एक्सप्लोरर

बारिश के मौसम में बाइक चलाना नहीं है कोई खेल, जान जाने का भी है खतरा

Bike Riding Tips in Rainy Season: मॉनसून में मोटरसाइकिल चलाना काफी खतरनाक साबित हो सकता है. इसके लिए बाइक के पार्ट्स का सही तरीके से काम करना जरूरी है. साथ ही राइडिंग के वक्त सावधानी भी रखनी चाहिए.

Bike Riding Tips in Monsoon: देश के लगभग सभी राज्यों में मॉनसून दस्तक दे चुका है. कई जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है. वहीं इस मौसम में बाइक राइडर्स को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. अगर आप इस बारिश के मौसम में बाइक चलाने के लिए जा रहे हैं, तो आप कई तरह की सावधानी बरतने की जरूरत है.

बाइक को खुली जगह पर न करें पार्क

बारिश के मौसम में इस बात का खास ख्याल रखें कि गाड़ी को खुली जगह में न खड़ा किया जाए. इससे गाड़ी को बारिश में भीगने से बचाया जा सकता है. बाइक पर पानी के न गिरने से वाहन को जंग लगने से बचाया जा सकता है. इसके साथ ही इंजन, पैडल्स और लीवर को भी हर सुबह कुछ समय के लिए चालू करके देखें. इससे इंजन गर्म और अच्छी स्थिति में बना रहेगा.

टायर और ब्रेक पैड्स की करें जांच

बाइक में लगे टायर दो पहिया वाहन के सबसे जरूरी हिस्से के रूप में है. इसलिए इस मौसम में बाइक बाहर निकालने से पहले उसके पहियों की जांच जरूर कर लें. गाड़ी को फिसलने से बचाने के लिए ब्रेक्स का भी अच्छी स्थिति में होना जरूरी है. इसके लिए ब्रेक पैड्स की जांच करें. अगर ये ठीक स्थिति में नहीं है, तो इन्हें तुरंत ही बदलवा लें. टायर या ब्रेक्स किसी भी पार्ट के खराब होने की स्थिति में बड़ा सड़क हादसा हो सकता है.

बाइक में लगी चेन को रखें साफ

मोटरसाइकिल में लगी चेन में सबसे जल्दी जंग लगने की आशंका रहती है. बारिश के मौसम में इस पर धूल-मिट्टी भी जमा हो जाती है. इसके लिए चेन को रोजाना साफ करना चाहिए, जिससे बाइक को आसानी से चलाया जा सके.

एयर फिल्टर की भी करें जांच

मॉनसून में ज्यादा नमी होने से बाइक में लगा पुराना एयर फिल्टर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता. इस नमी की वजह से फिल्टर बंद तक हो सकता है, जिसके चलते इंजन में हवा का आना-जाना बंद हो सकता है. इसके लिए समय-समय पर एयर फिल्टर को चेक करते रहना चाहिए और अगर जरूरत पड़े, तो इसे बदलवा भी लेना चाहिए.

बेहतर हेलमेट का करें इस्तेमाल

बाइक राइडिंग के वक्त हेलमेट लगाना बहुत जरूरी है. लेकिन बारिश के मौसम में डार्क विजन या टिंटेड ग्लास के हेलमेट का इस्तेमाल करने से बचें. इस मौसम में अक्सर ही बादल छाए रहते हैं, जिससे विजिबिलिटी कम हो जाती है. ऐसे में क्लीयर ग्लास वाले हेलमेट का प्रयोग करना जरूरी है.

ये भी पढ़ें

Mercedes-Benz Electric Cars: मर्सिडीज-बेंज की ईवी के घटेंगे दाम? लग्जरी ऑटोमेकर ने सेट किया नया टारगेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Affordable 7-Seater Cars: कम बजट में बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट हैं ये 7-सीटर कारें, जानें फीचर्स और कीमत
Affordable 7-Seater Cars: कम बजट में बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट हैं ये 7-सीटर कारें, जानें फीचर्स और कीमत
VIDA VX2 Plus KKR Edition: VIDA का KKR स्पेशल स्कूटर लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास
VIDA VX2 Plus KKR Edition: VIDA का KKR स्पेशल स्कूटर लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास
Renault Duster vs Tata Sierra vs Skoda Kushaq: किस SUV का माइलेज है सबसे ज्यादा? जानें पूरी डिटेल
Renault Duster vs Tata Sierra vs Skoda Kushaq: किस SUV का माइलेज है सबसे ज्यादा? जानें पूरी डिटेल
Volkswagen Defense News: ऑटो से डिफेंस तक: फॉक्सवैगन इजरायल के लिए तैयार करेगी हाईटेक ‘मिसाइल
Volkswagen Defense News: ऑटो से डिफेंस तक: फॉक्सवैगन इजरायल के लिए तैयार करेगी हाईटेक ‘मिसाइल

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget