तु में रसोई का सबसे अहम स्‍थान होता है. यहां पर घर की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होता है. यहां कई ऐसे सामान होते हैं, जिन्हें घर की बरकत का और मां अन्नापूर्णा का स्वरूप भी माना जाता है. इसलिए रसोईघर में कुछ चीजें कभी भी खत्म नहीं होनी चाहिए. ऐसा होने पर घर से खुशियां चली जाती है और दरिद्रता वास करने लगती है. मां लक्ष्मी रूठ जाती है. जिस कारण से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है. चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो चीज़े, जिन्हें रसोई से पूरी तरह से कभी भी खत्म नहीं करना चाहिए.

नमक
रसोई में नमक का डिब्‍बा कभी खाली न होना चाहिए.ज्‍योतिष में नमक को राहु का प्रतीक माना गया है. रसोई में नमक के खत्‍म होने से राहु की बुरी नजर घर पर पड़ती है, जिससे काम बिगड़ने लगते हैं और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है. एक बात का और ध्यान रखें कि कभी किसी दूसरे के घर से नमक नहीं मांगे,ऐसा करने से आपके अपने घर के भंडार सदैव खाली हो जाएंगे.

सरसों का तेल
अकसर देखने में आता है कि जब तक रसोई में तेल खत्म ना हो जाए तब तक तेल आता नहीं है. जबकि ये तरीका बिल्कुल भी सही नहीं होता है. घर में सरसों का तेल खत्‍म होने से पहले और खरीद लाएं. सरसों का तेल शनि ग्रह से संबंधित माना जाता है इसलिए सरसों का तेल खत्‍म होना मतलब आपको शनि के गुस्से का शिकार बन सकते हैं.

आटा
अगर आप भी आटे का डिब्बा खाली होने के बाद उसमें आटा भरते हैं, तो ऐसा करना बहुत गलत होता है. डिब्‍बे में आटा पूरी तरह से खत्‍म हो, इससे पहले ही उसमें नया आटा भर दें. आटे के डिब्बे को कभी भी झाढ़ना नहीं चाहिए. इससे धन की हानि होती है और सम्‍मान में भी कमी आती है.

हल्‍दी
रसोईघर में जब भी हल्‍दी खत्‍म होने वाली हो तो उससे पहले ही नई हल्‍दी लाकर डिब्‍बे को भर दें, क्योंकि हल्‍दी का संबंध बृहस्‍पति ग्रह से माना गया है और रसोई में हल्‍दी खत्‍म होती है तो यह गुरु दोष के समान है.गुरु का दोष होने पर धन की कमी होने लगती है और करियर में पिछड़ने लग जाते हैं. घर में हल्‍दी की कमी होना धन और वैभव में कमी के साथ ही शुभ कार्यों में बाधा को भी दर्शाता है. ध्यान रखें कि कभी किसी से हल्‍दी ने उधार में मांगें और न ही किसी को दें.

चावल
रसोई में कभी भी चावल ना खत्म होने दें क्योंकि चावल का संबंध शुक्र से माना गया है और शु्क्र को ऐश्‍वर्य, वृद्धि और भौति‍क सुखों का कारक माना जाता है, इसलिए चावल का घर में खत्‍म होना शुक्र के दोष को दर्शाता है. शुक्र का दोष लगने पर पति और पत्‍नी के संबंधों में कड़वाहट आने लगती है.

ये भी पढ़ें :- Astrology Tips : दिन के अनुसार करें ये काम, मिलेंगे बेहतर परिणाम

Samudrik Shastra About Nails : नाखूनों से जानें अपना भविष्य, जानिए क्या कहता है समुद्रशास्त्र

Disclaimer:यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाकाल दर्शन 10 मार्च 2026: शीतला सप्तमी पर करें बाबा महाकाल के दर्शन, दूर होंगे कष्ट और रोग!
महाकाल दर्शन 10 मार्च 2026: शीतला सप्तमी पर करें बाबा महाकाल के दर्शन, दूर होंगे कष्ट और रोग!
Aaj Ka Rashifal: 10 मार्च, आज भूलकर भी न करें बड़ा निवेश! राहु काल और शुभ मुहूर्त की जानकारी के बिना न उठाएं कदम
Aaj Ka Rashifal: 10 मार्च, आज भूलकर भी न करें बड़ा निवेश! राहु काल और शुभ मुहूर्त की जानकारी के बिना न उठाएं कदम
Aaj Ka Meen Rashial 10 March 2026: मीन राशि कागजी कार्रवाई में रहें सतर्क, अध्यात्म में बढ़ेगी रुचि
Aaj Ka Meen Rashial 10 March 2026: मीन राशि कागजी कार्रवाई में रहें सतर्क, अध्यात्म में बढ़ेगी रुचि
Aaj Ka Kumbh Rashial 10 March 2026: कुंभ राशि आर्थिक दबाव से मिल सकती है राहत, रिश्तों में आएगा सुधार
Aaj Ka Kumbh Rashial 10 March 2026: कुंभ राशि आर्थिक दबाव से मिल सकती है राहत, रिश्तों में आएगा सुधार

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
Azamgarh News: 55 साल के पिता की 7वीं शादी पर बेटे ने लगाई रोक की गुहार, थाने में दी तहरीर
आजमगढ़: 55 साल के पिता की 7वीं शादी पर बेटे ने लगाई रोक की गुहार, थाने में दी तहरीर
Israel-Iran War: ईरान ने सोए हुए शिकारी जगाए! खामेनेई की मौत के बाद कर दिए एक्टिवेट, अमेरिका को मिले मैसेज में बड़ा खुलासा
ईरान ने सोए हुए शिकारी जगाए! खामेनेई की मौत के बाद कर दिए एक्टिवेट, अमेरिका को मिले मैसेज में बड़ा खुलासा
‘शर्म करो टीम इंडिया…’ जय शाह और सूर्यकुमार यादव पर क्यों भड़के कीर्ति आजाद, जानकर चौंक जाएंगे
‘शर्म करो टीम इंडिया…’ जय शाह और सूर्यकुमार यादव पर क्यों भड़के कीर्ति आजाद, जानकर चौंक जाएंगे
अब कैसी है सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत? कब होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज? जानें-अपडेट
अब कैसी है सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत? कब होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज? जानें-अपडेट
'जंग खत्म होने वाली है', डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, ईरान को दे डाली आखिरी चेतावनी, जानें क्या कहा?
'जंग खत्म होने वाली है', डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, ईरान को दे डाली आखिरी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Video: बरात में जाने के लिए रेंट पर मिल रहे भूत, वीडियो वायरल होते ही यूजर्स मांगने लगे नंबर
बरात में जाने के लिए रेंट पर मिल रहे भूत, वीडियो वायरल होते ही यूजर्स मांगने लगे नंबर
Persian Gulf Hot Water: इतना गर्म क्यों है फारस की खाड़ी का पानी? वजह जान लेंगे तो नहीं होगा यकीन
इतना गर्म क्यों है फारस की खाड़ी का पानी? वजह जान लेंगे तो नहीं होगा यकीन
Embed widget