एक्सप्लोरर

Aprilia RS 457: TVS Apache नहीं बल्कि इस स्पोर्ट्स बाइक को पसंद करते हैं युवा, गजब का है लुक

अप्रिलिया आरएस 457 कंपनी की बेहतरीन स्पोर्ट्स बाइक मानी जाती है. इस बाइक को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था. अब इसकी डिलीवरी भी शुरू हो गई है. ये बाइक टीवीएस अपाचे को टक्कर देती है.

Aprilia RS 457: भारत में स्पोर्ट्स बाइक्स को काफी पसंद किया जाता है. खासतौर पर इन बाइक्स को देश के युवाओं द्वारा पसंद किया जाता है. स्पोर्ट्स बाइक की श्रेणी में सबसे पहला नाम आता है टीवीएस अपाचे का जिसने बाजार में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. लेकिन अपाचे से भी ज्यादा अब लोग अप्रिलिया कंपनी की बाइक को पसंद करने लगे है. अप्रिलिया आरएस 457 कंपनी की बेहतरीन स्पोर्ट्स बाइक के रूप में उभरी है.

क्या है खास

Aprilia RS 457 बाइक को कंपनी ने देश में पिछले साल ही लॉन्च किया है. अब इस बाइक कि डिलीवरी भी शुरू हो चुकी है. इस बाइक के फ्रंट में इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल दिया हुआ है. साथ ही इसमें ट्रिपल एलईडी हेडलाइट का सेटअप भी मौजूद है जो बाइक के लुक में चार चांद लगाता है.

बाइक में कंपनी ने शार्प फ्यूल टैंक के साथ इसका लुक शार्प एयरोडायनामिक पर बेस्ड है जो युवाओं को खूब पसंद आ रहा है. इतना ही नहीं इस बाइक को कंपनी ने प्रिज्मेटिक डार्क, रेसिंग स्ट्राइप्स और ओपलेसेंट लाइट जैसे तीन रंगों में बाजार में उतारा है.

कमाल के फीचर्स

अब इस बाइक के फीचर्स पर नज़र डालें तो कंपनी ने इसमें 5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल, LED लाइटिंग सेटअप, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, राइड-बाय-वायर सिस्टम जैसे धांसू फीचर्स प्रदान कराया है. साथ ही इस बाइक में स्पोर्ट, रोड और रेन जैसे तीन राइडिंग मोड्स उपलब्ध कराए गए हैं जो युवाओं को अपने मनपसंद मोड में बाइक को चलाने की अनुमति प्रदान करता है.

दमदार पावरट्रेन

कंपनी ने अपनी इस नई स्पोर्ट्स बाइक में 457 सीसी का लिक्विड कूल्ड पेट्रोल इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 46.9 पीएस की मैक्स पावर के साख 43.5 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. साथ ही इसे 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ कनेक्ट किया गया है. कंपनी के अनुसार ये स्पोर्ट्स बाइक 30 किमी प्रति लीटर का माइलेज प्रदान करती है. वहीं इस बाइक में  4-वे ट्रैक्शन कंट्रोल की सुविधा भी दी गई है.

क्या है कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने अपनी इस बाइक कि एक्स शोरूम कीमत 4.10 लाख रुपये रखी है. वहीं बाजार में इस बाइक का मुकाबला KTM RC 390 और Kawasaki Ninja 400 जैसी स्पोर्ट्स बाइक्स से होता है. इसके अलावा बाइक में डुअल चैनल एबीएस और 17 इंच के अलॉय व्हील भी प्रदान कराए गए हैं.

यह भी पढ़ें: Best Commuter Bikes: ये हैं देश की बेहतरीन कम्यूटर बाइक्स, तगड़े माइलेज के साथ कीमत बेहद कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट की जंग जेब पर भारी! जयपुर में लुब्रिकेंट्स के दाम 40% तक उछले, वाहनों की सर्विसिंग हुई महंगी
मिडिल ईस्ट की जंग जेब पर भारी! जयपुर में लुब्रिकेंट्स के दाम 40% तक उछले, वाहनों की सर्विसिंग हुई महंगी
EV मार्केट में टाटा मोटर्स नंबर-1! महिंद्रा और MG को पीछे छोड़ बनी ग्राहकों की पहली पसंद
EV मार्केट में टाटा मोटर्स नंबर-1! महिंद्रा और MG को पीछे छोड़ बनी ग्राहकों की पहली पसंद
BMW की नई iX3 से उठा पर्दा, 21 मिनट में होगी चार्ज, घर को भी देगी पावर सप्लाई
BMW की नई iX3 से उठा पर्दा, 21 मिनट में होगी चार्ज, घर को भी देगी पावर सप्लाई
EV टू-व्हीलर मार्केट में TVS का दबदबा, Ola Electric ने बनाई टॉप-5 में जगह, देखें पूरी लिस्ट
EV टू-व्हीलर मार्केट में TVS का दबदबा, Ola Electric ने बनाई टॉप-5 में जगह, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget