एक्सप्लोरर

शख्स ने कारों के डिजाइन को बताया गोबर, आनंद महिंद्रा ने दिया करारा जवाब

Anand Mahindra Reaction on X Post: सोशल मीडिया यूजर ने जब एक्स पर कंपनी की कारों और सर्विस को लेकर सवाल उठाए और कारों के डिजाइन को गोबर तक कह दिया तो इसपर आनंद महिंद्रा ने करारा जवाब दिया.

Anand Mahindra Reaction on X Post: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया है. इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी की डिलीवरी फरवरी 2025 से शुरू की जाएगी. अब तारीफों के साथ ही सोशल मीडिया पर आलोचनाएं भी सामने आ ही जाती हैं. ऐसा ही कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने किया है, जिसने कंपनी की कारों और सर्विस को लेकर सवाल उठा दिए हैं.

अब ऐसा तो हो नहीं सकता कि आनंद महिंद्रा इस पोस्ट पर कोई रिप्लाई न करें. कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस आलोचना पर करारा जवाब दिया है. 

यूजर ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुशांत मेहता नाम के यूजर ने कंपनी (महिंद्रा एंड महिंद्रा) को लेकर लिखा कि बेहतर होगा कि आप अपनी मौजूदा कारें, सर्विस सेंटर, स्पेयर पार्ट्स की  समस्याएं और कर्मचारियों के व्यवहार को ठीक करें. आपका हर एक प्रोडक्ट उन लोगों के लिए है, जो स्टडी और रिसर्च नहीं करते हैं. मीडिया शिकायतों से भरा है. मैं आपकी कारों के लुक के बारे में बात नहीं करूंगा क्योंकि यह सब्जेक्टिव है. 

यूजर ने आगे कहा कि जब एस्थेटिक्स की बात आती हैं तो आपकी कारें हुंडई के पास कहीं नहीं टिकती हैं. आप या तो जरूरत से ज्यादा करते हैं या बहुत ज्यादा करते हैं और गोबर की तरह डिजाइन बनाते हैं. 

Mahindra Be6e को लेकर यूजर ने कहा कि आपने एक और अजूबा दिखने वाली कार बनाई है. मुझे आइडिया नहीं है आपकी डिजाइन टीम या आपका टेस्ट इतना खराब है. जो एक पहाड़ के आकार की कार चाहते हैं उन्हें विश्वसनीयता और गुणवत्ता के बारे में कुछपता नहीं है. मैं उम्मीद करता हूं कि महिंद्रा और टाटा दुनिया के लिए नई मारुति और हुंडई हो सकते हैं लेकिन अभी तक केवल निराशा ही मिली है. 

आनंद महिंद्रा ने दिया करारा जवाब

अब आनंद महिंद्रा भी यूजर की इस पोस्ट पर चुप नहीं रहे और एक्स पर जवाब देते हुए लिखा कि यू आर राइट, सुशांत...हमें अभी बहुत आगे जाना है. लेकिन थोड़ा विचार कीजिए कि हम कितनी दूर आ चुके हैं. साल 1991 जब इस कंपनी से जुड़ा, तो देश में इकोनॉमी के दरवाजे नए ही खुले थे. उस दौरान एक ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म ने नसीहत दी कि कार का बिजनेस छोड़ दूं, क्योंकि उनके हिसाब से हम विदेशी ब्रांड्स से लड़ने के काबिल नहीं थे. 

30 साल बाद, हम आज भी मार्केट में हैं और बेहतरीन कंपटीशन दे रहे हैं. आपके इस पोस्ट की ही तरह हमने अपने आसपास की हर नकारात्मकता और असभ्यता बर्दाश्त की और उसे अपनी सक्सेस में आगे बढ़ने के लिए इस्तेमाल किया. हमें अभी बहुत आगे जाना है और किसी भी तरह की आत्मसंतुष्टि के लिए कोई जगह नहीं है और निरंतर सुधार हमारा मंत्र रहेगा. 

यह भी पढ़ें:-

10 लाख रुपये के अंदर चाहिए कोई बेस्ट CNG कार? ये ऑप्शन हैं आपके लिए बेस्ट 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉन्च हुई KTM 890 Adventure R Rally 2026, जानें क्यों खास है ये एडवेंचर बाइक
लॉन्च हुई KTM 890 Adventure R Rally 2026, जानें क्यों खास है ये एडवेंचर बाइक
10 लाख के बजट में कौन सी SUV है आपकी फैमिली के लिए बेहतर? यहां देखें लिस्ट
10 लाख के बजट में कौन सी SUV है आपकी फैमिली के लिए बेहतर? यहां देखें लिस्ट
Duster, Creta या Kia Seltos, फीचर्स के मामले में किसका पलड़ा भारी, खरीदने से पहले जान लें फर्क
Duster, Creta या Kia Seltos, फीचर्स के मामले में किसका पलड़ा भारी, खरीदने से पहले जान लें फर्क
महंगे फ्यूल और बढ़ते पॉल्यूशन से मिलेगी निजात! EV पॉलिसी 2.0 में आपके लिए क्या है खास?
महंगे फ्यूल और बढ़ते पॉल्यूशन से मिलेगी निजात! EV पॉलिसी 2.0 में आपके लिए क्या है खास?

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संभल में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर जारी नोटिस पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, जानें क्या है मामला?
संभल में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर जारी नोटिस पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, जानें क्या है मामला?
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
Video: वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
UGC fake university list 2026: फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
Embed widget