एक्सप्लोरर

Malavya Rajyog 2024: मालव्‍य योग दिलाएगा इन राशियों को मान-सम्‍मान और सफलता, मिलेगा हर क्षेत्र में लाभ

Malavya Rajyog 2024: 19 मई को शुक्र के वृषभ राशि में आने से मालव्‍य योग का निर्माण होगा. यह योग कुछ राशियों को विशेष लाभ दिलाने वाला है. जानते हैं इन राशियों के बारे में.

Malavya Rajyog 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों का खास महत्व होता है. ग्रहों के स्‍थान परिवर्तन से कई महत्वपूर्ण योग बनते हैं. सभी राजयोग में मालव्‍य राजयोग को बहुत शुभ और फलदायी माना जाता है. यह पंच महापुरुष योग में से एक है. शुक्र के किसी विशेष भाव या राशि में होने पर मालव्‍य योग बनता है. 

शुक्र 19 मई, 2024 को वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं. वृषभ राशि में शुक्र के आने से मालव्‍य योग का निर्माण होगा. वैसे तो इस राजयोग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन कुछ राशियों को इस योग का विशेष लाभ मिलने की संभावना है. जानते हैं मालव्य राजयोग किन राशि के लोगों को सफलता दिलाने वाला है.

वृषभ राशि (Taurus)

मालव्‍य योग बनने से वृषभ राशि के लोगों के अच्‍छे दिन शुरू हो जाएंगे. मालव्‍य योग इसी राशि में बन रहा है इसलिए आपको  इस योग के शुभ फल और अधिक मिलेंगे. इस समय आपके व्‍यक्‍तित्‍व में निखार आएगा. व्‍यापारियों को लाभ होगा. प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे. 

वैवाहिक जीवन के लिए यह समय अनुकूल रहेगा. इस दौरान आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. मालव्‍य योग आपको मान-सम्मान का पूरा लाभ दिलाएगा. इस राशि के लोगों को हर क्षेत्र में लाभ होगा. 

कन्‍या राशि (Virgo)

शुक्र के वृषभ राशि में आने पर बन रहे मालव्‍य योग से कन्‍या राशि के लोगों को विशेष लाभ होगा. इस राशि के लोगों को भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा. आपको करियर में प्रगति करने और सफलता पाने के शानदार अवसर मिलेंगे.

करियर में प्रमोशन के भी योग बनने की संभावना है. आप प्रसन्‍न और संतुष्‍ट महसूस करेंगे. इस राशि के लोगों के वेतन में वृद्धि होने की संभावना है. आपको काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. आपकी ये यात्राएं सफल और लाभकारी सिद्ध होंगी. आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्‍त होगी.

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लिए मालव्‍य योग बहुत लाभकारी सिद्ध होगा. इस योग के शुभ प्रभाव से आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्‍नति के योग बन रहे हैं. आपके वेतन में भी वृद्धि होने की संभावना है. आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे. आपकी आर्थिक स्थि‍ति में सुधार होगा. आप कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. 

आपको कई नए अवसर प्राप्त होंगे. आप करियर में खूब तरक्की करेंगे. व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा और आपका बिजनेस तेजी से आगे बढ़ेगा. आपका आर्थिक जीवन बहुत अच्छा रहेगा. विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे. 

ये भी पढ़ें

शनिवार को लगाएं ये खास पौधा, शनि देव की होगी कृपा, शनि दोष और साढ़ेसाती से मिलेगी राहत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 5 मार्च 2026: होली के बाद चंद्रमा का गोचर, किन राशियों को रहना होगा सावधान
Kal Ka Rashifal 5 मार्च 2026: होली के बाद चंद्रमा का गोचर, किन राशियों को रहना होगा सावधान
Aaj Ka Rashifal 4 March 2026: होली के हुड़दंग में कहीं भारी न पड़ जाए राहु काल! धुलेंडी पर मेष से मीन तक का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: होली के हुड़दंग में कहीं भारी न पड़ जाए राहु काल! धुलेंडी पर मेष से मीन तक का राशिफल
Kal Ka Rashifal 4 March 2026: होली पर आपकी राशि में क्या लिखा है? जानें अपना शुभ अंक और लकी कलर
4 मार्च राशिफल: कल होली पर आपकी राशि में क्या लिखा है? जानें अपना शुभ अंक और लकी कलर
Aaj Ka Rashifal: सावधान! आज होलिका दहन पर 3 घंटे 27 मिनट का चंद्र ग्रहण, सुबह 06:20 से सूतक शुरू, जानें राशिफल
Aaj Ka Rashifal: सावधान! आज होलिका दहन पर 3 घंटे 27 मिनट का चंद्र ग्रहण, सुबह 06:20 से सूतक शुरू, जानें राशिफल

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget