एक्सप्लोरर

कार का रंग बदला तो देना पड़ेगा भारी जुर्माना! अगर नहीं पता तो आज ही जान लें ये नियम

Car Color Change Rules: आपके लिए यह जानना जरूरी है कि अगर आप बिना आरटीओ को सूचित किए रंग बदलते हैं और पुलिस चेकिंग के दौरान ये चीज पकड़ लेती है तो आप पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है.

Color Change Rules for Vehicles: भारत में कारों पर पेंट या रंग बदलने को लेकर सख्त कानून बनाया गया है. अगर आप अपनी गाड़ी का रंग बदलते हैं तो इसे कानूनी रूप से RTO में रजिस्टर कराना जरूरी होता है. भारतीय मोटर वाहन अधिनियम कहता है कि कार के रंग को बदलने के लिए गाड़ी के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) में अपडेट होना अनिवार्य है. अगर आप बिना कोई जानकारी दिए कार का रंग बदल देते हैं और इसे अपडेट नहीं करते तो आपको इसके लिए बड़ा जुर्माना देना पड़ सकता है. 

अब आपके लिए जानना जरूरी है कि वो नियम क्या है जो कार के रंग बदलने को लेकर हैं. अगर आप अपनी कार के मूल रंग को बदलना चाहते हैं और किसी और कलर में पेंट करवा देते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि कार की आरसी यानी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में बदलाव करें. इसके साथ ही जब आप आरटीओ को सूचित करते हैं तो वो आपकी कार के नए रंग को आरसी में दर्ज करेगा.

ऐसी स्थिति में लग सकता है भारी जुर्माना

कानूनी रूप से यह प्रोसेस कार के नए रंग को मान्यता देता है. एक चीज आपके लिए यह जानना जरूरी है कि अगर आप बिना आरटीओ को सूचित किए रंग बदलते हैं और पुलिस चेकिंग के दौरान ये चीज पकड़ लेती है तो आप पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है. ऐसा भी हो सकता है कि आपकी कार जब्त कर ली जाए. 

अगर आप कार में कोई ऐसा बदलाव करवाना चाह रहे हैं, जिससे कार का मूल स्वरूप बदल जाए तो ऐसे में आपको अपने क्षेत्र के RTO कार्यालय में जाकर इस बदलाव के लिए कुछ फीस देनी होगी और उसे कार की RC में दर्ज करवाना होगा. इसके बाद आप इसका कलर चेंज करवा सकते हैं. 

अपनी कार में मॉडिफिकेशन करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना जरुरी है कि कार के मूल स्वरूप में कोई बदलाव न हो रहा हो. जैसे अगर आप अपनी गाड़ी के टायर्स बदलवाना चाहते हैं, तो आप बदलवा सकते हैं. लेकिन नए टायर्स का गाड़ी के टॉप मॉडल से मैच करना बेहद जरूरी है. अगर आप ऐसे टायर्स डलवा लेते हैं जो उस वाहन के मॉडल से फिट नहीं होते तो उसे गैर कानूनी माना जायेगा. 

यह भी पढ़ें:-

1 अक्टूबर से बदल जाएंगे Toll Tax के नियम, यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली से आगरा जाना हो जाएगा महंगा 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार का बड़ा फैसला! 1 अप्रैल से पूरे देश में मिलेगा 20 फीसदी Ethanol वाला RON 95 पेट्रोल
सरकार का बड़ा फैसला! 1 अप्रैल से पूरे देश में मिलेगा 20 फीसदी Ethanol वाला RON 95 पेट्रोल
TVS Orbiter Vs Bajaj Chetak C2501, बजट में कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेहतर? यहां जानें अंतर
TVS Orbiter Vs Bajaj Chetak C2501, बजट में कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेहतर? यहां जानें अंतर
भारत में जल्द आ रही Audi SQ8, दमदार इंजन और लग्जरी फीचर्स से होगी लैस, जानें कब तक होगी लॉन्च
भारत में जल्द आ रही Audi SQ8, दमदार इंजन और लग्जरी फीचर्स से होगी लैस, जानें कब तक होगी लॉन्च
Maruti e Vitara vs Creta Electric: कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV है ज्यादा दमदार? मिनटों में समझें अंतर
Maruti e Vitara vs Creta Electric: कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV है ज्यादा दमदार? मिनटों में समझें अंतर

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: किस बात पर बीच डिबेट गुस्साए फडणवीस ? । Ideas Of India Summit
UP News: Amity School की बड़ी लापरवाही, बस में कैद रहा मासूम, 7 घंटे बाद रोता मिला... | Noida
Crime News: बैंड, बाजा और 'हाहाकार' ! | Sansani
Ishan Khattar Full Interview: बदलते समाज की आईना बन पाया बॉलीवुड ? । Ideas Of India Summit
Pranav Adani Full Interview: धारावी बनेगा महाराष्ट्र की धरा का वीर ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget