एक्सप्लोरर

2023 Hero HF Deluxe: हीरो ने लॉन्च की नई एचएफ डीलक्स, जानिए क्या हुआ है बदलाव

इस बाइक का मुकाबला टीवीएस स्पोर्ट से होता है, जिसमें एक 99.7सीसी का इंजन मिलता है, जो 7.8 ps की पॉवर जेनरेट करता है. इस बाइक की शुरुआती कीमत 63,900 रुपये है.

2023 HF Deluxe: हीरो मोटोकॉर्प भारत में बढ़ते हुए दोपहिया वाहनों के बाजार को देखते हुए लगातार नए मॉडल्स की लॉन्चिंग कर रही है. अब कंपनी के सबसे लोकप्रिय प्रॉडक्ट्स में से एक हीरो एचएफ डीलक्स को नए अपडेट के साथ लॉन्च किया गया है. नया 2023 हीरो एचएफ डीलक्स दो वेरिएंट्स- किक-स्टार्ट और सेल्फ-स्टार्ट में उपलब्ध है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत क्रमशः 60,760 रुपये और 66,408 रुपये है. चलिए जानते हैं इस बाइक में क्या अपडेट मिला है.  

नया कैनवास ब्लैक एडिशन

इस बार हीरो एचएफ डीलक्स को थोड़ा स्पोर्टी डिजाइन दिया गया है. कंपनी ने इसमें स्पोर्टी ऑल-ब्लैक थीम के साथ एक नया कैनवस ब्लैक एडिशन शामिल किया है. नए एडिशन में ब्लैक हेडलैंप काउल, फ्यूल टैंक, लेग गार्ड, इंजन, अलॉय व्हील, ग्रैब रेल्स और एग्जॉस्ट पाइप दिया गया है, जबकि हैंडलबार, रियर सस्पेंशन और टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स में पहले की तरह क्रोम फिनिश दी गई है. एचएफ डीलक्स कैनवस ब्लैक एडिशन के साइड पैनल पर 3डी एचएफ डीलक्स की बैजिंग दी गई है.

क्या मिला है नया?

नई 2023 हीरो एचएफ डीलक्स में हेडलैंप काउल, साइड पैनल, फ्यूल टैंक और सीट पैनल के नीचे नए स्पोर्टी ग्राफिक्स दिए गए हैं. यह बाइक चार कलर ऑप्शंस में मौजूद है, जिसमें ब्लैक विद स्पोर्ट्स रेड, नेक्सस ब्लू, हैवी ग्रे विद ब्लैक और कैंडी ब्लेजिंग रेड शामिल हैं. सेल्फ और सेल्फ i3S वेरिएंट में अब अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं. साथ ही बाइक में एक यूएसबी चार्जर भी दिया गया है.

कैसा है इंजन

नए 2023 हीरो एचएफ डीलक्स में 97.2cc, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो BS6 स्टेज 2 मानदंडों को पूरा करता है. इस इंजन में 'एक्ससेंस टेक्नोलॉजी' के साथ फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसके माईलेज और परफॉर्मेंस में वृद्धि होती है. यह इंजन 8.02PS की अधिकतम पॉवर और 8.05Nm का टार्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 4-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. 

किससे होता है मुकाबला

इस बाइक का मुकाबला टीवीएस स्पोर्ट से होता है, जिसमें एक 99.7सीसी का इंजन मिलता है, जो 7.8 ps की पॉवर जेनरेट करता है. इस बाइक की शुरुआती कीमत 63,900 रुपये है.

यह भी पढ़ें :- इकोस्पोर्ट से मिलती जुलती है बीवाईडी युआन प्रो EV, मिलती है 400 km की रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Punch या Maruti Fronx: 6 लाख रुपये के बजट में कौन-सी SUV खरीदना बेहतर? यहां जानिए डिटेल्स
Tata Punch या Maruti Fronx: 6 लाख रुपये के बजट में कौन-सी SUV खरीदना बेहतर? यहां जानिए डिटेल्स
1 लाख की डाउन पेमेंट पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानिए डिटेल्स
1 लाख की डाउन पेमेंट पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI?
Maruti e-Vitara के किस वेरिएंट की कीमत है सबसे सस्ती? खरीदने से पहले यहाँ जानिए डिटेल्स
Maruti e-Vitara के किस वेरिएंट की कीमत है सबसे सस्ती? खरीदने से पहले यहाँ जानिए डिटेल्स
सरकार का बड़ा फैसला! 1 अप्रैल से पूरे देश में मिलेगा 20 फीसदी Ethanol वाला RON 95 पेट्रोल
सरकार का बड़ा फैसला! 1 अप्रैल से पूरे देश में मिलेगा 20 फीसदी Ethanol वाला RON 95 पेट्रोल

वीडियोज

अब ₹500 से Microsoft, Apple, Google में निवेश! | NSE IX Global Access | Paisa Live
Oil Shock की चेतावनी! America-Iran Tension से Brent Crude $110? | Paisa Live
Turtle Trading Strategy Explained | 1980s Experiment ने बदल दी Trading की सोच | Paisa Live
PAN Card Rule Change 2026 | 20 Lakh Property Deal पर बड़ी छूट | Affordable Housing Boost | Paisa Live
Panipat IOCL Refinery Strike: मजदूरों ने उठायी आवाज़ | Kumari Selja का ब्यान | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
इजरायल हर साल 10 हजार भारतीयों को देगा नौकरी? PM मोदी और नेतन्याहू की बैठक में फैसला
इजरायल हर साल 10 हजार भारतीयों को देगा नौकरी? PM मोदी और नेतन्याहू की बैठक में फैसला
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
Embed widget