एक्सप्लोरर

Car Tips: इन 5 आदतों के इस्तेमाल से बढ़ सकती है आपकी गाड़ी की लाइफ

लोग अक्सर गाड़ी ड्राइव करते वक्त अलग-अलग तरह की आदतें अपनाते हैं पर क्या आपको पता है आपकी कौन सी आदतों से आपके गाड़ी की लाइफ बढ़ती है. अगर नहीं तो आपको यहां जानना चाहिए.

लोग अक्सर गाड़ी ड्राइव करते वक्त अलग-अलग तरह की आदतें अपनाते हैं. आप नए ड्राइवर हो, अभी-अभी आपने गाड़ी चलाना सीखी हो या आप लंबे समय से गाड़ी चला रहे हो. हर स्थिति में हर ड्राइवर की कुछ न कुछ आदतें रहती है जो वह गाड़ी ड्राइव करते वक्त इस्तेमाल करता है. पर क्या आपको पता है आपकी कौन सी आदतों से आपके गाड़ी की लाइफ बढ़ती है. आज हम आपको 5 ऐसे तरीके बताएंगे जिसका इस्तेमाल कर आप अपनी गाड़ी की लाइफ बढ़ा सकते हैं. इस आदतों से गाड़ी के लाइफ के साथ-साथ आपके जेब से निकलने वाले पैसों की भी बचत होगी.

आराम से ब्रेक और एक्सेलरेटर का प्रयोग करें

गाड़ी ड्राइव करते वक्त कई लोग अपनी गाड़ी का अचानक से एक्सेलेरेट करते हैं या अचानक गाड़ी का ब्रेक लगाते है. कुछ परिस्थिति पर ऐसा होना जायज है, पर कई लोग इसी तरह से गाड़ी चलाते ही हैं. इस तरह से अचानक ब्रेक या एक्सेलेरट करने से आपकी गाड़ी के इंजन में कुछ समय बाद भारी खराबी आ सकती है. ऐसे में आप हमेशा इस बात का ध्यान रखें और गाड़ी में ब्रेक और एक्सेलरेटर का आराम से ही प्रयोग करें. ऐसा करने से आप और आपकी गाड़ी दोनों सुरक्षित रहेंगे.

गाड़ी से आ रही आवाज को नजरअंदाज न करें

हमारी गाड़ी में से कई बार अलग-अलग हिस्सों से आवाज आती है, जिसे हम नजरअंदाज कर गाड़ी को चलाते रहते हैं. इस तरह की छोटी-मोटी आवाज को नरअंदाज करना आपकी गाड़ी के लाइफ और आपके जेब को काफी भारी पड़ सकता है. दरअसल गाड़ी के कुछ हिस्सों से आने वाली यह आवाज धीरे-धीरे बढ़कर बड़ी समस्या बन जाती है और इसे बाद में ठीक कराने के चक्कर में हमारा बड़ा नुकसान हो जाता है. ऐसे में आप गाड़ी से आ रही आवाज को कभी नजरअंदाज न करें और जैसे ही आपको गाड़ी के किसी भी हिस्से से आवाज आए आप तुरंत उसे ठीक कराने के लिए मैकेनिक या सर्विस सेंटर लेकर जाएं.

गाड़ी को नियमित रूप से इस्तेमाल जरूर करें

हमारे बीच कई लोग ऐसे होते हैं जिनके पास एक से अधिक गाड़ियां होती है और उनके यहां पुरानी पड़ी गाड़ियां बस एक शो पीस के जैसे खड़ी रहती है. गाड़ी को सिर्फ खड़ा करके छोड़ देने से गाड़ी के अंदर काफी डैमेज हो सकता है और आपको यह भविष्य में बड़ा नुकसान दे सकता है. ऐसे में हमारी आपको सलाह है कि आप अपनी गाड़ी को कम से कम हफ्ते में एक बार जरूर चलाएं. ऐसा करने से आपकी गाड़ी मेंटेन रहेगी और उसमें कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी.

गाड़ी की चाबी में भारी रिंग न लगाए

आपने अक्सर कई लोगों के गाड़ियों के चाबी में भारी रिंग या कई चाबियों के गुच्छे लटके देखे होंगे. ऐसा करना आपकी गाड़ी के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है. दरअसल, गाड़ी की चाबियां में भारी रिंग या अलग से चाबी के गुच्छे लगाने के बाद जब गाड़ी को स्टार्ट करते हैं तो गाड़ी के Ignition पर चाबी के वजन के कारण काफी भार पड़ता है. ऐसा लंबे वक्त तक करने से गाड़ी का Ignition खराब भी हो सकता है जिसके वजह से गाड़ी के लाइफ पर असर पड़ता है. इसलिए कभी भी गाड़ी के चाभी में भारी रिंग या अन्य चाबियों के गुच्छे को उसके साथ न लगाएं.

खड़ी गाड़ी में स्टेयरिंग से न करें छेड़छाड़

आपने कई बार देखा होगा कि आपके घर या आसपास में गाड़ियां खड़ी रहती है और बच्चे उससे खेलते रहते हैं. खासतौर पर बच्चों को स्टेयरिंग से खेलना काफी पसंद आता है और खड़ी गाड़ी के स्टेयरिंग को बार-बार घुमाते रहते हैं. पर ऐसा करना आपकी गाड़ी को बड़ा नुकसान दे सकता है. दरअसल, खड़ी गाड़ी में स्टयरिंग घुमान से गाड़ी पर काफी प्रेशर पड़ता है और अगर ऐसा बार-बार हो तो आपके स्टेयरिंग में गड़बड़ी भी आ सकती है. इसलिए आप इस बात का ध्यान रखें कि खड़ी गाड़ी में आपके स्टेयरिंग के साथ छेड़छाड़ न किया जाए.

यह भी पढ़ें:

World Senior Citizen’s Day: जानें इसका महत्व, 2021 की थीम और Quotes

Honda ने भारत में लॉन्च की CB200X बाइक, जानें इसके जबरदस्त फीचर्स और दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

70 KM माइलेज, बेहतरीन फीचर्स और कीमत काफी कम, ये हैं टॉप-5 बाइक्स, पढ़ें पूरी लिस्ट
70 KM माइलेज, बेहतरीन फीचर्स और कीमत काफी कम, ये हैं टॉप-5 बाइक्स, पढ़ें पूरी लिस्ट
बेहद सस्ती हो जाएगी रनिंग कॉस्ट, पेट्रोल नहीं बल्कि इस फ्यूल से चलेगी नई Maruti Fronx
बेहद सस्ती हो जाएगी रनिंग कॉस्ट, पेट्रोल नहीं बल्कि इस फ्यूल से चलेगी नई Maruti Fronx
सिर्फ 50 हजार डाउन पेमेंट पर Maruti WagonR खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानिए हिसाब
सिर्फ 50 हजार डाउन पेमेंट पर Maruti WagonR खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानिए हिसाब
Tata Punch या Maruti Fronx: 6 लाख रुपये के बजट में कौन-सी SUV खरीदना बेहतर? यहां जानिए डिटेल्स
Tata Punch या Maruti Fronx: 6 लाख रुपये के बजट में कौन-सी SUV खरीदना बेहतर? यहां जानिए डिटेल्स

वीडियोज

Ganga Sambhaji Kadam : गंगा संभाजी कदम की कहानी रुला देगी ! । Ideas Of India Summit
Pankaj Tripathi : बोले पंकज त्रिपाठी...अब मैं घमंडी बनूंगा । Ideas Of India Summit
A.S. Dulat And Asad Durrani : कैसे सुलझेगी भारत-पाक की लड़ाई ? । Ideas Of India Summit
Siddhant Chaturvedi : बलियाब्वॉय सिद्धांत का शानदार इंटरव्यू । Ideas Of India Summit
Iran- Israel War: ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप... | israeliranwar2026 | iranstrikesback | trumpwaralert

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget