एक्सप्लोरर

HSRP: यूपी में आज से बिना हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहनों का कटेगा 10 हजार तक चालान, बचना है तो करें ये काम

पहली बार बिना हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के पकड़े जाने पर में 5000 रुपये, दूसरी बार में 10,000 का जुर्माना लगाया जायेगा. वहीं तीसरी बार में वाहन को जब्त कर लिया जाएगा.

High Security Registration Plates: आज से उत्तर प्रदेश में बिना हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगे वाहनों पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. नोएडा ट्रैफिक पुलिस भी सक्रिय हो गई है ऐसे वाहनों पर नकेल कस रही है जिनमें अभी तक हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगा है. इसी तरह गाजियाबाद में भी अभियान चलाया जाएगा. बता दें कि उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के पुलिस मुखिया को पत्र लिखा गया है, जिसमें कहा गया है कि अभियान चलाया जाए और ऐसे वाहन जिन पर हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगा है उनकी पहचान कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. 

देश में हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट अनिवार्य है. विदित हो कि 01 अप्रैल, 2019 के पहले या उसके बाद विनिर्मित और पंजीकृत सभी वाहनों (व्यावसायिक और गैर व्यावसायिक) में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाया जाना अनिवार्य किया गया था. पुलिस प्रमुखों को लिखे पत्र में, यूपी के अतिरिक्त डीजी (यातायात और सड़क सुरक्षा) अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कहा कि अधिसूचना प्रभावी होने के पूर्व पंजीकृत विभिन्न श्रेणी में वाहनों में भी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाये जाने के लिए अलग-अलग समय सीमा निर्धारित की गयी थी, जो 15 फरवरी, 2023 को समाप्त हो गई है.

वहीं नोएडा के डीसीपी (यातायात) अनिल कुमार यादव ने कहा, "यातायात विभाग निर्देश का पालन करेगा और 16 फरवरी यानी आज से जिन वाहनों पर हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगा होगा उन्हें चिन्हित करके 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा."

आपको बता दें कि पहली बार बिना हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के पकड़े जाने पर में 5000 रुपये, दूसरी बार में 10,000 का जुर्माना लगाया जायेगा. वहीं तीसरी बार में वाहन को जब्त कर लिया जाएगा. लेकिन अगर आप नई नंबर प्लेट के लिए अप्लाई कर चुके हैं तो बुकिंग रसीद दिखाने पर चालान नहीं होगा. 

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) नहीं लगे होने से आए दिन गलत नंबर प्लेट या नंबर प्लेट बदलकर वाहन चलाए जाने की शिकायतें आती हैं. इसलिए सभी आरटीओ व एआरटीओ यातायात पुलिस की मदद लें और अपने स्तर पर भी चेकिंग अभियान को अंजाम देने का काम करें.

यह भी पढ़ें :- 2023 Tata Harrier: शुरू हुई 2023 टाटा हैरियर की बुकिंग, ढेर सारी खूबियों से लैस होगी यह SUV

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या भारत में इलेक्ट्रिक कारों को नहीं देना पड़ता कोई टोल टैक्स? जानिए इससे जुड़ी सारी डिटेल
क्या भारत में इलेक्ट्रिक कारों को नहीं देना पड़ता कोई टोल टैक्स? जानिए इससे जुड़ी सारी डिटेल
17 मार्च को लॉन्च होने जा रही नई Renault Duster, 7 साल की वारंटी के साथ मिलेगा बहुत कुछ
17 मार्च को लॉन्च होने जा रही नई Renault Duster, 7 साल की वारंटी के साथ मिलेगा बहुत कुछ
70 KM माइलेज, बेहतरीन फीचर्स और कीमत काफी कम, ये हैं टॉप-5 बाइक्स, पढ़ें पूरी लिस्ट
70 KM माइलेज, बेहतरीन फीचर्स और कीमत काफी कम, ये हैं टॉप-5 बाइक्स, पढ़ें पूरी लिस्ट
बेहद सस्ती हो जाएगी रनिंग कॉस्ट, पेट्रोल नहीं बल्कि इस फ्यूल से चलेगी नई Maruti Fronx
बेहद सस्ती हो जाएगी रनिंग कॉस्ट, पेट्रोल नहीं बल्कि इस फ्यूल से चलेगी नई Maruti Fronx

वीडियोज

US-Israel Iran War: 'शुक्रिया ट्रंप', Khamenei की मौत पर Reza Pahlavi का बयान | Netanyahu | Trump
US-Israel Iran War: इजरायल ने ईरान के 30 ठिकानों पर फिर किया हमला | Netanyahu | ALi Khamenei | Trump
US-Israel Iran War: Netanyahu ने ईरान की नौसेना को खत्म करने का किया एलान | ALi Khamenei
US-Israel Iran War: ALi Khamenei पर हमले का आ गया पहला वीडियो | Donald Trump | Khamenei
US-Israel Iran War: ALi Khamenei पर हमले का आ गया पहला वीडियो | Donald Trump | Khamenei | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 15 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 15 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
IND vs WI T20 World Cup Head-To-Head: भारत बनाम वेस्टइंडीज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा रहा भारी?
भारत बनाम वेस्टइंडीज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा रहा भारी?
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
Dubai Missile Attack: अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच ईरान के UAE पर ताबड़तोड़ हमले, दुबई समेत कई जगहों पर धमाके
अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच ईरान के UAE पर ताबड़तोड़ हमले, दुबई समेत कई जगहों पर धमाके
30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है ब्रेन फॉग? डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके
30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है ब्रेन फॉग? डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके
हाईवे पर अब आसानी से शुरू करें बिजनेस, पेट्रोल पंप से फूड कोर्ट तक सब प्रोसेस होगा ऑनलाइन
हाईवे पर अब आसानी से शुरू करें बिजनेस, पेट्रोल पंप से फूड कोर्ट तक सब प्रोसेस होगा ऑनलाइन
Embed widget