एक्सप्लोरर

Bike Tips: मोटरसाइकिल स्टार्ट न हो तो क्या करें? ये टिप्स आएंगी आपके बहुत काम

Fix Bike Ignition Problem: अगर आपकी मोटरसाइकिल स्टार्ट होने में दिक्कत करती है, तो यह टिप्स आपके बहुत काम आने वाले हैं.

How To Fix Bike Ignition Problem: अगर आप मोटरसाइकिल चलाते हैं तो कभी न कभी आपके साथ भी ऐसा जरूर हुआ होगा कि आपकी मोटरसाइकिल ने स्टार्ट होने में दिक्कत की होगी. कई बार किक मारने और सेल्फ मारने पर भी स्टार्ट नहीं हुई होगी. ऐसा अक्सर तब होता है जब वाहन को लंबे वक्त से स्टार्ट न किया गया हो या फिर उसमें अचानक से कोई कमी आ गई हो. यह एक ऐसी परेशानी है, जो कभी भी आपके सामने आ सकती है. तो अब सवाल है कि आखिर ऐसी स्थिति में क्या किया जाए? इसे फिक्स करने के लिए हम आपको कुछ टिप्स बता रहें, आगे पढ़िए.

पेट्रोल चेक करें
सबसे पहले तो ऐसी स्थिति में आप पेट्रोल चेक करें कि कहीं पेट्रोल ही तो खत्म नहीं हो गया है. ऐसा करने पर अगर आपको लगता है कि पेट्रोल है तो फिर चेक करें कि कहीं आपकी मोटरसाइकिल को रिजर्व मोड में लगाने की जरूरत तो नहीं है. क्योंकि, पेट्रोल कम होने पर रिजर्व मोड में लगाने की जरूरत होती है और ऐसा न करने पर बाइक स्टार्ट नहीं होती है.

स्पार्क प्लग साफ करें, सॉकेट/वायर को भी चेक करें
स्पार्क प्लग पर कार्बन जम जाने के कारण कभी-कभी मोटरसाइकिल स्टार्ट नहीं होती है क्योंकि, इंजन को स्टार्ट होने के लिए पर्याप्त स्पार्क नहीं मिल पाता है. ऐसे में स्पार्क प्लग को साफ करके फिर से सही से लगाएं. इसके अलावा कई बार स्पार्क प्लग सॉकेट और उसका वायर थोड़ा लूज हो जाता है, जिसके कारण भी वाहन के स्टार्ट होने में परेशानी होती है. उसे भी चेक कर लें.

एग्जॉस्ट वाल्व/एयर पाइप चेक करें
एग्जॉस्ट वाल्व और एयर पाइप चोक हो जाने के कारण भी मोटरसाइकिल या आपकी स्कूटी स्टार्ट नहीं होती है. ऐसे में आपको एग्जॉस्ट वाल्व को अच्छे से साफ करना होगा. एयर पाइप में अगर कचरा फंसा हो, तो उसे भी हटाना होगा. यहां ध्यान रखना होगा कि इनमें पानी नहीं जाना चाहिए.

बाइक की बैटरी चेक करें 
बाइक की बैटरी के कमजोर होने पर भी वाहन के स्टार्ट होने में दिक्कत आती है. दरअसल, सेल्फ स्टार्ट मोटरसाइकिलों में बैटरी में बैटरी का बहुत अहम रोल होता है. अगर बैटरी सही से करंट जनरेट सप्लाई नहीं करेगी तो सेल्फ काम नहीं कर पाएगा और मोटरसाइकिलों स्टार्ट नहीं होगी. ऐसा ही स्कूटी में भी होता है.

मोटरसाइकिल को धक्का लगाकर स्टार्ट करें
अगर इन सब तरीकों से भी मोटरसाइकिल स्टार्ट नहीं हो रही है, तो आपके पास धक्का लगाकर स्टार्ट करने का विकल्प रहता है. इसमें आपको पहले गियर में क्लिच दबाकर मोटरसाइकिल को धक्का लगाना होता है और फिर झटके से क्लिच छोड़कर फिर से उसे दबाना होता है. हालांकि, स्कूटी में आपके पास यह विकल्प नहीं होता है.

यह भी पढ़ें-
Petrol-Diesel Car Into Electric Cars: पेट्रोल-डीजल कार को इलेक्ट्रिक कार में कैसे बदलवाएं? इतना आएगा खर्च
Automatic Car: नई ऑटोमैटिक कार लेनी है तो ये हैं आपके पास ऑप्शन, कीमत मात्र 4.96 लाख रुपये से शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
शंकराचार्य की अर्जी पर फैसला सुरक्षित, गिरफ्तारी पर रोक, पुलिस को पूछताछ की छूट
शंकराचार्य की अर्जी पर फैसला सुरक्षित, गिरफ्तारी पर रोक, पुलिस को पूछताछ की छूट
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Rinku Singh Father Death: 'ओम शांति...', रिंकू सिंह के पिता के निधन पर भावुक हुए विराट कोहली, देखें रिएक्शन 
'ओम शांति...', रिंकू सिंह के पिता के निधन पर भावुक हुए विराट कोहली

वीडियोज

John Mearsheimer Full Interview : 'AI लीडर बनने से पहले उसे समझना बहुत जरूरी' । Shashi Tharoor
Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ? | ABP NEWS
Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ?
Vayu Shakti 2026: सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति Murmu
AIMIM विधायक Akbaruddin Owaisi का हमला, 'तेलंगाना में कांग्रेस की हुकूमत भी यूपी जैसी' | UP Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
शंकराचार्य की अर्जी पर फैसला सुरक्षित, गिरफ्तारी पर रोक, पुलिस को पूछताछ की छूट
शंकराचार्य की अर्जी पर फैसला सुरक्षित, गिरफ्तारी पर रोक, पुलिस को पूछताछ की छूट
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Rinku Singh Father Death: 'ओम शांति...', रिंकू सिंह के पिता के निधन पर भावुक हुए विराट कोहली, देखें रिएक्शन 
'ओम शांति...', रिंकू सिंह के पिता के निधन पर भावुक हुए विराट कोहली
मांग में सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ा, शादी के बाद पति विजय का हाथ थामे दिखीं रश्मिका मंदाना
मांग में सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ा, शादी के बाद पति विजय का हाथ थामे दिखीं रश्मिका मंदाना
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में बनाना है करियर, ये रहे कोर्स और जानें कितनी मिलती है सैलरी
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में बनाना है करियर, ये रहे कोर्स और जानें कितनी मिलती है सैलरी
केजरीवाल के आंसुओं को देख इमोशनल हो गए सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- पूरा देश जानता है...
केजरीवाल के आंसुओं को देख इमोशनल हो गए सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- पूरा देश जानता है...
Embed widget