एक्सप्लोरर

World Cup 2023: वर्ल्ड कप फाइनल में भारत-ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला आज, जानें कैसी रहेगी ग्रह-नक्षत्रों की चाल

World Cup 2023 Final: विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला आज 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. जानें आज कैसी रहेगी ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति.

World Cup 2023 Final Ind vs Aus: वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के फाइनल मुकाबले के लिए आज भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) क्रिकेट टीम आमने-सामने रहेगी. दोनों टीमें अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतरेंगी.

बता दें कि, भारतीय क्रिकेट टीम सभी 9 वनडे मैच और सेमीफाइनल में अजेय रही है. वहीं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बात करें तो, शुरुआत में दो वनडे मैच हारने के बाद टीम मजबूती से आगे बढ़ी और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा, जिसका नतीजा यह है कि, आज भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम विश्व कप 2023 के फाइनल तक पहुंची हैं.

लेकिन वर्ल्ड कप 2023 फाइनल का एतिहासिक जीत आज किसके नाम दर्ज होगा यह देखना दुनियाभर के लोगों के लिए दिलचस्प रहेगा. आज रविवार, 19 नवंबर 2023 के दिन भारत या ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में कोई एक विजयी होगा और खेल जगत में उसका नाम दर्ज हो जाएगा. आज वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम क्यों है खास (Narendra Modi Stadium)

वर्ल्ड कप 2023 फाइनल का रोमांचक और एतिहासिक मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है. यह स्टेडियम भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम (PM Modi) से जुड़ा है. पूर्व में नरेंद्र मोदी गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं. आज इसी स्टेडियम में विश्व कप 2023 का अद्भुत इतिहास रचा जाएगा. बता दें कि, भारत ने इस स्टेडियम में एकमात्र मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसमें 7 विकेट से जीत मिली थी.

ज्योतिष के अनुसार गुजरात, चंद्रमा मकर राशि में विराजमान है और गुजरात की राशि भी मकर है. वहीं नरेंद्र मोदी स्टेडियम की बात करें तो इसकी राशि वृश्चिक है. इस योग से देखा जाए तो ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए स्टेडियम वृश्चिक राशि अष्टम में है, जोकि बहुत ज्यादा अच्छा नहीं माना जा रहा है. वहीं,  भारतीय क्रिकेट टीम की बात करें  तो स्टेडियम की राशि सप्तम में है और कप्तान रोहित शर्मा की राशि तुला स्टेडियम की वृश्चिक राशि के लाभ भाव है.

लेकिन इस बीच यह जानना अधिक दिलचस्प हो जाता है कि, आज जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच होगा तब ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कैसी रहने वाली है. दरअसल हिंदू धर्म में किसी भी कार्य के लिए शुभ-अशुभ मुहूर्त, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आदि को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. इसलिए शुभ और महत्वपूर्ण कार्यों के लिए शुभ योग, मुहूर्त और नक्षत्रों को ध्यान में रखा जाता है. ऐसे में आज के ऐतिहासिक दिन के लिए तो ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति जानना और भी जरूरी हो जाता है.

जानते हैं आज रविवार, 19 नवंबर को जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगी तो ऐसे में ग्रह-नक्षत्रों की चाल कैसी रहेगी. आइए जानते हैं –

19 नवंबर 2023 का पंचांग (19 November 2023 Panchang in Hindi)

19 नवंबर 2023 को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला होगा. इस दिन रविवार रहेगा और कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज श्रवण नक्षत्र, वृद्धि योग, तैतिल करण और पश्चिम का दिशाशूल रहेगा. चंद्रमा का संचार मकर राशि में होगा.

भारत की कुंडली की बात करें, तो इस समय चंद्रमा की महादशा में शुक्र की अंतर्दशा चल रही है, जो दिसंबर की शुरुआत तक रहेगी. साथ ही वृषभ लग्न की कुंडली है जिसमें गजकेसरी, बुधादित्य, मंगल आदित्य जैसे शुभ योग बन रहे हैं. जो बता रहा है कि आज का मैज रोमांचक होने वाला है और भारत के जीतने के प्रबल योग भी बन रहे हैं. 19 नवंबर 2023 के पंचांग पर भी एक नजर डालते हैं, पंचांग को विस्तार से जानने के लिए 'पंचांग' पर क्लिक करें.

आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)

  • श्रवण नक्षत्र:  रात 10 बजकर 48 मिनट तक
  • वृद्धि योग: रात 11 बजकर 28 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 52 मिनट से 02 बजकर 35 मिनट तक
  • अमृत काल: रात 08 बजकर 41 मिनट से 10 बजकर 13 मिनट तक
  • ब्रह्मा मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 59 मनिट से 05 बजकर 52 मिनट तक
  • द्विपुष्कर योग: रात 10 बजकर 48 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 21 मिनट तक.

आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)

  • दुष्टमुहूर्त: शाम 04 बजकर 01 मिनट से 04 बजकर 43 मिनट तक
  • कुलिक: शाम 04 बजकर 48 मिनट से 04 बजकर 43 मिनट तक
  • कंटक: सुबह10 बजकर 19 मिनट से 11 बजकर 02 मिनट तक
  • राहु काल: शाम 04 बजकर 05 मिनट से 05 बजकर 25 मिनट तक
  • कालवेला/अर्द्धयाम: सुबह 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक
  • यमघण्ट: दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से 01 बजकर 52 मिनट तक
  • यमगण्ड: दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से 01 बजकर 25 मिनट तक
  • गुलिक काल: दोपहर 03 बजकर 09 मिनट से 04 बजकर 31 तक

आज मैदान में उतरने वाले खिलाड़ियों की संभावित सूची यहां देखें (World Cup 2023 final IND vs AUS Playing 11 LIVE)

भारत की प्लेइंग इलेवन ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान) पैट कमिंस (कप्तान)
शुभमन गिल डेविस वॉर्नर
विराट कोहली मिचेल मार्श
श्रेयस अय्यर स्टीव स्मिथ
केएल राहुल (विकेटकीपर) मार्नस लाबुशेन
सूर्यकुमार यादव ग्लेन मैक्सवेल
रवींद्र जडेजा जोश इंगलिश (विकेटकीपर)
मोहम्मद शमी ट्रेविस हेड
जसप्रीत बुमराह मिशेल स्टार्क
कुलदीप यादव एडम जाम्पा
मोहम्मद सिराज जोश हेजलवुड
 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal: सावधान! आज 10:58 से 12:29 तक राहुकाल का साया, इन राशियों पर भारी! जानें अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal: सावधान! आज 10:58 से 12:29 तक राहुकाल का साया, इन राशियों पर भारी! जानें अपना राशिफल
Aaj Ka Meen Rashial 20 March 2026: मीन राशि सामाजिक मान-सम्मान में होगी वृद्धि, अपनों के साथ बीतेगा सुखद समय
Aaj Ka Meen Rashial 20 March 2026: मीन राशि सामाजिक मान-सम्मान में होगी वृद्धि, अपनों के साथ बीतेगा सुखद समय
Aaj Ka Kumbh Rashial 20 March 2026: कुंभ राशि कर्ज मिलने के आसान होंगे रास्ते, करियर में मिलेगा उन्नति का नया मौका
Aaj Ka Kumbh Rashial 20 March 2026: कुंभ राशि कर्ज मिलने के आसान होंगे रास्ते, करियर में मिलेगा उन्नति का नया मौका
Aaj Ka Makar Rashifal 20 March 2026: मकर राशि भाग्य के साथ से चमकेगा बिजनेस, परिवार में बना रहेगा आपसी तालमेल
Aaj Ka Makar Rashifal 20 March 2026: मकर राशि भाग्य के साथ से चमकेगा बिजनेस, परिवार में बना रहेगा आपसी तालमेल

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran War: '140 मिलियन बैरल ईरानी तेल...', अमेरिका ईरान को लेकर लेने जा रहा बड़ा फैसला, मजबूरी में यूटर्न लेंगे ट्रंप!
'140 मिलियन बैरल ईरानी तेल...', अमेरिका ईरान को लेकर लेने जा रहा बड़ा फैसला, मजबूरी में यूटर्न लेंगे ट्रंप!
UP Weather: यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी
ईरान से पंगा लेकर गलती कर बैठे ट्रंप! 1, 2, 3 नहीं पूरे 16 एयरक्राफ्ट गंवाए, तेहरान ने अब F-35 पर लगाया निशाना
ईरान से पंगा लेकर गलती कर बैठे ट्रंप! 1, 2, 3 नहीं पूरे 16 एयरक्राफ्ट गंवाए, तेहरान ने अब F-35 पर लगाया निशाना
IPL में 31 गेंद खेलकर भी नहीं बनाया एक भी रन, कौन ये बल्लेबाज, जानिए
IPL में 31 गेंद खेलकर भी नहीं बनाया एक भी रन, कौन ये बल्लेबाज, जानिए
Ustaad Bhagat Singh BO Day 1: साउथ में 'धुरंधर 2' नहीं 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, बंपर हुई ओपनिंग, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
साउथ में चला 'उस्ताद भगत सिंह' का जादू, बनी साल की तीसरे सबसे बड़ी ओपनर
Middle East War: 'इजरायल करेगा सऊदी के तेल ठिकानों पर हमला...', ईरान का सनसनीखेज दावा, बताया बन रहा फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन
'इजरायल करेगा सऊदी के तेल ठिकानों पर हमला...', ईरान का सनसनीखेज दावा, बताया बन रहा फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन
तंदूर में पक रही चाप फिर भी बढ़ाए प्राइज, कस्टमर के सवाल पर दुकानदार की हंसी हुई वायरल
तंदूर में पक रही चाप फिर भी बढ़ाए प्राइज, कस्टमर के सवाल पर दुकानदार की हंसी हुई वायरल
IPS vs CAPF क्या अंतर है, प्रमोशन कैसे होता है और आखिर विवाद क्यों है?
IPS vs CAPF क्या अंतर है, प्रमोशन कैसे होता है और आखिर विवाद क्यों है?
Embed widget