एक्सप्लोरर

सबसे ज्यादा माइलेज वाली सब-कॉम्पेक्ट SUV, मिलेगा 23 किमी तक का माइलेज

शानदार माइलेज और स्टाइलिश स्पोर्टी लुक की वजह से सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार यंग जेनेरेशन को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है. आपको ये पेट्रोल कार 17-18 का माइलेज देंगी और डीजल कार 23 किलोमीटर तक का माइलेज दे सकती हैं.

भारतीय कार बाजार में इन दिनों एसयूवी कार की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. इस सेगमेंट में लोगों को सब कॉम्पैक्ट एसयूवी कार सबसे ज्यादा पसंद आ रही हैं. ये कार प्रीमियम और कॉम्पैक्ट एसयूवी की तुलना में सस्ती है लेकिन लुक स्पोर्ट्स वाला है. खास बात ये है कि ये कार पेट्रोल इंजन से 17-18 किलोमीटर और डीज़ल इंजन से 23 किलोमीटर तक का माइलेज दे रही हैं. सब कॉम्पेक्ट एसयूवी में आपको शानदार और एडवांस फीचर्स भी दिए जा रहे हैं. दमदार माइलेज की वजह से ऐसी कार को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं. आज हम आपको ऐसी टॉप कारों के बारे में बता रहे हैं जो माइलेज के मामले में सबसे बेस्ट हैं.

1- फोर्ड इको स्पोर्ट्स- अमेरिका की टॉप ऑटोमोबाइल कंपनी की कार फोर्ड इको स्पोर्ट्स भी इंडिया में सब कॉम्पैक्ट एसयूवी की रेंज में अच्छा ऑप्शन है. इस कार के साथ बड़े ब्रांड का नाम जुड़ा है. साथ ही इसका माइलेज भी अच्छा है. फोर्ड इको स्पोर्ट्स का पेट्रोल मॉडल 15 से 16 किलोमीटर प्रति लीटर और डीजल मॉडल में 21 से 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज आता है.

2 होंडा WR-V- सब कॉम्पैक्ट एसयूवी में जापान की फेमस कार कंपनी होंडा की WR-V भी अच्छा माइलेज देती है. होंडा WR-V कार का पेट्रोल इंजन 16 से 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल इंजन 23 से 24 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है.

3- टाटा नेक्सन- इंडियन ब्रांड होने के साथ टाटा की नेक्सन माइलेज में भी अच्छी है. इसलिए इंडियन कस्टमर्स को काफी पसंद आ रही है. टाटा की नेक्सन कार पेट्रोल इंजन के साथ 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल इंजन के साथ 21 से 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. टाटा की हैरियर भी एसयूवी सेगमेंट में बहुत पॉपुलर हो रही है और ये मार्केट में डीज़ल इंजन के साथ मिल रही है. डीज़ल इंजन में अगर माइलेज की बात करें तो ये 17 से 18 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है.

4- हुंडई वेन्यू- माइलेज के मामले में सब कॉम्पैक्ट एसयूवी जो सबसे ज्यादा माइलेज देती है. उसमें हुंडई की वेन्यू है. इंडियन मार्केट में ये कार 2019 में लॉन्च हुई थी. वेन्यू का पेट्रोल मॉडल 17 से 18 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. वहीं इस एसयूवी कार के डीजल इंजन में 23 से 24 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज आ जाता है. हुंडई की क्रेटा भी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में काफी पॉपुलर है. क्रेटा का पेट्रोल मॉडल 17 किलोमीटर प्रति लीटर और डीजल इंजन में 21 से 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज आता है.

5- मारुति की विटारा ब्रेजा- अपने देश की कार की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुज़ुकी की सब कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा भी अच्छी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी है. ब्रेजा कार अब सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ मिल रही है और ये कार गियरबॉक्स के साथ 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे रही है और ऑटोमैटिक मॉडल 18 से 19 किलोमीटर का माइलेज दे रही है.

6- किआ सोनेट- इंडियन मार्केट में हाल में साउथ कोरियन कंपनी किआ ने एंट्री ली है. किआ सेल्टॉस भी टॉप सेलिंग एसयूवी में शामिल है. किआ सेल्टॉस का पेट्रोल इंजन वाला मॉडल  16 से 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल इंजन 20 से 21 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे रहा है. इसके बाद किआ ने एक और सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट लॉन्च की है. ये दोनों कारें कस्टमर्स को बहुत पसंद आ रही है. कार के लुक और फीचर्स की वजह से ये कॉम्पैक्ट एसयूवी काफी डिमांड में हैं. किआ सोनेट के माइलेज की बात करें तो इसके लगभग सभी मॉडल 18 से 19 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे रही है.

7- महिंद्रा की XUV 300- इंडियन कार कंपनी महिंद्रा की सब कॉम्पैक्ट कार XUV 300 भी माइलेज के हिसाब से अच्छी कार है . इंडियल कंपनी होने की वजह से लोगों को इस पर भरोसा भी है. अगर माइलेज की बात करें तो ये कार पेट्रोल इंजन वेरिएंट में 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल वेरिएंट में 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश से भागकर 38 साल पहले असम में बसी थी महिला, अब CAA के तहत मिली नागरिकता 
बांग्लादेश से भागकर 38 साल पहले असम में बसी थी महिला, अब CAA के तहत मिली नागरिकता 
Maruti Fronx या Tata Nexon, किस गाड़ी की हर महीने की EMI है सस्ती? जानिए पूरी कैलकुलेशन
Maruti Fronx या Tata Nexon, किस गाड़ी की हर महीने की EMI है सस्ती? जानिए पूरी कैलकुलेशन
BAAS प्लान के साथ सस्ती हुई Ultraviolette X-47, जानिए क्या अब खरीदना सही रहेगा?
BAAS प्लान के साथ सस्ती हुई Ultraviolette X-47, जानिए क्या अब खरीदना सही रहेगा?
Tata Punch EV या MG Comet, कम बजट में कौन-सी इलेक्ट्रिक कार खरीदना रहेगा बेहतर? यहां जानें डिटेल्स
Tata Punch EV या MG Comet, कम बजट में कौन-सी इलेक्ट्रिक कार खरीदना रहेगा बेहतर?

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget