एक्सप्लोरर

बजट है कम तो खरीदें 3 लाख में शानदार कार, मिलेगा 25 किमी. तक का माइलेज

अगर आपका बजट 3 लाख रुपए का है और आप एक शानदार कार खरीदना चाहते हैं तो मार्केट में ये 3 बेस्ट ऑप्शन्स हैं. शानदार फीचर्स के साथ इन कार में आपको 25 किलोमीटर तक का माइलेज भी मिलेगा.

बढ़ती महंगाई में कार खरीदना आसान नहीं है. भारत में मिडिल क्लास के लोग कार खरीदते वक्त कार के लुक से ज्यादा माइलेज पर ध्यान देते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सालों की अपनी मेहनत की कमाई को लोग वाहन खरीदने में लगा देते हैं. ऐसे में अगर आपका बजट कम है और आप अच्छे माइलेज वाली कार खरीदना चाहते हैं तो मार्केट में कई शानदार ऑप्शन आपको मिल जाएंगे. आप मारुति की दो दशक पुराने मॉडल मारुति ऑल्टो, डैट्सन रेडी-गो और क्विड जैसी शानदार कार खरीद सकते हैं. इन कारों की खास बात है इनका शानदार माइलेज. 3 लाख से कम कीमत पर मिलने वाली ये कार आपको 25 किलोमीटर तक का माइलेज दे सकती हैं. आइये जानते हैं इनके फीचर्स के बारे में.

Maruti Alto- मारुति की पुरानी और शानदार छोटी कारों में ऑल्टो का नाम आता है. हाल में ऑल्टो को 20 साल पूरे हुए हैं. 3 लाख रुपये से कम कीमत में मिलने वाली ये सबसे ज्यादा पॉप्युलर कार है. इस कार की शुरुआती कीमत 2.89 लाख रुपये है. 2021 में इसका नया मॉडल भी पेश किया जाएगा. आपको बता दें ऑल्टो करीब 22.5 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे देती है. आल्टो में 796cc का इंजन दिया गया है. EBD के साथ ABS, ड्राइवर साइड एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. आपको 6 कलर ऑप्शन में ये कार मिलेगी.

Datsun Redi-Go- डैटसन रेडी-गो 3 लाख के बजट में आने वाली अच्छी कार है. इस कार की शुरुआती कीमत 2.80 लाख रुपये है. डैटसन में आपको 0.8-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 54 PS का पावर जेनरेट करने में सक्षम है रेडी-गो माइलेज के मामले में शानदार कार है. ये कार आपको 22.7 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है. EBD के साथ ABS, ड्राइवर साइड एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड वॉर्निंग सिस्टम   फीचर्स दिए गए हैं.

Renault Kwid- 3 लाख से कम कीमत में रेनॉ क्विड भी दमदार ऑप्शन है. इस कार की शुरुआती कीमत 2.83 लाख रुपये है. नई क्विड में आपको पहले से ज्यादा स्टाइलिश फीचर्स मिलेंगे. नई क्विड में 799cc का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है. नई क्विड में सभी वेरियंट में ड्राइवर साइड एयरबैग, EBD के साथ ABS, स्पीड अलर्ट सिस्टम, सीटबेल्ट रिमाइंडर और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Punch EV या MG Comet, कम बजट में कौन-सी इलेक्ट्रिक कार खरीदना रहेगा बेहतर? यहां जानें डिटेल्स
Tata Punch EV या MG Comet, कम बजट में कौन-सी इलेक्ट्रिक कार खरीदना रहेगा बेहतर?
BAAS प्लान के साथ सस्ती हुई Ultraviolette X-47, जानिए क्या अब खरीदना सही रहेगा?
BAAS प्लान के साथ सस्ती हुई Ultraviolette X-47, जानिए क्या अब खरीदना सही रहेगा?
अगर 50 हजार डाउन पेमेंट पर Maruti Ertiga खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? इन गाड़ियों को देती है टक्कर
अगर 50 हजार डाउन पेमेंट पर Maruti Ertiga खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? ये गाड़ियां राइवल्स
भारत में Tesla की बड़ी एंट्री! लुधियाना में खुला पहला स्टोर, Model Y की फास्ट चार्जिंग ने किया हैरान
भारत में Tesla की बड़ी एंट्री! यहां खुला पहला स्टोर, फास्ट चार्जिंग ने किया हैरान

वीडियोज

Iran US-Israel War: Midnight Attack! ईरान ने दागीं 5 बैलिस्टिक मिसाइलें | War Latest Update
US Israel Iran War: इजरायल में बजे हमले वाले सायरन, मची अफरा-तफरी | Breaking | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान की राजधानी में भीषण बमबारी | War Update
Lebanon में युद्ध की आग, दुनिया की नजरें टिकीं | Iran-Israel War | America | Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में बारूदी गंध..भीषण हुई जंग | Khamenei Death | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका के THAAD डिफेंस सिस्टम की बजी बैंड! ईरान की मिसाइलों ने किया तबाह, खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन
अमेरिका के THAAD डिफेंस सिस्टम की बजी बैंड! ईरान की मिसाइलों ने किया तबाह, खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
Dhurandhar 2 Trailer Celebs Review: 'धुरंधर 2' के ट्रेलर से इम्प्रेस हुए बॉलीवुड सेलेब्स, आलिया भट्ट से ऋतिक रोशन तक ने कर डाली तारीफ
'धुरंधर 2' के ट्रेलर से इम्प्रेस हुए बॉलीवुड सेलेब्स, आलिया से ऋतिक तक ने तारीफ में की पोस्ट
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले मिचेल सेंटनर ने दी बड़ी धमकी, अहमदाबाद में फिर टूटेगा 140 करोड़ भारतीयों का दिल?
फाइनल से पहले सेंटनर ने दी बड़ी धमकी, अहमदाबाद में फिर टूटेगा 140 करोड़ भारतीयों का दिल?
कौन है ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला पाकिस्तानी आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान से निकला कनेक्शन, जानें सब कुछ
कौन है ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला पाकिस्तानी आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान से निकला कनेक्शन, जानें सब कुछ
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जान लें अपने अधिकार? हर भारतीय महिला के लिए हैं जरूरी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जान लें अपने अधिकार? हर भारतीय महिला के लिए हैं जरूरी
Embed widget