एक्सप्लोरर

Citroen C3 Aircross: भारत में लॉन्च हुई सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस SUV, 9.99 लाख रुपये है शुरुआती कीमत

5-सीटर C3 एयरक्रॉस में 5+2 सीटिंग लेआउट के साथ 444 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इसके विपरीत, 7-सीटर वर्जन में एक फोल्डेबल थर्ड रो सीट्स मिलती हैं और इसमें 511 लीटर का कार्गो स्पेस मिलता है.

Citroën C3 Aircross Bookings: सिट्रोएन ने आखिरकार अपनी C3 एयरक्रॉस एसयूवी को लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. ग्राहक 25,000 रुपये के भुगतान के साथ इसकी बुकिंग कर सकते हैं. यह SUV मॉडल लाइनअप तीन अलग-अलग ट्रिम्स में आएगी, जिसमें यू, प्लस, और मैक्स शामिल हैं. ये दो सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन, 5-सीटर और 7-सीटर के साथ आएगी. सभी वेरिएंट में एक ही 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 109bhp पॉवर और 190Nm का टार्क जेनरेट करता है, इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा.

मिलेंगे कई कलर ऑप्शंस 

सिट्रोएन सी 3 एयरक्रॉस को ग्राहक कई कलर ऑप्शंस में चुन सकते हैं, जिसमें पोलर व्हाइट, प्लेटिनम ग्रे, स्टील ग्रे, कॉस्मो ब्लू, कॉस्मो ब्लू रूफ के साथ पोलर व्हाइट, कॉस्मो ब्लू रूफ के साथ स्टील ग्रे, पोलर व्हाइट रूफ के साथ स्टील ग्रे, कॉस्मो ब्लू के साथ स्टील ग्रे पोलर व्हाइट रूफ, पोलर व्हाइट रूफ के साथ प्लेटिनम ग्रे और प्लैटिनम ग्रे रूफ के साथ पोलर व्हाइट बॉडी का विकल्प मिलेगा. सीएमपी मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर निर्मित, सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस की लंबाई 4.3 मीटर है और इसमें 2,671 मिमी का व्हीलबेस है, जो क्रेटा से काफी लंबा है. इस नई सिट्रोएन एसयूवी का डिज़ाइन और स्टाइल C3 हैचबैक से काफी मिलता-जुलता है.

डिजाइन 

इसके फ्रंट में सिट्रोएन की सिग्नेचर ग्रिल है, जिसमें डुअल-लेयर डिज़ाइन और पियानो ब्लैक इंसर्ट्स के साथ वाई-आकार के डीआरएल और हैलोजन हेडलैम्प्स, एक वाइड फ्रंट बम्पर, राउंड फॉग लैंप एनक्लोजर से कवर्ड एक डेडीकेटेड ब्रश एल्यूमीनियम एयर इनटेक वेंट देखने को मिलेगा. हाई वेरिएंट में एक्स-आकार के डिजाइन के साथ डुअल-टोन 17-इंच अलॉय व्हील्स, पिछले हिस्से में स्क्वायर टेललैम्प्स, क्लैडिंग के साथ एक लंबा बम्पर और एक बड़ा टेलगेट मिलेगा.

फीचर्स

5-सीटर C3 एयरक्रॉस में 5+2 सीटिंग लेआउट के साथ 444 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इसके विपरीत, 7-सीटर वर्जन में एक फोल्डेबल थर्ड रो सीट्स मिलती हैं और इसमें 511 लीटर का कार्गो स्पेस मिलता है. इसके प्रमुख फीचर्स की बात करें तो 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल विंग मिरर, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, कीलेस एंट्री और ड्राइवर सीट के लिए मैनुअल हाइट एडजस्टमेंट, वेंटिलेटेड सीट्स, क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और एक सनरूफ शामिल है. इस एसयूवी का मुकाबला हुंडई क्रेटा, होंडा एलिवेट और मारुति ग्रैंड विटारा से होगा.

यह भी पढ़ें :- मर्सिडीज-बेंज भारत में लगाएगी ईवी चार्जिंग नेटवर्क, दूसरी कारें भी कर सकेंगे चार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
नई Seltos, Creta या Grand Vitara, किस SUV में मिलते हैं सबसे दमदार फीचर्स? यहां जानें सबकुछ
नई Seltos, Creta या Grand Vitara, किस SUV में मिलते हैं सबसे दमदार फीचर्स? यहां जानें सबकुछ
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास

वीडियोज

Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU
Chitra Tripathi: बेटे के लिए नीतीश का 'रिटायरमेंट प्लान'? | Big Breaking | Nitish Kumar | Bihar CM
Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
लड़की ने कमरे में रखे ढेर सारे सांप और सीढ़ियां, फिर खेलने लगी स्नेक एंड लैडर, वीडियो वायरल
लड़की ने कमरे में रखे ढेर सारे सांप और सीढ़ियां, फिर खेलने लगी स्नेक एंड लैडर, वीडियो वायरल
Embed widget