एक्सप्लोरर

लॉन्च से पहले सड़क पर दिखी नई Toyota Glanza, ये होंगे फीचर्स!

2022 Toyota Glanza को लॉन्च से पहले स्पॉट किया गया है. लॉन्च होने पर Toyota Glanza फेसलिफ्ट में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

दिग्गज कार निर्माता कंपनी Toyota बहुत जल्द अपनी 2022 Glanza को लॉन्च कर सकती है. इसके लिए कंपनी तैयारी कर रही है. न्यू ग्लैंजा फेसलिफ्ट मार्च महीने में लॉन्च हो सकती है. इस कार को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया, जिसमें इस प्रीमियम हैचबैक का केवल पीछे का पोर्शन देखने को मिलता है. 2022 Glanza में डायमंड-कट यूनिट के साथ 16-इंच के नए अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं. इसमें कोई बहुत ज्यादा फीचर एडिशन या इंजन अपग्रेडेशन देखने को नहीं मिलता है. वहीं, इसकी कीमत 7.50 लाख रुपये (अनुमानित कीमत) हो सकती है. 2022 टोयोटा ग्लैंजा की कड़ी टक्कर मारुति सुजुकी बलेनो, होंडा जैज, हुंडई आई20 और वोक्सवैगन पोलो जैसी कारों से होगा.

सड़क पर स्पॉट के दौरान टेलगेट पर इसकी बैजिंग ढकी गई थी. वहीं, 2022 Glanza के रियर डिजाइन की बात करें तो ये देखने में न्यू जनरेशन बलेनो की तरह लगती है. इसके आगे के हिस्से के बारे में कुछ क्लियर नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि ग्लैंजा का फ्रंट डिजाइन काफी डिफरेंट होगा. 2022 Glanza में फॉग लैंप के चारों ओर क्रोम के साथ एक अलग बम्पर देखने को मिल सकता है. 

न्यू ग्लैंजा में एक अलग ग्रिल भी मिल सकती है. ये व्हाइट पेंट शेड में देखी गई है, लेकिन आपको इसमें और भी कलर ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं. वहीं, इसके इंटीरियर में एक अलग तरह की डिफरेंट थीम देखने को मिल सकती है. उम्मीद है कि टोयोटा अपनी न्यू ग्लैंजा को चार वेरिएंट में पेश करेगी. हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की गई है. 

इंजन 
न्यू Glanza के इंजन में कोई भी बदलाव होने की उम्मीद नहीं है.  ये 1.2-लीटर, 4 सिलेंडर, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आ सकती है, जो मैक्सिमम 90 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है. ये पांच स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आ सकती है, जो 22.35 km/l का माइलेज देती है. वहीं, अगर इसको पांच स्पीड एएमटी के साथ जोड़ा जाएगा तो ये 22.94 km/l का माइलेज देगी.

फीचर्स
उम्मीद है कि इसमें आपको 360 डिग्री का पार्किंग कैमरा देखने को मिलेगा, जो न्यू बलेनो में मिलता है. वहीं, इसमें आपको हाइलाइट हेडअप डिस्प्ले देखने को मिलेगा. इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कलर्ड मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले, यूवी कट ग्लास, क्रूज कंट्रोल, फ्लैट-बॉटम मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, इंजन स्टार्ट-स्टॉप पुश बटन, कीलेस एंट्री जैसे कई फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें-
35km से भी ज्यादा का माइलेज देती है कार, ये रही इंजन, फीचर्स और कीमत की जानकारी
Swift AMT vs Baleno AMT : माइलेज, पावर और स्पेस में कड़ा मुकाबला, लेकिन फीचर्स में 'रेस' जीत रही बलेनो एएमटी कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा

वीडियोज

Prof Harsh V Pant Interview: पाक की उपद्रवी हरकतें नजरअंदाज करना होगा ? । IOI
Prof Harsh V Pant Interview: पाक की उपद्रवी हरकतें नजरअंदाज करना होगा ? । Ideas Of India Summit
अब ₹500 से Microsoft, Apple, Google में निवेश! | NSE IX Global Access | Paisa Live
Oil Shock की चेतावनी! America-Iran Tension से Brent Crude $110? | Paisa Live
Turtle Trading Strategy Explained | 1980s Experiment ने बदल दी Trading की सोच | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
इजरायल हर साल 10 हजार भारतीयों को देगा नौकरी? PM मोदी और नेतन्याहू की बैठक में फैसला
इजरायल हर साल 10 हजार भारतीयों को देगा नौकरी? PM मोदी और नेतन्याहू की बैठक में फैसला
‘रंग लगाने’ के नाम पर लड़कियों से छेड़छाड़, वृंदावन का वीडियो वायरल; भड़के यूजर्स
‘रंग लगाने’ के नाम पर लड़कियों से छेड़छाड़, वृंदावन का वीडियो वायरल; भड़के यूजर्स
इंडियन आर्मी में बनना है लेफ्टिनेंट, इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होगी?
इंडियन आर्मी में बनना है लेफ्टिनेंट, इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होगी?
Embed widget