एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Grand Vitara: देखिए मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा हाइब्रिड का फुल रिव्यू

मारुति की ग्रैंड विटारा सबसे अच्छी है जिसे मैंने देखा और चलाया है. मौजूदा कारों के लिए यह एक गंभीर खतरा है क्योंकि यह लगभग सभी मामलों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए शानदार माइलेज देती है.

Grand Vitara Review: क्या मारुति (Maruti Suzuki) की ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) ईवी की ओर जाने का रास्ता है? फिलहाल ये हाइब्रिड तकनीक वाली कारें एक इलेक्ट्रिक कार का बेहतर विकल्प है. ये ईंधन की खपत को कम करती है जबकि इसमें रेंज की भी चिंता नहीं होती है. इन कारों को चार्ज करने की भी जरूरत नहीं होती है और आप जब चाहें कार को इलेक्ट्रिक मोड पर चलाकर आप इसके शांत इंजन का भी आनंद ले सकते हैं. 

हो सकता है ईवी का रास्ता

ग्रैंड विटारा हाइब्रिड के साथ हमने घंटों ट्रैफिक में फंसने और मॉनसून में खराब हुई सड़कों से जूझने के बाद, हमने यह पाया कि हाइब्रिड कारें वास्तव में कुछ समय के लिए समाधान हैं और ईवी के साथ हाइब्रिड कारों को बराबर अस्तित्व में रखा जा सकता है. आश्चर्य होता है कि क्यों हाइब्रिड कारों को अधिक बढ़ावा नहीं दिया जा रहा है. पेट्रोल/डीजल से सीधे ईवी तक पहुंचने के कठिन रास्ते को फिलहाल हाइब्रिड से होते हुए तय किया जा सकता है.


Maruti Suzuki Grand Vitara: देखिए मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा हाइब्रिड का फुल रिव्यू

माइलेज

मेरे पड़ोस में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी है और इस साल दिल्ली में हुई सबसे खराब बारिश के दौरान ट्रैफिक में फंसने से मुझे रेंज की चिंता होती है, लेकिन ग्रैंड विटारा हाइब्रिड में मुझे 21kmpl की फ्यूल एफिशिएंसी देखने को मिली. इस बड़ी कॉम्पैक्ट एसयूवी से मैंने सावधानी से ड्राइविंग करते हुए 21-22 किमी/लीटर का माइलेज प्राप्त किया.


Maruti Suzuki Grand Vitara: देखिए मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा हाइब्रिड का फुल रिव्यू

इंजन

यह न केवल हमारे फ्यूल के बिल को कम करता है बल्कि यह कम प्रदूषण करने वाले एसयूवी को चार्ज करने के बुनियादी ढांचे के बिना तैयार करता है. ग्रैंड विटारा हाइब्रिड में मिलने वाला टोयोटा का इंजन कंबाइंड रूप से 116hp की पॉवर जेनरेट करता है. यह इंजन बगैर अधिक आवाज किए रियल टाइम में इलेक्ट्रिक और पेट्रोल के कॉम्बिनेशन से ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है.

जैसे ही आप EV मोड में ड्राइव शुरू करते हैं, तो आपको बेहद साइलेंस का अनुभव होता है. चार्ज के आधार पर, आप 1.5 लीटर के इंजन से चलने वाले इलेक्ट्रिक मोड पर काफी दूरी तक सफर कर सकते हैं. ग्रैंड विटारा हाइब्रिड की बड़ी यूएसपी कम गति और स्मूदनेस के लिए बनाई गई है और अधिकांश समय, आप डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर गाड़ी के ईवी मोड में रन होने की स्थिति को देख सकते हैं.


Maruti Suzuki Grand Vitara: देखिए मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा हाइब्रिड का फुल रिव्यू

ड्राइविंग एक्सपीरियंस

इलेक्ट्रिक मोड केवल कम स्पीड तक सीमित नहीं है और हल्के थ्रॉटल इनपुट के साथ ड्राइविंग करते समय अधिक स्पीड पर भी ईवी मोड आ सकता है. कार में एक डेडीकेटेड ईवी मोड बटन है, जो ईको सहित चार्ज और ड्राइव मोड के आधार पर काम करता है. हमने ज्यादातर समय ईको को चुना क्योंकि ईवी मोड अधिक फ्यूल एफिशिएंसी के साथ सामने आया.

