एक्सप्लोरर

Vastu Tips: ऑफिस की टेबल पर भूलकर भी ना रखें ये चीजें, रुक जाएगी तरक्की

Vastu for office: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियम बताए गए हैं जिसका पालन करने से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है. जानते हैं कि ऑफिस की टेबल पर क्या चीजें नहीं रखनी चाहिए.

Vastu Tips For Office: वास्तु शास्त्र सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पर आधारित है. वास्तु में सफलता और तरक्की प्राप्त करने के कई उपाय बताए गए हैं. वास्तु के अनुसार नौकरी या व्यवसाय से जुड़ी छोटी-छोटी गलतियां वास्तु दोष का कारण बनती हैं. कई बार लाख मेहनत करने के बावजूद सफलता नहीं मिलती है. इसके पीछे भी वास्तु दोष ही होता है. वास्तु में ऑफिस से जुड़े भी खास नियम बताए गए हैं जिसका पालन करना जरूरी होता है. इन नियमों का पालन ना करने पर सफलता की राह में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है.

ऑफिस टेबल का रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऑफिस में आप जिस डेस्क पर काम करते हैं उसे सही दिशा में रखना बहुत जरूरी है. ऑफिस का मेज इस तरह होना चाहिए जिसमें आपकी पीठ दीवार की तरफ पड़ती हो. वास्तु के अनुसार आपकी पीठ मुख्य प्रवेश द्वार, खिड़की या उत्तर-ईशान दिशा की ओर नहीं होनी चाहिए. माना जाता है कि इस दिशा में पीठ होने पर बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है. अपनी कुर्सी को इस तरह व्यवस्थित करें कि ऑफिस में आने वाले हर व्यक्ति पर आपकी नजर पड़े.

टेबल पर क्या-क्या रखें

ऑफिस की टेबल पर कोई भी चीज बहुत सोच-समझ कर रखनी चाहिए. ज्यादातर लोग अपनी टेबल पर क्रिस्टल पेपर वेट रखते हैं. ध्यान रहे कि इसे हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में रखना ताहिए. बोतल को टेबल पर उत्तर दिशा की ओर ही रखना चाहिए. वहीं जरूरी फाइल्स को टेबल पर दाईं तरफ रखना चाहिए. ऑफिस की टेबल पर बांस का पौधा,
ग्लोब, टेबल घड़ी, नोटपैड-पेन और पिरामिड रखना बहुत अच्छा माना जाता है. माना जाता है कि टेबल पर ये चीज़ें रखने से कार्यक्षमता बढ़ती है. 

टेबल पर बिल्कुल न रखें ये चीजें

वास्तु के अनुसार ऑफिस की टेबल पर कुछ चीजें रखने से इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. टेबल पर कभी भी काली या लाल रंग की कोई वस्तु नहीं रखनी चाहिए. अगर आपने टेबल पर छोटा शीशा रखा है तो इसे तुरंत हटा लें. इसके अलावा ऑफिस की टेबल पर कैंची जैसी कोई धारदार चीज भी नहीं रखनी चाहिए. ऑफिस की डेस्क पर बैठकर कभी भी खाना-पीना नहीं चाहिए. माना जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. टेबल पर कोई भी सामान बिखरा नहीं रहना चाहिए. इससे तरक्की में बाधा आती है.

ये भी पढ़ें

आज का दिन मूलांक 5 और 7 वालों के लिए बेहद खास, नौकरी-कारोबार में उन्नति के योग

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Tula Rashifal 28 February 2026: तुला राशि ऑफिस में बना रहेगा काम का जोश, पिता की सलाह से पूरे होंगे रुके काम
Aaj ka Tula Rashifal 28 February 2026: तुला राशि ऑफिस में बना रहेगा काम का जोश, पिता की सलाह से पूरे होंगे रुके काम
Aaj ka Virgo Rashifal 28 February 2026: कन्या राशि व्यापार में होगा बड़ा धन लाभ, पुराने दर्द से मिलेगी आज राहत
Aaj ka Virgo Rashifal 28 February 2026: कन्या राशि व्यापार में होगा बड़ा धन लाभ, पुराने दर्द से मिलेगी आज राहत
Aaj ka Singh Rashifal 28 February 2026: सिंह राशि फालतू खर्चों से रहें परेशान, ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाना ही बेहतर
Aaj ka Singh Rashifal 28 February 2026: सिंह राशि फालतू खर्चों से रहें परेशान, ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाना ही बेहतर
Aaj ka Kark Rashifal 28 February 2026: कर्क राशि करियर में आएगा बड़ा बदलाव, मीडिया से जुड़े लोगों को मिलेगी नई नौकरी
Aaj ka Kark Rashifal 28 February 2026: कर्क राशि करियर में आएगा बड़ा बदलाव, मीडिया से जुड़े लोगों को मिलेगी नई नौकरी

वीडियोज

UP News: Amity School की बड़ी लापरवाही, बस में कैद रहा मासूम, 7 घंटे बाद रोता मिला... | Noida
Crime News: बैंड, बाजा और 'हाहाकार' ! | Sansani
Ishan Khattar Full Interview: बदलते समाज की आईना बन पाया बॉलीवुड ? । Ideas Of India Summit
Pranav Adani Full Interview: धारावी बनेगा महाराष्ट्र की धरा का वीर ? । Ideas Of India Summit
Shah Rukh Khan Full Interview: शाहरुख की ये बात Gen-G को सुननी चाहिए ! । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget