एक्सप्लोरर

E-Scooter Launch: 100KM चलने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, बिना चाबी होगा स्टार्ट, चोरी का भी डर नहीं

New electric Scooters: भारतीय बाजार में दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च किए गए हैं. इनकी कीमत करीब 1 लाख रुपये है. खास बात है कि स्कूटर फुल चार्ज में 100KM की रेंज ऑफर करते हैं.

Joy e-bike electric Scooter: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड 'जॉय ई-बाइक' के निर्माता वार्डविजार्ड ने दो नए 'मेड-इन-इंडिया' हाई-स्पीड स्कूटर लॉन्च किए हैं. इन स्कूटर्स को Wolf+ और Gen Next Nanu+ नाम दिया गया है. जहां वुल्फ+ इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. वहीं जेन नेक्स्ट नानू+ को 1.06 लाख रुपये (दोनों, एक्स-शोरूम) की कीमत पर लाया गया है. इन स्कूटर्स की बुकिंग भी 11 फरवरी से शुरू हो गई है. इसका मुकाबला हाल ही में आए Jaunty Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के अलावा, Hero Electric Photon और Okinawa i-Praise+ जैसे व्हीकल्स के साथ रहेगा. 

ऐसे हैं फीचर्स
नए वुल्फ+, जेन नेक्स्ट नानू+ इलेक्ट्रिक स्कूटर बिना चाबी के स्टार्ट/स्टॉप, स्मार्ट कनेक्टिविटी, ड्राइविंग मोड, रिमोट एप्लिकेशन, रिवर्स मोड, एंटी-थेफ्ट और जीपीएस इनेबल्ड जैसे फीचर्स के साथ आते हैं. ये स्कूटर 1500W मोटर के साथ आते हैं जो 20 एनएम का पीक टॉर्क देता है. स्कूटर की टॉप स्पीड 55 किमी प्रति घंटे की है, साथ ही इसकी बैटरी को 60V 35Ah रेटिंग दी गई है. कंपनी का दावा है कि स्कूटर फुल चार्ज में 100 किमी. की रेंज ऑफर करेगा. 

कंपनी ने वुल्फ+ स्कूटर को शहर के बाहरी इलाकों में ड्राइविंग के लिए एक टूरिंग डिज़ाइन दिया गया है. वहीं जेन नेक्स्ट नानू+ युवा ग्राहकों को ध्यान में रखकर ज्यादा अग्रेसिव और शार्प स्टाइल वाला लुक दिया गया है. वुल्फ+ में लंबी और चौड़ी सीट दी गई है, जिसकी सीट हाइट 740mm की है. जबकि जेन नेक्स्ट नानू+ में 730mm की सीट हाइट और 1325mm का व्हीलबेस दिया गया है. 

इनके फ्रंट में डुअल फोर्क हाइड्रोलिक सस्पेंशन सेटअप और रियर में मोनो-शॉक सस्पेंशन मिलता है. स्कूटरों को पूरी तरह से ऑफ-रोड के लिए डिज़ाइन किया गया है जिसमें 160mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 1.6m का टर्निंग रेडियस है. इन्हें 'जॉय ई-कनेक्ट ऐप' भी मिलता है, जो वुल्फ+ और जेन नेक्स्ट नानू+ के लिए वन-टैप कंट्रोल है. ब्लूटूथ के माध्यम से स्कूटर को कनेक्ट और कंट्रोल किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: 120KM की रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 4 घंटे में होता है फुल चार्ज

यह भी पढ़ें: सालों-साल चलेंगे आपकी गाड़ी के टायर, इन 5 टिप्स से बच जाएगा हजारों का खर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

70 KM माइलेज, बेहतरीन फीचर्स और कीमत काफी कम, ये हैं टॉप-5 बाइक्स, पढ़ें पूरी लिस्ट
70 KM माइलेज, बेहतरीन फीचर्स और कीमत काफी कम, ये हैं टॉप-5 बाइक्स, पढ़ें पूरी लिस्ट
बेहद सस्ती हो जाएगी रनिंग कॉस्ट, पेट्रोल नहीं बल्कि इस फ्यूल से चलेगी नई Maruti Fronx
बेहद सस्ती हो जाएगी रनिंग कॉस्ट, पेट्रोल नहीं बल्कि इस फ्यूल से चलेगी नई Maruti Fronx
सिर्फ 50 हजार डाउन पेमेंट पर Maruti WagonR खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानिए हिसाब
सिर्फ 50 हजार डाउन पेमेंट पर Maruti WagonR खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानिए हिसाब
Tata Punch या Maruti Fronx: 6 लाख रुपये के बजट में कौन-सी SUV खरीदना बेहतर? यहां जानिए डिटेल्स
Tata Punch या Maruti Fronx: 6 लाख रुपये के बजट में कौन-सी SUV खरीदना बेहतर? यहां जानिए डिटेल्स

वीडियोज

A.S. Dulat And Asad Durrani : कैसे सुलझेगी भारत-पाक की लड़ाई ? । Ideas Of India Summit
Siddhant Chaturvedi : बलियाब्वॉय सिद्धांत का शानदार इंटरव्यू । Ideas Of India Summit
Iran- Israel War: ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप... | israeliranwar2026 | iranstrikesback | trumpwaralert
Praveen Kumar,Avani Lekhara Interview : किस्मत की लकीर मोड़ बने चैंपियन! । Ideas Of India Summit
Jawed Ashraf : ईरान-अमेरिका युद्ध का भारत पर क्या होगा असर ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget