एक्सप्लोरर

Audi Q3 Sportback: ऑडी ने शुरू की अपनी Q3 स्पोर्टबैक कार की बुकिंग, जल्द होगी लॉन्च 

इस कार का मुकाबला BMW X1 से होगा, जिसमें एक 1.5L और एक 2.0L के इंजन का विकल्प मिलता है, जिसमें डीजल और पेट्रोल दोनों ही इंजन शामिल हैं. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 45.90 लाख रुपये से शुरू होती है.

Audi Q3 Sportback Booking: लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी ऑडी ने भारत में अपनी आने वाली कार 2023 ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक के लिए ऑफिशियल बुकिंग को शुरू कर दिया है, जिसके लिए ग्राहकों को 2 लाख रुपये की टोकन मनी जमा करनी होगी. हालांकि अभी इस कार के लॉन्चिंग की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन जल्द ही इसकी बिक्री शुरू होने संभावना है. नई क्यू3 स्पोर्टबैक की कीमत रेगुलर क्यू3 एसयूवी से थोड़ी अधिक होगी, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 44.90 लाख रुपये से 50.40 लाख रुपये के बीच है. इस कार का भारतीय बाजार में BMW X1, Mercedes-Benz GLA और Volvo XC40 जैसी कारों से मुकाबला होगा. 

कैसा होगा इंजन?

इस कूप एसयूवी के ग्लोबल वैरिएंट में कई पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. हालांकि भारत में यह उसी 2.0L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आएगी जो रेगुलर Q3 मॉडल में मिलता है. यह TFSI यूनिट 188bhp की पीक पावर और 320Nm का टार्क जेनरेट करता है. Q3 स्पोर्टबैक में 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा, जो ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ लैस होगी. 

कैसा होगा लुक?

नई 2023 ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक में पांच अलग-अलग का ऑप्शन मिलेगा, जिसमें क्रोनोस ग्रे, नवरारा ब्लू, माइथोस ब्लैक, ग्लेशियर व्हाइट और टर्बो ब्लू शामिल होगें. साथ ही इसके इंटिरियर में पर्ल बेज और ओकापी ब्राउन जैसे कलर ऑप्शंस मिलेंगे. इस कूप एसयूवी का डिजाइन और स्टाइल इसके रेगुलर मॉडल के समान होगा. हालाँकि, इसमें हनीकॉम्ब पैटर्न फ्रंट ग्रिल, स्लोपिंग रूफलाइन, नए अलॉय व्हील्स और ब्लैक-आउट एलिमेंट्स जैसे कुछ स्पोर्टियर डिज़ाइन बिट्स देखने को मिलेंगे.  

कैसे होंगे फीचर्स?

ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक में अधिकतर इंटीरियर लेआउट और फीचर्स रेगुलर क्यू3 एसयूवी जैसे ही होंगे. इसमें डार्क MMI नेविगेशन के साथ 8.9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्टफोन इंटरफेस, ऑडी साउंड सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर का डिस्प्ले, ऑडी पावर्ड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जिंग, ड्यूल जोन एसी, कनेक्टेड कार टेक और एंबियंट लाइटिंग जैसे फीचर्स देखने को को मिलेंगे. 

बीएमडब्ल्यू एक्स 1 से होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स 1 से होगा, जिसमें एक 1.5L और एक 2.0L के इंजन का विकल्प मिलता है, जिसमें डीजल और पेट्रोल दोनों ही इंजन शामिल हैं. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 45.90 लाख रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें :- ये हैं भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली 3 एसयूवी और हैचबैक कारें, देखिए पूरी लिस्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Range Rover से लेकर Lamborghini Urus तक, इन लग्जरी कारों में घूमती हैं अनन्या बिड़ला
Range Rover से लेकर Lamborghini Urus तक, इन लग्जरी कारों में घूमती हैं अनन्या बिड़ला
इन गाड़ियों को 5 साल बाद भी बेचेंगे तो मिलेगी शानदार रीसेल वैल्यू, जानिए किन कारों के नाम शामिल?
इन गाड़ियों को 5 साल बाद भी बेचेंगे तो मिलेगी शानदार रीसेल वैल्यू, जानिए कौन-से नाम शामिल
Car Mileage Tips: गाड़ी का माइलेज बढ़ाना है तो इन चीजों का रखना होगा ध्यान, ऐसे बचेंगे पैसे
गाड़ी का माइलेज बढ़ाना है तो इन चीजों का रखना होगा ध्यान, ऐसे बचेंगे पैसे
435 KM रेंज के साथ प्रीमियम इंटीरियर, Kia की नई सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, जानें कीमत
435 KM रेंज के साथ प्रीमियम इंटीरियर, Kia की नई सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, जानें कीमत

वीडियोज

फिल्म 'धुरंधर 2' पर संकट के बादल, गुरबानी के गलत इस्तेमाल पर मचा घमासान!
Dhurandhar: The Revenge | Danish Iqbal Interview, बड़े साहब से दाऊद तक, सब पर खुलासा!
Dhurandhar: The Revenge | Danish Pandor AKA Uzair Baloch Negative PR से लेकर फिल्म की सफलता तक
खार्ग द्वीप बना नया रणक्षेत्र...ईरान ने तैनात की मिसाइलें!
अब EV पर मिलेगा बड़ा फायदा! नई EV Policy में ₹1 लाख तक सब्सिडी | Auto Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
आर माधवन ऐसे बने थे 'धुरंधर 2' में 'अजय सान्याल', मेकअप आर्टिस्ट ने फोटोज में दिखाया ट्रांसफॉर्मेशन
आर माधवन ऐसे बने थे 'धुरंधर 2' में 'अजय सान्याल', मेकअप आर्टिस्ट ने फोटोज में दिखाया ट्रांसफॉर्मेशन
कौन हैं RCB के नए चेयरमैन आर्यमान बिरला? IPL ऑक्शन में लग चुकी है बंपर बोली
कौन हैं RCB के नए चेयरमैन आर्यमान बिरला? IPL ऑक्शन में लग चुकी है बंपर बोली
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
BJP ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, 19 नामों का ऐलान
BJP ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, 19 नामों का ऐलान
Army Recruitment New Rule:सेना भर्ती में नया नियम लागू,ग्रेजुएट जवानों को मिली बड़ी राहत;जल्द बनेंगे अफसर
सेना भर्ती में नया नियम लागू,ग्रेजुएट जवानों को मिली बड़ी राहत;जल्द बनेंगे अफसर
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget