एक्सप्लोरर

कितनी सेफ हैं हुंडई क्रेटा और आई20? ग्लोबल NCAP ने किया क्रैश टेस्ट, इतनी दी रेटिंग

हुंडई क्रेटा और हुंडई आई20, यह दोनों भारत में पॉपुलर कारें हैं. अब वाहन सुरक्षा समूह ग्लोबल एनसीएपी ने दोनों कारों का क्रैश टेस्ट किया है.

हुंडई क्रेटा और हुंडई आई20, यह दोनों भारत में पॉपुलर कारें हैं. अब वाहन सुरक्षा समूह ग्लोबल एनसीएपी ने दोनों कारों का क्रैश टेस्ट किया है, जिसके बाद इन्हें वयस्क सुरक्षा की दृष्टि से पांच में से तीन सितारा (थ्री-स्टार) रेटिंग दी है. चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में भी थ्री-स्टार रेटिंग दी गई है. वहीं, ग्लोबल एनसीएपी ने टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) की अर्बन क्रूजर को चार-सितारा सुरक्षा रेटिंग दी है. 

बता दें कि वाहनों को उनकी सुरक्षा खूबियों के आधार पर शून्य से पांच तक की रेटिंग दी जाती है. उच्च रेटिंग वाले वाहनों को उनमें यात्रा करने वाले लोगों की दृष्टि से अधिक सुरक्षित माना जाता है जबकि कम रेटिंग वाले वाहनों को अधिक असुरक्षित माना जाता है. ग्लोबल एनसीएपी ने एक बयान में कहा कि उसने क्रेटा और आई20 के मूल संस्करणों का परीक्षण किया. इन वाहनों में आगे दो एयरबैग और एसबीएस है. 

ग्लोबल एनसीएपी बताया कि 'मध्यम आकार की एसयूवी (क्रेटा) की संरचना को अस्थिर पाया गया. इसमें दुर्घटना की स्थिति में चालक के पैर के निचले हिस्से में चोट का जोखिम है.' एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में हुंडई क्रेटा को 17 में से 8 पॉइंट मिले हैं, जबकि चाइल्ड ऑक्यूपेंट कैटेगरी में इसे 49 में से 28.29 पॉइंट मिले हैं.

ग्लोबल एनसीएपी के महासचिव एलेजांद्रो फुरास ने कहा, ‘‘हालांकि, इन वाहनों की कुल रेटिंग संतोषजनक है. लेकिन हुंडई और टोयोटा जैसी कंपनियों द्वारा ईएससी, साइड बॉडी और सिर की सुरक्षा के उपाय करने की अनिच्छा निराशाजनक है.’’ 

क्या है ग्लोबल एनसीएपी?
गौरतलब है कि ग्लोबल एनसीएपी टुवर्ड्स जीरो फाउंडेशन का एक प्रमुख कार्यक्रम है. यह संयुक्त राष्ट्र के ‘सड़क सुरक्षा कार्रवाई का दशक’ के समर्थन में काम कर रहा है. एलेजांद्रो फुरास ने कहा कि ग्लोबल NCAP जुलाई से अपने टेस्टिंग प्रोटोकॉल को अपडेट करेगा.

यह भी पढ़ें: इस दिन लॉन्च होगा Maruti XL6 का अपडेटेड मॉडल! ये डिटेल्स आईं सामने

यह भी पढ़ें: Tata Nexon इलेक्ट्रिक कार में कितना बैटरी पैक, कितनी रेंज और कौनसा मोटर है? कीमत के साथ सब कुछ जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
हिजबुल्लाह-हूती और हमास से बैलिस्टिक मिसाइल तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को जंग के लिए कैसे किया था तैयार?
प्रॉक्सी नेटवर्क से बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को कैसे किया था तैयार?

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
हिजबुल्लाह-हूती और हमास से बैलिस्टिक मिसाइल तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को जंग के लिए कैसे किया था तैयार?
प्रॉक्सी नेटवर्क से बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को कैसे किया था तैयार?
IND vs NZ: क्या फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा सकता है भारत? आंकड़ों से समझिए टीम इंडिया की जीत के कितने प्रतिशत चांस
क्या फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा सकता है भारत? आंकड़ों से समझिए टीम इंडिया की जीत के कितने प्रतिशत चांस
'भारत क्या किसी का गुलाम है, उनकी हिम्मत...' अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी छूट तो भड़के ओवैसी
'भारत क्या किसी का गुलाम, उनकी हिम्मत...' अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी छूट तो भड़के ओवैसी
क्या US-इजरायल के हमले का कानूनन विरोध जता सकता है ईरान? यूएन चार्टर के हिसाब से जानें अधिकार
क्या US-इजरायल के हमले का कानूनन विरोध जता सकता है ईरान? यूएन चार्टर के हिसाब से जानें अधिकार
कितनी मुश्किल है IAS बनने वाले कैंडिडेट्स को मिलने वाली LBSNAA ट्रेनिंग? इसके बारे में जानें सबकुछ
कितनी मुश्किल है IAS बनने वाले कैंडिडेट्स को मिलने वाली LBSNAA ट्रेनिंग? इसके बारे में जानें सबकुछ
Embed widget