एक्सप्लोरर
घर के वास्तु दोष को करना चाहते हैं खत्म, अपनाएं ये आसान उपाय
धार्मिक मान्यता है कि जो घर वास्तु नियमों के मुताबिक बनाए जाते हैं वहां से सुख-समृद्धि कभी नहीं जाती.

वास्तु शास्त्र के नियमों के मुताबिक बने घरों को शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि जो घर वास्तु नियमों के मुताबिक बनाए जाते हैं वहां से सुख-समृद्धि कभी नहीं जाती.
वास्त्र शास्त्र के मुताबिक घर की परेशानियां अगर खत्म नहीं हो रही हैं तो इसके लिए वास्तु दोष भी जिम्मेदार हैं. हम आपको बताते हैं कि वास्तु दोष को दूर करने के उपाय क्या-क्या हैं.
- घर में 9 दिन तक रामचरितमानस का पाठ कराने से वास्तु दोष दूर हो जाता है. 9 दिन तक अखंड कीर्तन भी करा सकते हैं.
- घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर से नौ अंगुल लंबा, नौ अंगुल चौड़ा स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं. वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से जहां वास्तु दोष हटता है वहीं चारों ओर से आ रही नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म होती है.
- रसोई घर आग्नेय कोण में नहीं बना है तो आप रसोईघर में किचन स्टैंड के उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में ऊपर सिंदूरी गणेशजी की तस्वीर लगाएं या यज्ञ करते हुए ऋषियं की फोटो लगाएं.
- घर में घोड़े की नाल टांगना वास्तु के अनुसार शुभ होता है. काले घोड़े की नाल घर के मुख्य द्वार पर लगानी चाहिए. घोड़े की नाल का आकार यू शेप होता है.
- घर के उत्तर-पूर्व में कभी भी कचरा इकट्ठा ना होने दें और ना ही इधर भारी मशीने रखें. इससे आपके घर में वास्तु दोष लगता है.
- घर के किसी स्थान पर कोई वास्तु दोष निर्मित हो रहा है तो वहां एक कर्पूर की 2 टिकियां रख दें. जब वह टिकियां गलकर समाप्त हो जाए तब दूसरी दो टिकिया रख दें. इस तरह बदलते रहेंगे तो वास्तुदोष निर्मित नहीं होगा.
- वंश की उन्नति के लिए मेन गेट पर अशोक के पेड़ दोनों तरफ लगाएं. इससे आपके घर का वास्तु दोष दूर होगा और नकारात्मक ऊर्जा कभी घर में नहीं आएगी.
यह भी पढ़ें:
लाल किले की सुरक्षा में तैनात था एंटी ड्रोन सिस्टम, विशेष इंतजामों के साथ हुआ PM मोदी का भाषण
और पढ़ें
Source: IOCL















