एक्सप्लोरर

सही समय पर पहना कपड़ा देता है सुख समृद्धि एवं शांति, रोहिणी नक्षत्र में धारण वस्त्र करता है मालामाल

Color Effect: कई बार नया वस्त्र पहनते ही कहीं से फट जाता है या कोई अनिष्ट हो जाता है.गुस्सा आना कुछ खो जाना या प्रियजनों से मनमुटाव हो जाता है. इन सब बातों के पीछे ग्रहों, नक्षत्रों का ही खेल होता है.

Color Effect : हर ग्रह का अपना रंग है और इन रंगों को विशेष समय पर ही धारण करने की बात कही गई है इसलिए कौन से रंग और कौन से किस्म जैसे सूती, ऊनी या चमड़े आदि. किस तरह के वस्त्र धारण करने चाहिए इसके बारे में भी जानकारी होना बहुत जरूरी है.

वस्त्र की किस्में भी अलग-अलग ग्रहों से संबंध रखते हैं. मित्र ग्रहों के रंगों को मित्र नक्षत्रों में धारण करना ही शुभ फलदायक होता है. शनिवार को लाल वस्त्र पहनने से आपकी मनोस्थिति व आसपास के माहौल में विरोधाभास ही रहेगा. इसी प्रकार मंगलवार को काला कपड़ा पहनना भी ठीक नहीं. शनि यानी काला और मंगल यानी लाल रंग का आपसी संबंध अच्छा नहीं माना जाता है. ज्योतिष में मंगल को है अंगार कहा गया है और शनि वायु  इसलिए जब भी अग्नि और वायु का संगम होता है तो वातावरण में प्रचंड गर्मी होगी, कहने का आशय यह है कि मंगल और शनि की युति ताप बढ़ाती है जिससे क्रोध में वृद्धि होती है. वस्त्र धारण करते समय ध्यान रखें अश्विनी नक्षत्र में नए वस्त्र धारण करने से और नए वस्त्रों की प्राप्ति होती है.

रोहिणी नक्षत्र में धन की प्राप्ति होती है. पुनर्वसु नक्षत्र में पहना वस्त्र हर तरह से शुभ का प्रतीक होता है. पुष्य व उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में धन लाभ होता है. हस्त नक्षत्रों में पहने वस्त्र आपके कार्य सिद्ध करता है. स्वाति में उत्तम भोजन की प्राप्ति होती है. विशाखा नक्षत्र में नये वस्त्र पहनने से प्रियजनों को प्यार-दुलार मिलता है. अनुराधा नक्षत्र में मित्रों से समागम का लाभ होता है. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में मिष्ठान्न व भोजन प्राप्त होता है. रेवती नक्षत्र में नये वस्त्र पहनने से रत्नों की प्राप्ति होती है. नया वस्त्र शुक्रवार को पहनना अति शुभ होता है. इसके अलावा रविवार व बृहस्पतिवार को नये वस्त्र धारण करना शुभ होता है, सोमवार को मध्यम शुभ होता है किंतु मंगल या शनिवार को नया वस्त्र पहनना अशुभ होता है. यदि वस्त्र बुनकर या चरखे से बना है, तो इसे शुक्र, गुरु, सोमवार और रविवार को पहनना चाहिए. यदि अश्विनी , पुष्य , कृतिका , पुनर्वसु , मृगशिरा , रेवती , चित्रा , अनुराधा व ज्येष्ठा नक्षत्रों में यही दिन पड़े तो और भी शुभ होगा. नए वस्त्र को पहली बार धोकर ही धारण करना चाहिए. यदि आपके वस्त्रों का रंग सफेद है तो शुक्र, गुरु, बुधवार को हस्त , अश्विनी , पुष्य , रोहिणी , उत्तरा भाद्रपद, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, धनिष्ठा, पुनर्वसु व रेवती नक्षत्र में धारण करें .  

लाल रंग : लाल रंग का वस्त्र गुरुवार, शुक्रवार  व मंगलवार के दिन चित्रा, विशाखा और अनुराधा नक्षत्र पड़े तो पहनना शुभ होता है. 

पीला रंग : पीले रंग का वस्त्र बुधवार, गुरुवार या रविवार को यदि रोहिणी, उत्तराफाल्गुनी, उत्तराभाद्रपद, उत्तराषाढ़ा, हस्त, अश्विनी, पुष्य, विशाखा, अनुराधा, रेवती, धनिष्ठा और चित्रा नक्षत्रों पड़ जाए तो इस दिन पहनना शुभ कारक होता है. यदि पीले व लाल रंग का मिश्रण हो, तो भी इन्हीं नक्षत्रों व वारों में पहना जा सकता है. 

नीला रंग : नीले वस्त्र धारण करने के लिए शनि और रविवार का दिन उपयुक्त माना गया है. इन दिनों में नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, धनिष्ठा, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, पुनर्वसु, भरणी हो, तो नीला वस्त्र धारण करना शुभ होगा. 

ऊनी वस्त्र केवल रविवार, शुक्रवार और शनिवार को हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, धनिष्ठा, पूर्वाफाल्गुनी, पूर्वाषाढ़ा एवं उत्तराषाढ़ा, पूर्वाभाद्रपद भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद, पुनर्वसु, पुष्य, अश्वनी और रेवती नक्षत्रों को पहनना लाभकारी होता है. 

यह भी पढ़ें:
Meditation : केवल सहजता के साथ शांत भाव से की प्रार्थना सफल कर सकती है यह जन्म, कैसे नियंत्रित करें इच्छाएं 

 आपके आचरण मात्र से भी शांत हो सकते हैं ग्रह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Meen Rashial 5 March 2026: मीन राशि नौकरी में प्रमोशन के चांस, जीवनसाथी के साथ बढ़ेगा प्रेम
Aaj Ka Meen Rashial 5 March 2026: मीन राशि नौकरी में प्रमोशन के चांस, जीवनसाथी के साथ बढ़ेगा प्रेम
Aaj Ka Kumbh Rashial 5 March 2026: कुंभ राशि कामकाज में आएगी बाधा, नकारात्मक विचारों से दूर रहें
Aaj Ka Kumbh Rashial 5 March 2026: कुंभ राशि कामकाज में आएगी बाधा, नकारात्मक विचारों से दूर रहें
Aaj Ka Makar Rashifal 5 March 2026: मकर राशि बिजनेस में बड़े ऑर्डर मिलने के योग, जोड़ों के दर्द से राहत
Aaj Ka Makar Rashifal 5 March 2026: मकर राशि बिजनेस में बड़े ऑर्डर मिलने के योग, जोड़ों के दर्द से राहत
Aaj Ka Dhanu Rashifal 5 March 2026: धनु राशि ऑफिस में मिलेगी तारीफ, कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है
Aaj Ka Dhanu Rashifal 5 March 2026: धनु राशि ऑफिस में मिलेगी तारीफ, कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget