एक्सप्लोरर

ये हैं टॉप 4 सबसे सस्ती एसयूवी कार, जानिए कीमत और फीचर्स के बार में पूरी जानकारी ?

ऑटो सेक्टर में इन दिनों कॉम्पैक्ट एसयूवी कार की डिमांड काफी ज्यादा है. कार कंपनियां 6 लाख से लेकर 11 लाख में आपको शानदार एसयूवी कार खरीदने का मौका दे रही हैं. जानते हैं टॉप 4 एसयूवी कार और उनके फीचर्स.

आजकल देश में लोगों को कॉम्पैक्ट स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल यानि SUV कार खूब पसंद आ रही हैं. अब तक जो लोग हैचबैक और सेडान कार खरीदना पसंद करते थे अब ऐसे लोगों का रुख एसयूवी गाड़ियों की ओर बढ़ रहा है. जिसे देखते हुए कार कंपनियां ने भी मार्केट में एक से एक शानदार कार पेश करना शुरु कर दिया है. सब कॉम्पैक्ट सेगमेंट में कार की कीमत भी काफी कम रखी गई है. जिसकी वजह से एसयूवी कार की डिमांड काफी बढ़ रही है. एसयूवी कार की दमदार परफॉर्मेंस और शानदार लुक सबसे बड़ा आकर्षण है. इसके अलावा लंबे सफर के लिए इन कार की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है. आज हम आपको देश की सबसे सस्ती कारों के बारे में बता रहे हैं. जिनकी कीमत काफी कम है लेकिन लुक और परफॉर्मेंस है सबसे दमदार. आइये जानते हैं टॉप 4 एसयूवी कार और उनके फीचर्स के बारे में.

Maruti Vitara Brezza कॉम्पैक्ट एसयूवी में लोगों को काफी पसंद आ रही है. इसमें चार वेरिएंट LXi, VXi, ZXi और ZXi+ रखे गए हैं. इस कार में आपको 1.5 लीटर K15B पेट्रोल स्मार्ट हाइब्रिड का सिंगल इंजन मिलेगा. ये आपको 103 बीएचपी की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देगा. नए मॉडल में आपको 4-स्पीड ऑटोमैटिक और 5-स्पीड का मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा. कार की कीमत 7.34 लाख रुपये से लेकर 11.4 लाख रुपये रखी गई है.

ये हैं टॉप 4 सबसे सस्ती एसयूवी कार, जानिए कीमत और फीचर्स के बार में पूरी जानकारी ?

Hyundai Venue कार भी आपके बजट में हो सकती है. इसकी कीमत 6.7 लाख रुपये से लेकर 11.4 लाख रुपये है. कंपनी ने वेन्यू के छह वेरिएंट्स E, S, S+, SX, SX+ और SX (O) मार्केट में लॉंच किए हैं. इस कार में आपको 10 कलर ऑप्शन दिए गए हैं. कार की खासियत है इसके तीन इंजन. कंपनी ने सब-4मीटर एसयूवी को तीन BS6 इंजन के साथ पेश किया है. जिसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर डीजल इंजन और 1.0-लीटर 3-सिलेंडर वाला टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल मोटर मिलता है. इसके अलावा आपको लेदर सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, एलईडी डीआरएल, सनरूफ, 6-एयरबैग्स, 8-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेमेंट सिस्टम, डाउमंड-कट अलॉय वील्ज, ईएससी और ईबीडी के साथ एबीएस जैसे फीचर्स मिलेंगे.

ये हैं टॉप 4 सबसे सस्ती एसयूवी कार, जानिए कीमत और फीचर्स के बार में पूरी जानकारी ?

Tata Nexon भी सस्ती एसयूवी कार सेगमेंट में काफी पसंद की जा रही है. टाटा नेक्सॉन आपको 6.99 लाख से लेकर 12.70 लाख रुपये तक में मिल जाएगी. टाटा ने कार के 10 वैरिएंट्स मार्केट में उतारे हैं. नेक्सॉन में आपको 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलेगा. फीचर्स की बात करें तो आपको 350 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा. इसकी लंबाई 3994 एमएम, चौड़ाई 1811 एमएम और ऊंचाई 1607 एमएम है. इसका व्हीलबेस 2498 एमएम, ग्राउंड क्लीरयरेंस 209 एमएम और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 44 लीटर की है.

ये हैं टॉप 4 सबसे सस्ती एसयूवी कार, जानिए कीमत और फीचर्स के बार में पूरी जानकारी ?

Mahindra xuv300 कार की कीमत 7.95 लाख से शुरु है. आपको टॉप मॉडल 12.30 लाख रुपये में मिल जाएगा. कंपनी ने इसके 4 वेरिएंट्स W4, W6, W8, और W8 (O) मार्केट में उतारे हैं. इसे 1.2-लीटर के टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर के डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है. कार की लंबाई हालांकि कम है लेकिन चौड़ाई और व्हीलबेस काफी ज्यादा है.

ये हैं टॉप 4 सबसे सस्ती एसयूवी कार, जानिए कीमत और फीचर्स के बार में पूरी जानकारी ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

70 KM माइलेज, बेहतरीन फीचर्स और कीमत काफी कम, ये हैं टॉप-5 बाइक्स, पढ़ें पूरी लिस्ट
70 KM माइलेज, बेहतरीन फीचर्स और कीमत काफी कम, ये हैं टॉप-5 बाइक्स, पढ़ें पूरी लिस्ट
बेहद सस्ती हो जाएगी रनिंग कॉस्ट, पेट्रोल नहीं बल्कि इस फ्यूल से चलेगी नई Maruti Fronx
बेहद सस्ती हो जाएगी रनिंग कॉस्ट, पेट्रोल नहीं बल्कि इस फ्यूल से चलेगी नई Maruti Fronx
सिर्फ 50 हजार डाउन पेमेंट पर Maruti WagonR खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानिए हिसाब
सिर्फ 50 हजार डाउन पेमेंट पर Maruti WagonR खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानिए हिसाब
Tata Punch या Maruti Fronx: 6 लाख रुपये के बजट में कौन-सी SUV खरीदना बेहतर? यहां जानिए डिटेल्स
Tata Punch या Maruti Fronx: 6 लाख रुपये के बजट में कौन-सी SUV खरीदना बेहतर? यहां जानिए डिटेल्स

वीडियोज

A.S. Dulat And Asad Durrani : कैसे सुलझेगी भारत-पाक की लड़ाई ? । Ideas Of India Summit
Siddhant Chaturvedi : बलियाब्वॉय सिद्धांत का शानदार इंटरव्यू । Ideas Of India Summit
Iran- Israel War: ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप... | israeliranwar2026 | iranstrikesback | trumpwaralert
Praveen Kumar,Avani Lekhara Interview : किस्मत की लकीर मोड़ बने चैंपियन! । Ideas Of India Summit
Jawed Ashraf : ईरान-अमेरिका युद्ध का भारत पर क्या होगा असर ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget