Ola Electric Scooters Delivery In India: ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) अपने स्कूटरों की डिलिवरी नेटवर्क को बेंगलुरु और चेन्नई से बाहर के शहरों में भी बढ़ाने के लिए तैयार है. कंपनी ने ऐलान किया है कि वह अपने S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की अगले हफ्ते से मुंबई, पुणे, अहमदाबाद और विशाखापत्तनम जैसे अन्य शहरों में भी डिलीवरी उपलब्ध कराएगी.

ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ और सह-संस्थापक भाविश अग्रवाल ने यह जानकारी दी. उन्होंने गुरुवार को कहा, "सबसे लोकप्रिय सवाल का जवाब दे रहा हूं- हां, डिलीवरी जारी है. अपने ओला स्कूटरों के साथ ग्राहकों को खुश देखना अद्भुत है. पिछले हफ्ते से बैंगलोर और चेन्नई में हो रही है और इस सप्ताह तथा अगले हफ्ते से वाइजाग, पुणे, अहमदाबाद, मुंबई और कई शहरों में होगी."

OLA Electric S1 की कीमत और खासियतOLA S1 एक बार फुल चार्ज होने के बाद 121 किलोमीटर की ड्राइव रेंज ऑफर करता है. इसमें 2.98 KWh की बैटरी है, इसकी टॉप स्पीड 90 km प्रति घंटा है, यह 3.6 सेकेंड में 40km की रफ्तार हासिल कर सकता है. इसकी कीमत 85 हजार से 1 लाख रुपये तक जाती है.

OLA Electric S1 Pro की कीमत और खासियतOLA Electric S1 Pro की कीमत 1.10 लाख से 1.30 लाख रुपये तक जाती है. यह एक बार फुल चार्ज होने के बाद 181 किलोमीटर की ड्राइव रेंज ऑफर करता है. इसकी टॉप स्पीड 115 km प्रति घंटा है. यह 3 सेकेंड में 40 km की सफ्तार हासिल कर सकता है.

बाजार में मौजूद हैं कई और इलेक्ट्रिक स्कूटर्सHero Electric NYX HX: हीरो इलेक्ट्रिक NYX HX डुअल बैटरी के साथ आता है. इसकी टॉप स्पीड 42 किलोमीटर प्रति घंटा है. इसमें 600 वॉट की मोटर दी गई है.  एक बार बैटरी चार्ज होने में 4-5 घंटे का समय लगता है. इसमें 51.2 वोल्ट का 30AH का बैटरी पैक दिया गया है. इसकी दिल्ली में कीमत 67,540 रुपये है.

Ather 450X: 116 किलोमीटर की रेंज के साथ अथर 450 एक्स की कीमत 1.32 लाख रुपये एक्स शोरूम है. एथर 450 एक्स 80 किमी/घंटा की टॉप स्पीड से चल सकता है. यह केवल 3.3 सेकंड में 40 किमी/घंटा की स्पीड तक पहुंचने में सक्षम है, स्कूटर में 2.61kWh की बैटरी है. एथर का दावा है कि 3 घंटे 35 मिनट में 450एक्स को 80 फीसदी चार्ज किया जा सकता है.

EeVe Soul: EeVe India ने Soul EV लॉन्च किया है. यह ई-स्कूटर को 0 से 100 फीसदी तक फुल चार्ज होने में मात्र 3-4 घंटे का समय लेता है. EeVe इंडिया का कहना है कि सोल इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है और यह एक बार चार्ज करने पर 120 किमी तक चल सकता है. हालांकि, इसकी डिलीवरी अभी शुरू नहीं हुई है.


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI