एक्सप्लोरर

Car Driving Capacity: बिना रुके कितनी देर तक चल सकती है आपकी कार? इतने समय बाद तोड़ देगी दम

Long Drive Car Capacity: लंबी दूरी यात्रा के वक्त लगातार गाड़ी चलाने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कई घंटों तक लगातार गाड़ी चलाने से गाड़ी गर्म हो जाती है और टायर तक फट सकता है.

Long Drive: लोगों को लंबी दूरी की यात्रा करना पसंद होता है. लेकिन लॉन्ग ड्राइव पर निकलने से पहले लोगों को ये ध्यान रखना जरूरी है कि उनकी कार लगातार चलाने पर कितने किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगी. उनकी कार की फ्यूल कैपिसिटी क्या है. इसके साथ ही कितने समय तक किसी कार को लगातार चलाया जा सकता है, क्योंकि किसी भी कार को कई तरह की मुसीबतों में गाड़ी में बैठे लोग फंस सकते हैं.

लॉन्ग ड्राइव पर रखें इन बातों का ध्यान

अधिकर कार निर्माता कंपनियां ये दावा करती हैं कि आप उनकी कार को कितनी भी लंबी दूरी तक चला सकते हैं. लेकिन अगर आपने ब्रांड न्यू कार खरीदी है, तो वो कार कई घंटों तक बिना किसी दिक्कत के चल सकेगी. लेकिन वहीं अगर आपकी कार पुरानी है, तो जाहिर-सी बात है कि कार के पुराने होने से गाड़ी में कुछ खराबी देखने को मिल सकती है, जिसकी वजह से उस गाड़ी को ज्यादा लंबे समय तक नहीं चलाया जा सकता.

कार के कूलेंट और इंजन ऑयल का रखें ध्यान

अगर आपकी कार पुरानी है और आप लॉन्ग ड्राइव पर निकले हैं, तो ड्राइव पर निकलने से पहले कार के कूलेंट की जांच कर लें कि वो ठीक से काम कर रहा है या नहीं, क्योंकि कूलेंट में खराबी होने से कार का इंजन गर्म हो सकता है. इसके साथ ही कार में इंजन ऑयल कितनी मात्रा में है, ये चेक करना भी जरूरी है. 

इसके अलावा पुरानी गाड़ी के टायर कमजोर हो सकते हैं. इसके लिए आपको गाड़ी के टायर की क्षमता का पता होना जरूरी है, क्योंकि लगातार गाड़ी चलाने से कार का टायर गर्म होकर फट भी सकता है और जिसकी वजह से कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है.

बिना रुके कितनी देर तक चलाएं कार?

लॉन्ग ड्राइव के वक्त अगर एक ब्रेक टाइम की बात करें, तो लगभग 3 घंटे गाड़ी चलाने के बाद ड्राइवर को करीब 20 से 30 मिनट का ब्रेक लेना चाहिए और गाड़ी को भी ब्रेक देना चाहिए. इससे इस समय में ड्राइवर को तो आराम मिलेगा ही, साथ ही गाड़ी के सभी पार्ट्स को भी आराम मिल सकेगा. 

इसके पीछे की वजह है कि लगातार गाड़ी चलाने से आंखों पर असर पड़ता है और आंखें थकने लगती हैं. करीब 20 से 30 मिनट का ब्रेक लेने से ड्राइवर की सुस्ती भी खत्म हो जाएगी और गाड़ी भी जो चलते-चलते गर्म हुई थी, ठंडी हो जाएगी. वहीं इन तीन घंटों के दौरान ड्राइवर अपने अनुसार और यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क पर दी गई स्पीड लिमिट के साथ दूरी तय कर सकता है.

ये भी पढ़ें

वीकेंड हो या लॉन्ग ट्रिप; ये बिग साइज पिकअप ट्रक कार बना देंगी आपका सफर यादगार!

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टॉप 5 बेस्ट-सेलिंग कारों की लिस्ट में Tata Punch की एंट्री, चौथे और पांचवें नंबर पर कौन?
टॉप 5 बेस्ट-सेलिंग कारों की लिस्ट में Tata Punch की एंट्री, चौथे और पांचवें नंबर पर कौन?
क्या 50 हजार सैलरी होने पर आप खरीद सकते हैं Mahindra Scorpio N? जानिए पूरा हिसाब
क्या 50 हजार सैलरी होने पर आप खरीद सकते हैं Mahindra Scorpio N? जानिए पूरा हिसाब
नए लुक और दमदार डिजाइन के साथ पेश हुई Yamaha XSR155, हंटर 350 को देगी टक्कर, जानें फीचर्स
नए लुक और दमदार डिजाइन के साथ पेश हुई Yamaha XSR155, हंटर 350 को देगी टक्कर, जानें फीचर्स
Hero Splendor या Bajaj Platina, एक लीटर पेट्रोल में कौन-सी बाइक देगी ज्यादा माइलेज? जानिए डिटेल्स
Hero Splendor या Bajaj Platina, एक लीटर पेट्रोल में कौन-सी बाइक देगी ज्यादा माइलेज?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
US Israel Iran Strike: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया तोहफा
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
दुबई के होटल में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी महिला, तभी गिरी मिसाइल और हो गया धुआं-धुआं; देखें वीडियो
दुबई के होटल में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी महिला, तभी गिरी मिसाइल और हो गया धुआं-धुआं; देखें वीडियो
मिडिल ईस्ट में कितने हैं CBSE के कितने स्कूल, वहां कैसे होती है पढ़ाई?
मिडिल ईस्ट में कितने हैं CBSE के कितने स्कूल, वहां कैसे होती है पढ़ाई?
Embed widget