साथ ही इसकी स्पीड भी अच्छी है. ट्रैफिक में ओवरटेक करना ईको मोड में आसान है और जब भी आपको अधिक तेज या पहाड़ी पर जाना हो तो आप पावर मोड का उपयोग इंजन को अधिक क्षमता के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं. यह कार को तेज रफ्तार से धकेलता है. यह थोड़ा आवाज करता है लेकिन कम स्पीड पर, कुल मिलाकर NVH शानदार है.

ग्रैंड विटारा हाइब्रिड टर्बो-पेट्रोल प्रतिद्वंद्वियों की तरह तेज नहीं है, लेकिन अन्य प्रतिद्वंद्वियों के विपरीत आप ज्यादातर समय इलेक्ट्रिक कार के साइलेंस के साथ-साथ दोगुना माईलेज प्राप्त कर रहे हैं. मैं इसके फुल ड्राइविंग एक्सपीरियंस से हैरान था, क्योंकि ग्रैंड विटारा के हल्के स्टीयरिंग के साथ इसे चलाना बेहद आसान है. इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी एकदम सही है और गड्ढों में आसानी से काम करता है. 


Maruti Suzuki Grand Vitara: देखिए मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा हाइब्रिड का फुल रिव्यू

फीचर्स

मुझे इस कार का इंटीरियर भी पसंद है, ट्रैफिक के कारण कार के अंदर कई घंटे बिताने के बाद यह अनुभव हुआ कि केबिन की क्वालिटी मारुति के लिए एक बड़ी छलांग है. डैशबोर्ड के निचले हिस्से में लगे गोल्ड एक्सेंट, फॉक्स लेदर इंसर्ट के साथ पूरा डिज़ाइन बेहद प्रीमियम लगता है. कार की सभी जानकारियों के लिए एक फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इसके टॉप-एंड ट्रिम में हेड-अप डिस्प्ले, बड़ा डबल पेन सनरूफ, वेंटिलेटेड सीटें, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक, 6 एयरबैग आदि सहित कई फीचर्स दिए गए हैं.


Maruti Suzuki Grand Vitara: देखिए मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा हाइब्रिड का फुल रिव्यू

कितना है स्पेस?

मैंने देखा कि कार का सनरूफ कुछ रोशनी दे रहा है जो गर्मियों के दौरान केबिन को गर्म कर सकता है लेकिन यह एक वेंटिलेटेड फील देता है, सीटें आरामदायक हैं और पीछे के यात्रियों को लेगरूम के बारे में शिकायत करने के लिए कुछ भी नहीं है, लेकिन बहुत लंबे यात्रियों के लिए हेडरूम थोड़ा कम है और हाइब्रिड वैरिएंट में बूट स्पेस थोड़ा कम ही मिलता है.


Maruti Suzuki Grand Vitara: देखिए मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा हाइब्रिड का फुल रिव्यू

निष्कर्ष

ग्रैंड विटारा सबसे अच्छी मारुति है जिसे मैंने देखा और चलाया है, मौजूदा कारों के लिए यह एक गंभीर खतरा है क्योंकि यह लगभग सभी मामलों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए शानदार माइलेज देती है. कोई आश्चर्य वाली बात नहीं कि ग्रैंड विटारा को पहले ही इतनी बुकिंग मिल चुकी है और मुझे यह भी आश्चर्य नहीं है कि यह हाइब्रिड सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है.

Pros and Cons 

हमें इसका हाइब्रिड पावरट्रेन, माइलेज, राइड और हैंडलिंग, फीचर्स, लुक बेहद पसंद आया. हमें इसका बूट स्पेस और रियर सीट हेडरूम थोड़ा कम अच्छा लगा.

यह भी पढ़ें :-

Maruti Grand Vitara Launched: लॉन्च हो गयी मारुति सुजुकी की नई ग्रैंड विटारा, कीमत से लेकर फीचर्स तक देखें सारी डिटेल

भारत में कावासाकी W175 होगी अपने सेगमेंट की सबसे सस्ती बाइक, जानिए कितनी होगी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan Laser Weapon: पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत के कितना खतरा?
पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत के कितना खतरा?
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Laser Weapon: पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत के कितना खतरा?
पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत के कितना खतरा?
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Assembly Elections 2026 Live: असम में अकेले चुनाव लड़ेगी ममता बनर्जी की पार्टी, TMC ने 22 सीटों पर उतारे कैंडिडेट
Live: असम में अकेले चुनाव लड़ेगी ममता बनर्जी की पार्टी, TMC ने 22 सीटों पर उतारे कैंडिडेट
Home Gardening Pistachio: बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
CBSE Result 2026 Date: सीबीएसई​ कब जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे?
सीबीएसई​ कब जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे?
Embed widget