एक्सप्लोरर

Car Mileage Tips: अब नहीं होगी महंगे पेट्रोल की टेंशन, इन टिप्स को अपनाकर बढ़ा सकते हैं अपनी कार का माइलेज

क्या आप भी अपनी कार के माइलेज से परेशान हैं? अगर हां, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर अपनी कार के माइलेज को बढ़ा सकते हैं.

How to Increase Car Mileage: अक्सर बहुत से लोग अपनी कार के कम माइलेज से परेशान देखने को मिल जाते हैं, क्योंकि कार कंपनी, जितना अपनी गाड़ी के लिए माइलेज क्लेम करती है, आमतौर पर असल में गाड़ी उतना माइलेज नहीं देती है. लेकिन गाड़ी से कम माइलेज मिलने के पीछे भी हमारी ही कई गलतियां होती हैं, जिन्हें हम नजरंदाज कर देते हैं. ऐसे में यदि आप भी अपनी गाड़ी के कम माइलेज से परेशान हैं और उसे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको यहां बताए जा रहे कुछ आसान टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए. 

टायर प्रेशर रखें मेंटेंन

गाड़ी के टायर प्रेशर को हमेशा कार के यूजर मैनुअल के अनुसार ही मेंटेन रखना चाहिए. टायर में हवा के कम या बहुत अधिक होने से माइलेज पर प्रभाव पड़ता है. क्योंकि इससे इंजन पर अधिक दबाव पड़ने लगता है और इससे माइलेज कम हो जाता है. ध्यान रखें कि गाड़ी के सभी टायर प्रेशर एक समान होना चाहिए. 

एक साथ करें अधिक काम

जब भी अपने रोजमर्रा के कामों के लिए और छोटी दूरी के लिए गाड़ी लेकर निकलें, तो कोशिश करें कि एक बार में अपने अधिक से अधिक काम को निबटा लें, इससे आपका टाइम और फ्यूल दोनों बचेगा. 

न खोलें खिड़कियां

कार की खिड़की खुली होने से भी माइलेज पर असर पड़ता है, क्योंकि खिड़की से आने वाली हवा कार को पीछे की ओर धकेलती है, जिससे इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ता है और फ्यूल की अधिक खपत होती है. 

गियर और स्पीड का कॉम्बीनेशन रखें सही

ड्राइविंग के दौरान गाड़ी के गियर और स्पीड का कॉम्बीनेशन बैलेंस रखें. पहले या दूसरे गियर में तेज स्पीड में गाड़ी चलाना या हाई गियर पर कम स्पीड में गाड़ी चलाने से माइलेज पर बुरा असर पड़ता है. 

न रखें ज्यादा वजन

कार में कंपनी के सुझाए गए रिकमंडेड लोड से ज्यादा वजन रखने पर भी इंजन को काम करना पड़ता है, जिससे फ्यूल की खपत बढ़ जाती है. इसलिए गाड़ी में क्षमता से अधिक वजन न रखें या ज्यादा पैसेंजर न बैठाएं. 

बेवजह न रखें इंजन को स्टार्ट

खड़ी गाड़ी को अधिक समय तक स्टार्ट रखने या लगातार एसी चलाने से भी गाड़ी का माइलेज बहुत तेजी से कम हो जाता है. खड़ी हुई स्टार्ट गाड़ी में चलती गाड़ी से अधिक फ्यूल खर्च हो जाता है. 

समय पर कराएं सर्विसिंग

कार के ऑयल और फिल्टर को समय समय साफ और चेंज करवाते रहना चाहिए. साथ ही साल में कम से कम दो एक गाड़ी की पूरी सर्विसिंग जरूर करा लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें :- एलिवेट होगा होंडा की नई मिड साइज एसयूवी का नाम, जून में होगी पेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Brezza से लेकर Exter Facelift तक, SUV सेगमेंट में आने वाली हैं कई दमदार गाड़ियां, देखें लिस्ट
Brezza से लेकर Exter Facelift तक, SUV सेगमेंट में आने वाली हैं कई दमदार गाड़ियां, देखें लिस्ट
Creta और Seltos को टक्कर देने जल्द आ रही Nissan Tekton, जानें कब तक होगी लॉन्च
Creta और Seltos को टक्कर देने जल्द आ रही Nissan Tekton, जानें कब तक होगी लॉन्च
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Mahindra Vision S Dark Edition से जल्द उठेगा पर्दा! ब्लैक लुक में आएगी बेबी-स्कॉर्पियो
Mahindra Vision S Dark Edition से जल्द उठेगा पर्दा! ब्लैक लुक में आएगी बेबी-स्कॉर्पियो

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
नीतीश कुमार दिल्ली में रहकर भी 'कंट्रोल' करेंगे बिहार? BJP के सामने रख दी ये बड़ी शर्त!
नीतीश कुमार दिल्ली में रहकर भी 'कंट्रोल' करेंगे बिहार? BJP के सामने रख दी ये बड़ी शर्त!
Nepal Election Results Live: नेपाल में Gen-Z के प्रिय 'शाह' की सुनामी, भारी जीत की ओर बढ़ रही RSP, वामपंथी गायब
Nepal Election Results Live: नेपाल में Gen-Z के प्रिय 'शाह' की सुनामी, भारी जीत की ओर बढ़ रही RSP, वामपंथी गायब
IND vs NZ Weather Report: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में बारिश का खतरा? जानें अहमदाबाद का पूरा मौसम अपडेट
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में बारिश का खतरा? जानें अहमदाबाद का पूरा मौसम अपडेट
Jab khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी, आपको अपने परिवार के करीब लाने वाली फिल्म 
जब खुली किताब रिव्यू: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
Sara Tendulkar: अर्जुन की शादी में बला की खूबसूरत दिखीं सारा तेंदुलकर, गुलाबी साड़ी में काटा गदर
अर्जुन की शादी में बला की खूबसूरत दिखीं सारा तेंदुलकर, गुलाबी साड़ी में काटा गदर
'ईदगाह का हामिद'... 10-10 के सिक्के जोड़ मां के लिए झुमके खरीदने पहुंचा बच्चा, हो जाएंगे इमोशनल
'ईदगाह का हामिद'... 10-10 के सिक्के जोड़ मां के लिए झुमके खरीदने पहुंचा बच्चा, हो जाएंगे इमोशनल
Embed widget