एक्सप्लोरर

मांगलिक दोष खतरनाक है या कोई और ग्रह डालते हैं विवाह में बाधा, जानें शादी में अड़चन का कारण

विवाह में कई कारणों से परेशानी होती है. मांगलिक दोष के अलावा कुछ ग्रह भी विवाह या वैवाहिक जीवन को प्रभावित करते हैं. यही कारण है हिंदू धर्म में शादी-विवाह से पहले कुंडली का मिलान कराया जाता है.

मांगलिक दोष या मंगल दोष को लेकर मान्यता है कि इससे विवाह में बाधा आती है. कुछ लोगों के विवाह में अड़चन आती है, जिस कारण विवाह में देर होता है. तो वहीं विवाह होने के बाद कुछ लोगों के वैवाहिक जीवन में परेशानी रहती. विवाह में देरी होने का क्या कारण है? क्या मांगलिक दोष खतरनाक है या कोई अन्य ग्रह वैवाहिक जीवन को प्रभावित करता है. इस विषय पर हम ज्योतिष के कुछ सूत्रों के माध्यम से चर्चा करेंगे.

ज्योतिष में सप्तम भाव जीवनसाथी का भाव माना जाता है. यहां से व्यक्ति का विवाह देखा जाता है. इसके साथ-साथ हम द्वितीय भाव को भी विवाह से जोड़ते हैं, क्योंकि द्वितीय भाव परिवार का है और जब व्यक्ति का विवाह होता है तो उसका परिवार बढ़ना शुरू होता है.

क्या होता है सप्तम भाव

सप्तम भाव से व्यक्ति के जीवनसाथी का विचार किया जाता है और वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा यह भी इस भाव से विचार किया जाता है. सप्तम भाव में यदि कोई नीच ग्रह हो तथा किसी भी शुभ ग्रह की दृष्टि ना हो तो वैवाहिक जीवन खराब रहता है. इसके साथ-साथ यदि सप्तम भाव का स्वामी भी नीच अवस्था में हो अथवा पाप ग्रहों द्वारा कुपित हो तो ऐसी अवस्था में भी वैवाहिक सुख कम मिलता है. विवाह होकर टूट जाना या जीवनसाथी की असमय मृत्यु होना इस प्रकार के योग का फल होता है.

सप्तम भाव का कारक ग्रह

यदि किसी पुरुष की कुंडली का आंकलन करना हो तो उसमें वैवाहिक जीवन को हम शुक्र से भी देखते हैं, क्योंकि ज्योतिष में शुक्र स्त्री कारक ग्रह है और यह सप्तम भाव का भी कारक ग्रह है. यदि सप्तम भाव में ग्रह अच्छी अवस्था में हो मित्र अथवा उच्च राशि में हो और शुक्र भी मित्र राशि में या उच्च राशि में हो तो वैवाहिक जीवन बहुत मधुर बना रहता है. 

इसके विपरीत यदि शुक्र पीड़ित हो तो व्यक्ति के प्रेम संबंधों में सफलता नहीं रहती है. विवाह के लिए सप्तम भाव का आंकलन बहुत सावधानी से करना चाहिए. यदि सप्तम भाव में राहु अथवा केतु हो या शनि हो तो विवाह में विलंब का योग बनता है. यदि इन ग्रहों की स्थितियां बहुत अधिक खराब हो तथा द्वितीय भाव और सप्तम भाव कमजोर हो तो ऐसे में तलाक की परिस्थितियों भी उत्पन्न होती हैं. विशेष तौर पर यदि छठे भाव का स्वामी सप्तम भाव से संबंध बनाए तो उसमें अधिकतर मामलों में वैवाहिक जीवन में झगड़ा देखे गए हैं और जब यह झगड़ा चरम सीमा पर होते हैं तो अदालत में जा पहुंचते हैं.

इसी प्रकार हम द्वितीय भाव से भी विवाह का विचार करते हैं. द्वितीय भाव का कारक ग्रह बृहस्पति है तथा पुरुष हो या स्त्री हो दोनों की कुंडली में विवाह के लिए बृहस्पति की स्थिति शुभ होना आवश्यक है. अक्सर हम सुनते हैं कि स्त्री की कुंडली में बृहस्पति को पुरुष कारक ग्रह माना जाता है लेकिन बृहस्पति को विवाह कारक ग्रह माना जाना उचित है. क्योंकि इस जीव कारक अर्थात जीवन पैदा करने वाला ग्रह भी कहा गया है जब भी गोचर में बृहस्पति का संबंध सप्तम भाव या सप्तमेश अथवा द्वितीय भाव या द्वितीय के साथ बनता है तो लड़का लड़की दोनों विवाह की संभावनाएं उत्पन्न होने लगती है.

स्त्री की कुंडली के लिए मंगल को विवाह का कारक माना जाना उचित है, क्योंकि मंगल जोशीला पुरुष है और शुक्र सुंदरी स्त्री है. कुंडली चक्र में मंगल और शुक्र की राशियां आमने सामने रहती हैं और एक दूसरे के पूरक स्थानों के स्वामी हैं.

क्या मांगलिक होना विवाह के लिए अशुभ है?

आमतौर पर जब भी विवाह की बात आती है तो मांगलिक का मुद्दा अवश्य देखा जाता है. ज्योतिष के सूत्रों में कहा गया है कि किसी जन्म कुंडली में लग्न चतुर्थ सप्तम अष्टम और द्वादश भाव में मंगल हो तो जातक मांगलिक होता है और कहीं-कहीं पर द्वितीय भाव में मंगल को भी मांगलिक कहा गया है. ऐसा कहा जाता है कि मांगलिक होने पर वैवाहिक जीवन में घर संकटों का सामना करना पड़ता है और नुकसान भी हो सकता है. इसलिए मंगल पूजा अर्क विवाह आदि जैसी विभिन्न पूजा विधियां संपन्न करके मांगलिक दोष को डाला जाता है.

मांगलिक होना नुकसानदायक नहीं

हर बार मांगलिक होना नुकसानदायक नहीं होता. यदि सप्तम भाव में चतुर्थ भाव में या लग्न में मंगल उच्च राशि का हो जाता है तो वह अपने आप में रोचक महापुरुष राजयोग बन जाता है जोकि वैवाहिक जीवन में इतनी अधिक कठिन परिस्थितियों नहीं देता. यदि लग्न में उच्च राशि का मंगल हो तो उसकी सप्तम भाव पर नीचे दृष्टि पड़ती है जोकि वैवाहिक जीवन में दिक्कत कर सकती है. यदि हम लग्न भाव में मांगलिक की स्थितियां देखते हैं तो 60 प्रकार के मंगल के फल हमें देखने को मिलते हैं जिनमें से कुछ मांगलिक शुभ और कुछ शुभ कहे जाएंगे.

आवश्यक नहीं है कि विवाह में हमेशा मंगल ही परेशानी करें कोई अन्य ग्रह सब संभव पर नीचे दृष्टि रखता है अथवा नीच अवस्था में होता है या सप्तम भाव का स्वामित्रिक भागों में होता है तो वैवाहिक जीवन में कड़ा संघर्ष देखने को मिलता है. जीवनसाथी का सुख भी कुछ कम मिलता है.

कुछ कुंडलियां ऐसे भी होते हैं जिनमें यदि सप्तम तथा द्वितीय भाव बिल्कुल ही कमजोर हो तथा उनके कारक ग्रह तथा स्वामी ग्रह भी खराब अवस्था में हो तथा राहु केतु और नीच शनि  के कारण संबंध बने तो अविवाहित रहने के योग भी बनते हैं.

