एक्सप्लोरर

Ather 450S: एथर 450एस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी में होगी थोड़ी देरी, कंपनी के सीआईओ ने बताया कारण

450S एथर का नया एंट्री-लेवल "450" सीरीज इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो लाइनअप में 450X 3kWh बैटरी और 450X w/4kWh बैटरी वेरिएंट के नीचे स्थित है. इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपये है.

Ather 450S Electric Scooter Delivery: एथर एनर्जी ने अपने किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर 450S के लॉन्च के समय कहा था कि उसके इस नए एंट्री-लेवल 450S की डिलीवरी अगस्त के आखिरी सप्ताह से शुरू हो जाएगी, लेकिन अब इसे सितंबर तक के लिए टाल दिया गया है. इस प्रक्रिया में, एथर एनर्जी ने 450S रोल-आउट के लिए एक समय निर्धारित किया है. अपने एक्स (ट्विटर) मीडिया अकाउंट पर एथर एनर्जी के सह-संस्थापक और सीईओ, तरुण मेहता ने कंपनी के होसुर प्लांट से बाहर निकलने के लिए तैयार प्रोडक्शन-स्पेक 450S की तस्वीरें शेयर कीं.

कंपनी ने क्या कहा 

पहले एथर एनर्जी के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी पहले अगस्त के अंत से शुरू होने वाली थी. हालांकि, अब इसे सितंबर तक के लिए टाल दिया गया है. देरी पर अधिक जोर देते हुए सीईओ का ट्वीट में लिखा था कि "आखिरकार 450S प्रोडक्शन लाइन अप से बाहर निकलने के लिए तैयार है." उन्होंने यह भी कहा कि नया एथर 450एस उनके "थ्रू-द-गेट रिव्यूज़" में अब तक पेश किए जाने वाले सबसे शार्प प्रोडक्ट्स में से एक है.

पावरट्रेन 

एथर 450S के मुख्य कॉन्फ़िगरेशन की बात करें तो इसमें एक नया 2.9KWh बैटरी पैक मिलता है, जो 115 किमी की रेंज देने में सक्षम है. इस बैटरी को 5.4kW इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है जो 22Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. एथर का दावा है कि नया 450S केवल 3.9 सेकंड में 0-40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है और इसे 0-80% तक चार्ज होने में 6 घंटे और 36 मिनट का समय लगता है. 450S को एथर के ग्रिड फास्ट चार्जर का उपयोग करके भी चार्ज किया जा सकता है. 

शानदार है फीचर्स 

450S और 450X दोनों स्कूटरों के साथ कई नए फीचर्स उपलब्ध हैं. जैसे दोनों में फ़ॉलसेफ सेफ्टी फीचर मिलता है, जिससे स्कूटर के गिरने की संभावना होने पर इंडिकेटर्स जलने लगते हैं और मोटर अपने आप ही बंद हो जाता है. इसमें एक इमरजेंसी स्टॉप साइन भी है जो अचानक ब्रेक लगाने के दौरान ब्रेक लाइट को ब्लिंक करता है, जिससे पीछे चल रहे वाहनों को तुरंत संकेत मिल जाता है. 

कीमत और मुकाबला

450S एथर का नया एंट्री-लेवल "450" सीरीज इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो लाइनअप में 450X 3kWh बैटरी और 450X w/4kWh बैटरी वेरिएंट के नीचे स्थित है. इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपये है. बाजार में इसका सीधा मुकाबला ओला एस1 एयर से होता है.

यह भी पढ़ें :- ऑल्टो से भी कम कीमत में घर ला सकते हैं ब्रेजा, जानिए क्या है तरीका 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vinfast VF3 से लेकर Renault Bridger तक, सबकॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में जल्द आ रही हैं नई कारें, देखें लिस्ट
Vinfast VF3 से लेकर Renault Bridger तक, सबकॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में जल्द आ रही हैं नई कारें, देखें लिस्ट
Mahindra XEV 9S का जलवा: MG और Tata को पीछे छोड़ बनी टॉप SUV, जानें कीमत
Mahindra XEV 9S का जलवा: MG और Tata को पीछे छोड़ बनी टॉप SUV, जानें कीमत
भारत में लॉन्च हुई Lexus ES 500e, पहली इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान के साथ हाइब्रिड की भी होगी एंट्री
भारत में लॉन्च हुई Lexus ES 500e, पहली इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान के साथ हाइब्रिड की भी होगी एंट्री
Maruti Baleno या Toyota Glanza: फीचर्स के मामले में कौन है ज्यादा दमदार? खरीदने से पहले जानें अंतर
Maruti Baleno या Toyota Glanza: फीचर्स के मामले में कौन है ज्यादा दमदार? खरीदने से पहले जानें अंतर

वीडियोज

Donald Trump के U-Turn ने दुनिया को चौंकाया | Iran Vs America Israel War
Iran-Israel War: Middle East में बारूद की बारिश ने बढ़ाया युद्ध का खतरा | World War3 | Drones Attack
Sansani: ट्रंप के लिए अमेरिका में नफरत बढ़ रही है? | Middle East
Owaisi करेंगे Humayun Kabir की पार्टी से गठबंधन? सियासत में हलचल | Breaking News
War Update: ईरान-इजरायल टकराव ने बढ़ाया दुनिया का खतरा | Iran Vs America Israel War | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ईरान पर हमला करेगा पाकिस्तान? सऊदी अरब ने शहबाज-मुनीर को याद दिलाई डिफेंस डील
क्या ईरान पर हमला करेगा पाकिस्तान? सऊदी अरब ने शहबाज-मुनीर को याद दिलाई डिफेंस डील
'निशांत के कंधों पर हो बिहार संभालने की जिम्मेदारी...', नीतीश कुमार के भाई ने CM पद के लिए की पैरवी
'निशांत के कंधों पर हो बिहार संभालने की जिम्मेदारी...', नीतीश कुमार के भाई ने CM पद के लिए की पैरवी
Oil Crisis: पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
Israel-US Iran War Live: कब तक चलेगा ईरान युद्ध? अमेरिकी वित्त सचिव बोले- हमारे पास पर्याप्त फंड
Live: कब तक चलेगा ईरान युद्ध? अमेरिकी वित्त सचिव बोले- हमारे पास पर्याप्त फंड
'पीड़ा बढ़ रही है…पीड़ित बढ़ रहे हैं...', मंत्री संजय निषाद मंच पर रोए तो बोले अखिलेश यादव
'पीड़ा बढ़ रही है…पीड़ित बढ़ रहे हैं...', मंत्री संजय निषाद मंच पर रोए तो बोले अखिलेश यादव
इन जरूरतों के लिए नहीं निकाल सकते PF का पैसा, जान लीजिए नियम
इन जरूरतों के लिए नहीं निकाल सकते PF का पैसा, जान लीजिए नियम
Embed widget