एक्सप्लोरर

Car Airbags: अब टेंशन फ्री होकर कार में सफर कर सकेगा पूरा परिवार, हर गाड़ी में जल्द मिलेंगे 6 एयरबैग

Compulsory Six Airbags: नितिन गडकरी ने कहा कि उन्होंने आठ सवारियों तक की क्षमता वाली गाड़ियों के लिए कम से कम छह एयरबैग जरूर करने के लिए जीएसआर अधिसूचना के मसौदे को मंजूरी दे दी है.

Compulsory Six Airbags In Cars Upto 8 Passengers: सरकार लगातार सड़क सुरक्षा और वाहनों को लोगों के लिए सुरक्षित बनाने के लिए काम कर रही है. इसी कड़ी में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार (14 जनवरी) को एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने आठ सवारियों तक की क्षमता वाले मोटर वाहनों के लिए न्यूनतम छह एयरबैग अनिवार्य करने के लिए जीएसआर अधिसूचना के मसौदे को मंजूरी दे दी है.

उन्होंने लगातार कई ट्वीट्स किए. केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि 'सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने पहले ही 1 जुलाई 2019 से ड्राइवर के लिए एयरबैग की अनिवार्यता लागू कर दी थी और अगली सीट पर बैठने वाले सहयात्री के लिए एयरबैग देना एक जनवरी 2022 से अनिवार्य हो चुका है.' इस तरह से मौजूदा समय में कार में दो एयरबैग देने जरूरी हैं.

ये भी पढ़ें : Electric Cruiser Bike: इस महीने दस्तक दे सकती है भारत की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक, 250km की मिलेगी रेंज

गडकरी ने ट्वीट में लिखा, "फ्रंट और लेटरल टकराव के प्रभाव को कम करने के लिए आगे और पीछे, दोनों हिस्सों में बैठे लोगों के लिए यह निर्णय लिया गया है कि एम1 वाहन कैटेगरी में 4 अतिरिक्त एयरबैग जरूरी किए जाएंगे." गडकरी ने लिखा, "भारत में मोटर वाहनों को पहले से कहीं अधिक सुरक्षित बनाने के लिए यह एक जरूरी कदम है."

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, साल 2020 में राष्ट्रीय राजमार्गों पर कुल 1.16 लाख सड़क हादसे हुए, जिनमें 47,984 लोगों की मौत हुई. गडकरी ने पिछले साल एक इंटरव्यू में कहा था कि मुख्यतः निम्न मध्य वर्ग की पसंद रहीं छोटी कारों में भी समुचित एयरबैग होने चाहिए ताकि किसी दुर्घटना की स्थिति में उनमें बैठे लोगों की जान बची रहे.

यह भी पढ़ें: Toyota Hilux का भारत में लॉन्च जल्द, 18 इंच के अलॉय व्हील के साथ मिल सकता है केवल इस इंजन का ऑप्शन

उन्होंने कहा था कि सिर्फ ऊंची कीमतों वाली बड़ी कारों में ही कार विनिर्माता आठ एयरबैग देते हैं. गडकरी ने कहा था कि छोटी कारें अधिकतर निम्न मध्य वर्ग वाले परिवार ही खरीदते हैं लेकिन उनमें पर्याप्त एयरबैग नहीं होने से हादसा होने पर सवारियों के मौत की आशंका बढ़ जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Iran War: ‘अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी
‘अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी
राजस्थान की धुआंधार बैटिंग, जायसवाल-वैभव की आंधी में उड़ी MI, 11 ओवर में ठोके 150 रन
राजस्थान की धुआंधार बैटिंग, जायसवाल-वैभव की आंधी में उड़ी MI, 11 ओवर में ठोके 150 रन
बीजेपी ने पुलिस और EC दोनों के पास मल्लिकार्जुन खरगे की दर्ज कराई शिकायत, ऐसा क्या कह दिया कांग्रेस अध्यक्ष ने?
बीजेपी ने पुलिस और EC दोनों के पास मल्लिकार्जुन खरगे की दर्ज कराई शिकायत, ऐसा क्या कह दिया कांग्रेस अध्यक्ष ने?
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामले में एक्शन, SI और ASI सस्पेंड, स्पीकर ने दिए थे सख्त निर्देश
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामले में एक्शन, SI और ASI सस्पेंड

वीडियोज

Pawan Khera Controversy: Himanta की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाना पड़ा भारी | Assam Police
Iran Israel War Updates: महायुद्ध के बीच बड़ी खबर..Train सफर पर बड़ा अपडेट! | Donald Trump
Iran Israel War: US Pilot Rescue Operation पर Trump का बड़ा खुलासा! | Iran Israel Ceasefire
US Rescue Mission In Iran: आसानी से नहीं मिला America का Pilot..Rescue Operation पर बड़ा खुलासा!
Trump Ultimatum to Iran: आज रात ईरान खत्म? Trump की चेतावनी से हड़कंप! | Iran Israel War Ceasefire

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: ‘अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी
‘अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी
राजस्थान की धुआंधार बैटिंग, जायसवाल-वैभव की आंधी में उड़ी MI, 11 ओवर में ठोके 150 रन
राजस्थान की धुआंधार बैटिंग, जायसवाल-वैभव की आंधी में उड़ी MI, 11 ओवर में ठोके 150 रन
बीजेपी ने पुलिस और EC दोनों के पास मल्लिकार्जुन खरगे की दर्ज कराई शिकायत, ऐसा क्या कह दिया कांग्रेस अध्यक्ष ने?
बीजेपी ने पुलिस और EC दोनों के पास मल्लिकार्जुन खरगे की दर्ज कराई शिकायत, ऐसा क्या कह दिया कांग्रेस अध्यक्ष ने?
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामले में एक्शन, SI और ASI सस्पेंड, स्पीकर ने दिए थे सख्त निर्देश
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामले में एक्शन, SI और ASI सस्पेंड
मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया में सबसे ज्यादा कटे वोटर्स के नाम, जानें जिलेवार वोटर्स कटौती का पूरा हिसाब
मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया में सबसे ज्यादा कटे वोटर्स के नाम, जानें जिलेवार वोटर्स कटौती का पूरा हिसाब
होमटाउन में रश्मिका-विजय का ग्रैंड रिसेप्शन, हाथों में हाथ डाल रोमांटिक एंट्री ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें
होमटाउन में रश्मिका-विजय का ग्रैंड रिसेप्शन, हाथों में हाथ डाल रोमांटिक एंट्री ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें
इस कंपनी ने कर दिया धमाका, सिर्फ एक रुपये में दे रही नई सिम और डेली 2GB डेटा समेत कई बेनेफिट्स
इस कंपनी ने कर दिया धमाका, सिर्फ एक रुपये में दे रही नई सिम और डेली 2GB डेटा समेत कई बेनेफिट्स
अब और नहीं सहा जाता, 8 साल से अमेरिका में रह रहे इस शख्स ने किया भारत लौटने का फैसला, इंटरनेट भी हैरान
अब और नहीं सहा जाता, 8 साल से अमेरिका में रह रहे इस शख्स ने किया भारत लौटने का फैसला, इंटरनेट भी हैरान
Embed widget