करें ये उपाय (Upay for Vivah)

  • यदि जन्म कुंडली में ग्रह दशा आदि अनुकूल हो और विवाह आदि में किसी प्रकार का विलंब या रुकावट प्रतीत हो रही हो तो उन ग्रहों से संबंधित पूजा पाठ की सहायता से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाई जा सकती है. जो बाधाओं को बहुत कम कर देती है. 
  • पुरुषों को ऐसी अवस्था में दुर्गा सप्तशती के श्लोक का विधि पूर्वक जाप करना चाहिए.
    श्लोक -पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानु सारिणीम्।
    तारिणींदुर्गसं सारसागरस्य कुलोद्भवाम्॥
    अर्थ- हे देवी, मुझे मन की इच्छा के अनुसार चलने वाली मनोहर पत्‍‌नी प्रदान करो, जो दुर्गम संसार सागर से तारने वाली तथा उत्तम कुल में उत्पन्न हुई हो.
  • स्त्रियों को यह जाप करना चाहिए-
    इस मंत्र को शिव पार्वती की पूजा कर के 108 बार रोज पढ़ा करना है-हे गौरी शंकरार्धांगी यथा त्वम् शंकरप्रिया तथा मम कुरु कल्याणी कंटकान्तम सुदुर्लभ्यम्
    अर्थ- देवी गौरी, भगवान शंकर की अर्धांगिनी चूंकि आप भगवान शिव की प्रिय हैं, कृपया मुझे इच्छित वर प्रदान करें.
  • शिवजी भगवान और पार्वती माता के विवाह वाला फोटो लगा कर मन्त्र जाप करना चाहिए.

किसी भी प्रकार से उपाय शुरू करने से पहले किसी ज्योतिष से कुंडली का विश्लेषण आवश्यक कराना चाहिए.  

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर महादेव को कौन सा फूल चढ़ाएं और कौन सा नहीं

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो साप्ताहिक राशिफल 29 मार्च से 4 अप्रैल: कुछ के लिए खुशखबरी, तो कुछ के लिए परेशानी! जानिए अपनी राशि का हाल?
टैरो साप्ताहिक राशिफल 29 मार्च से 4 अप्रैल: कुछ के लिए खुशखबरी, तो कुछ के लिए परेशानी! जानिए अपनी राशि का हाल?
Mulank 2 Predictions: मूलांक 2 वालों के लिए अप्रैल का महीना इमोशनल उतार-चढ़ाव और नए अवसर से भरा! जानें उपाय?
Mulank 2 Predictions: मूलांक 2 वालों के लिए अप्रैल का महीना इमोशनल उतार-चढ़ाव और नए अवसर से भरा! जानें उपाय?
Tarot Prediction 29 March 2026: जानें रविवार का टैरो कार्ड से अपनी किस्मत और भाग्यांक
Tarot Prediction 29 March 2026: जानें रविवार का टैरो कार्ड से अपनी किस्मत और भाग्यांक
Chaitra Purnima 2026: कब है चैत्र पूर्णिमा? जानें शुभ मुहूर्त, व्रत और दान का महत्व?
Chaitra Purnima 2026: कब है चैत्र पूर्णिमा? जानें शुभ मुहूर्त, व्रत और दान का महत्व?

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala
Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?
Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi
Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत के पास बचा सिर्फ 5-10 दिन का रिजर्व? ईरान युद्ध के बीच सरकार ने बताई सच्चाई
भारत के पास बचा सिर्फ 5-10 दिन का रिजर्व? ईरान युद्ध के बीच सरकार ने बताई सच्चाई
अयोध्या अग्निकांड पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- 'विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही...'
अयोध्या अग्निकांड पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- 'विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही...'
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का भौकाल, शाहरुख- प्रभास को पछाड़ा! 3000 करोड़ क्लब में हुए शामिल
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का भौकाल, शाहरुख- प्रभास को पछाड़ा! 3000 करोड़ क्लब में हुए शामिल
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
Kitchen Gardening Tips: किचन गार्डन में ऐसे उगाएं ताजे खीरे, घर पर ही मिलेगा फ्रेश सलाद
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं ताजे खीरे, घर पर ही मिलेगा फ्रेश सलाद
ढक्कन चोरों से परेशान पाकिस्तान ला रहा नया कानून, अब गटर का ढक्कन चुराने पर होगी 10 साल की सजा, वीडियो वायरल
ढक्कन चोरों से परेशान पाकिस्तान ला रहा नया कानून, अब गटर का ढक्कन चुराने पर होगी 10 साल की सजा
Embed widget